यूपी में भाजपा के डॉ.महेश शर्मा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की
![]()
![]()
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीटों में शामिल गौतमबुद्ध नगर से भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महेश शर्मा ने जीत की हैट्रिक के साथ रिकार्ड तोड़ वोटों से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, डॉ. महेश शर्मा ने अपने निकटमत प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ. महेन्द्र सिंह नागर को साढ़े पांच लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। बता दें, 2019 के चुनाव में गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी वीके सिंह ने 501,500 वोटों के अंतर से प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
2024 में बंपर 5.59 लाख वोटों के अंतर से जीते
भारत चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को 8,57,829 वोट मिले। वहीं रनर रहे सपा के डॉ. महेन्द्र सिंह नागर को 2,51,615 वोट प्राप्त हुए। डॉ. शर्मा ने 5 लाख 59 हजार 472 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में ये सबसे बड़ी जीत है। डॉ. शर्मा का वोट शेयर 59.69 फीसदी रहा। वहीं सपा प्रत्याशी का वोट शेयर 20.76 फीसदी रिकार्ड हुआ। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। इस बार यहां पर 53.30 फीसदी वोटिंग हुई।
हर जीत के साथ बढ़ा वोटों का अंतर
2014 में डॉ. महेश शर्मा ने पहली बार गौतमबुद्ध नगर सीट से मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में डॉ महेश शर्मा को 5,99,702 वोट मिले। वहीं सपा के नरेन्द्र भारती केा 3,19,490 वोट मिले थे। डॉ. शर्मा ने ये चुनाव 2 लाख 80 हजार 212 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। चुनाव में डॉ. शर्मा का वोट शेयर 50 फीसदी था।वहीं 2019 में डॉ शर्मा ने दूसरी बार भाजपाा का कमल खिलाया। इस चुनाव में डॉ. शर्मा ने बसपा के सतवीर सिंह को 3 लाख 36 हजार 922 वोटों के अंतर से हराया था। डॉ. शर्मा को 8,30,812 वोट मिले, वहीं बसपा प्रत्याशी को 4,93,890 वोट मिले थे। चुनाव में डॉ. शर्मा का वोट शेयर 59.64 फीसदी था।






लखनऊ। देश में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बेहद चौकाने वाले आए हैं। नतीजों में उत्तर प्रदेश के नतीजों में सपा सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है। उप्र में सपा ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं विपक्षी गठबंधन में सपा के कांग्रेस को भी बढ़त मिली है और छह सीटों पर विजयी परचम लहराया है। जबकि 33 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है।इसके अलावा रालोद के खाते में 2, अपना दल (सोने लाल) और आजाद समाज पार्टी ने एक-एक सीट जीती।वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा वो और नेताजी के सपने को हमने सच करके दिखाया। उन्होंने जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जीत की बधाई दी।
लखनऊ। देश की सबसे हाई प्रोफाइल वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय राय को 1,52,513 मतों से पराजित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की जीत का अंतर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले जहां काफी कम रहा, वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले उन्हें मत भी कम मिले।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से हराया। डिंपल को कुल 5,98,526 और जयवीर सिंह को 3,76,887 मत मिले।
लखनऊ ।आजादी के बाद पहली बार बस्ती सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने पहले ही राउंड से राम प्रसाद चौधरी ने बढ़त बना रखी थी। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा के प्रत्याशी को 100958 वोटों से हराया है। इंडिया गठबंधन को 524756, भाजपा को 423798 और बीएसपी को 120964 वोट मिले। वहीं अयोध्या से सपा के अवधेश प्रसाद 31800 से जीत हासिल की है। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराया है।
Jun 05 2024, 12:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
76.4k