48 घंटे बाद फुलवरिया जलाशय में डूबे युवक का शव किया गया बरामद
नवादा :- जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली के फुलवरिया जलाशय में डूबे युवक का शव अथक प्रयास के बाद 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शव बरामद होते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया तो पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने राहत की सांस ली।
मृतक रजौली बाजार प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के पास के रजवरिया टोला के पिंटू राजवंशी के 18 वर्षीय पुत्र फंटूश राजवंशी था जो गुरुवार को अपने छह दोस्तों के साथ फुलवरिया जलाशय स्नान करने गया था। स्नान के क्रम में मृतक गहरे पानी में चला गया। मृतक तैरना नहीं जानता था फलत: डूब गया। साथ रहे साथियों ने गहरे पानी में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। तत्काल सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने भी अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
अंततः घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने गोताखोर व एनडीआरएफ टीम की मदद से शव बरामद करने का प्रयास किया। अंततः 48 घंटे बाद शव बरामद करने में सफल रहा।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट










Jun 02 2024, 10:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
42.9k