India

May 20 2024, 12:50

किस हेलिकॉप्टर में सवार थे ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, जानें अमेरिका से क्या है कनेक्शन

#ebrahimraisiwasonboardonusmadebell212_helicopter

स वक्त पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है।हेलिकॉप्टर क्रैश होने से ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है। रईसी के साथ इस हादसे में विदेश मंत्री हुसैन सहित और 9 लोग मारे गए। रविवार को रईसी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। तब से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी था। इस घटना के बाद से 17 घंटे तक पूरी दुनिया में हलचल मची रही।

अमेरिका मेड है यह हेलिकॉप्टर बेल 212

ईरानियन स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी और अलजजीरा का दावा है कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 15 सीटों वाले बेल 212 हेलिकॉप्टर में सवार थे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर की तस्वीरों और वीडियो से इस बात की पुष्टि होती है कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके साथी अमेरिका मेड बेल 212 हेलिकॉप्टर पर सवार थे। बेल टेक्सट्रॉन इंक द्वारा निर्मित यह बेल 212 हेलिकॉप्टर इसके आइकॉनिक मॉडलों में से एक है, जो इसे बेल टेक्सट्रॉन के हेलिकॉप्टर लाइनअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है। यहां बताना जरूरी है कि बेल टेक्सट्रॉन इंक अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता है, जिसका हेडक्वार्टर टेक्सास के फोर्ट वर्थ में है। इसी कंपनी की यह बेल 212 हेलिकॉप्टर है।

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ हेलिकॉप्टर पर विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों भी सवार थे। रविवार को यही हेलिकॉप्टर देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी अजरबैजान के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पूर्वी अजरबैजान प्रांत ईरान के 31 प्रांतों में से एक है। यह ईरानी अजरबैजान में स्थित है, जो आर्मेनिया, अजरबैजान गणराज्य, अर्दबील प्रांत, पश्चिम अजरबैजान प्रांत और जंजन प्रांत की सीमा पर है।

India

May 20 2024, 10:28

हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी की मौत, हादसे में विदेश मंत्री समेतकुल 9 लोगों ने गंवाई जान*
#iran_president_ebrahim_raisi_died_in_helicopter_crash ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। ईरान की कई समाचार एजेंसियों ने पुष्टि की है कि रईसी और विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान के साथ हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अलावा विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान के अयातुल्ला अल-हाशेम और पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती के साथ अंगरक्षक भी सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है। *एक्सपर्ट ने बताई हादसे की वजह* फ्लाइट एक्सपर्ट काइल बेली का कहना है कि राष्ट्रपति का विमान उड़ाने वाले पायलट आमतौर पर कुशल और अनुभवी होते हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर एक बहुत जटिल मशीन है। उन्होंने अल जजीरा को बताया, 'जब आप उड़ान भरते हैं और मौसम साफ होता है तो सब ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब पायलट पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ और जंगली इलाके में होते हैं और उन जगहों पर अचानक कोहरा विकसित हो सकता है जहां आपको इसकी उम्मीद नहीं होती है। रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के पास हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना उजी के पास हुई है।

India

May 20 2024, 08:54

पांचवें चरण में इन बड़े चेहरों की अग्निपरीक्षा, मोदी सरकार के ये मंत्री भी मैदान में*
#lok_sabha_chunav_phase_5_voting_cabinet_minister
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज कुल 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर है। इनमें पीयूष गोयल(मुंबई उत्तर), साध्वी निरंजन ज्योति(फतेहपुर), शांतनु ठाकुर(बनगांव), एलजेपी के रामविलास पासवान(हाजीपुर), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे(कल्याण) और बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य(दोनों सारण) हैं।पांचवें चरण में केंद्र सरकार के पांच मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। उनके अलावा स्मृति इरानी, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति और भानु प्रताप वर्मा के भाग्य का फैसला भी आज मतदाताओं को करना है। *पांचवें चरण में ये केंद्रीय मंत्री मैदान में* *राजनाथ सिंह:* उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा नेता के सामने सपा ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। बसपा ने लखनऊ सीट से सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में सीट पर भाजपा से राजनाथ सिंह जीते थे। 2019 में लखनऊ सीट पर 54.78% मतदान दर्ज किया गया था। *स्मृति ईरानी:* केंद्रीय मंत्री और अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर भाजपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। बसपा ने यहां नन्हे सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2019 में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। पिछले चुनाव में यहां 54.08% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। *पीयूष गोयल:*मुंबई उत्तर मुंबई की हाई प्रोफाइल सीट है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनावी मैदान में उतारा है। गोयल अभी महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप उनके पास कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण जैसे अहम विभाग हैं। पीयूष गोयल के सामने कांग्रेस ने भूषण पाटिल को उतारा है। भूषण अभी मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। 2019 में मुंंबई उत्तर सीट पर भाजपा के गोपाल शेट्टी को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में यहां 60.09% मतदान दर्ज किया गया था। *कौशल किशोर:* पांचवें चरण में जिन केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर है उनमें कौशल किशोर भी शामिल हैं। कौशल किशोर उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। वहीं, सपा से आरके चौधरी और बसपा से राजेश कुमार उतरे हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा के कौशल किशोर ने जीत का परचम लहराया था। पिछले चुनाव में मोहनलालगंज सीट पर 62.79% मतदान हुआ था। *साध्वी निरंजन ज्योति:* उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट से मोदी सरकार की एक और मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी निरंजन मोदी सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री हैं। इस चुनाव में फतेहपुर से सपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे नरेश उत्तम पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस लड़ाई में बसपा भी शामिल है जिसने नर्सिंग होम संचालक डॉ. मनीष सिंह सचान को मैदान में उतारा है। 2019 में भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में फतेहपुर सीट पर 56.79% मतदान हुआ था। *शांतनु ठाकुर:* इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ऐसी ही एक सीट है बनगांव, जहां से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भाजपा के उम्मीदवार हैं। शांतनु अभी बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री के पद पर हैं। उनके सामने टीएमसी से बिस्वजीत दास जबकि कांग्रेस से प्रदीप कुमार बिस्वास हैं। 2019 में भाजपा के शांतनु ठाकुर को जीत मिली थी। बीते चुनाव में बनगांव सीट पर 82.64% लोगों ने वोटिंग की थी।

India

May 20 2024, 08:54

पांचवें चरण में इन बड़े चेहरों की अग्निपरीक्षा, मोदी सरकार के ये मंत्री भी मैदान में

#loksabhachunavphase5votingcabinet_minister

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज कुल 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर है। इनमें पीयूष गोयल(मुंबई उत्तर), साध्वी निरंजन ज्योति(फतेहपुर), शांतनु ठाकुर(बनगांव), एलजेपी के रामविलास पासवान(हाजीपुर), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे(कल्याण) और बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य(दोनों सारण) हैं।पांचवें चरण में केंद्र सरकार के पांच मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। उनके अलावा स्मृति इरानी, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति और भानु प्रताप वर्मा के भाग्य का फैसला भी आज मतदाताओं को करना है।

पांचवें चरण में ये केंद्रीय मंत्री मैदान में

राजनाथ सिंह: उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा नेता के सामने सपा ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। बसपा ने लखनऊ सीट से सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में सीट पर भाजपा से राजनाथ सिंह जीते थे। 2019 में लखनऊ सीट पर 54.78% मतदान दर्ज किया गया था। 

स्मृति ईरानी: केंद्रीय मंत्री और अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर भाजपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। बसपा ने यहां नन्हे सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2019 में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। पिछले चुनाव में यहां 54.08% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

पीयूष गोयल:मुंबई उत्तर मुंबई की हाई प्रोफाइल सीट है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनावी मैदान में उतारा है। गोयल अभी महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप उनके पास कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण जैसे अहम विभाग हैं। पीयूष गोयल के सामने कांग्रेस ने भूषण पाटिल को उतारा है। भूषण अभी मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। 2019 में मुंंबई उत्तर सीट पर भाजपा के गोपाल शेट्टी को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में यहां 60.09% मतदान दर्ज किया गया था।

कौशल किशोर: पांचवें चरण में जिन केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर है उनमें कौशल किशोर भी शामिल हैं। कौशल किशोर उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। वहीं, सपा से आरके चौधरी और बसपा से राजेश कुमार उतरे हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा के कौशल किशोर ने जीत का परचम लहराया था। पिछले चुनाव में मोहनलालगंज सीट पर 62.79% मतदान हुआ था। 

साध्वी निरंजन ज्योति: उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट से मोदी सरकार की एक और मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी निरंजन मोदी सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री हैं। इस चुनाव में फतेहपुर से सपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे नरेश उत्तम पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस लड़ाई में बसपा भी शामिल है जिसने नर्सिंग होम संचालक डॉ. मनीष सिंह सचान को मैदान में उतारा है। 2019 में भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में फतेहपुर सीट पर 56.79% मतदान हुआ था। 

शांतनु ठाकुर: इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ऐसी ही एक सीट है बनगांव, जहां से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भाजपा के उम्मीदवार हैं। शांतनु अभी बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री के पद पर हैं। उनके सामने टीएमसी से बिस्वजीत दास जबकि कांग्रेस से प्रदीप कुमार बिस्वास हैं। 2019 में भाजपा के शांतनु ठाकुर को जीत मिली थी। बीते चुनाव में बनगांव सीट पर 82.64% लोगों ने वोटिंग की थी।

India

May 20 2024, 07:36

*लोकसभा चुनाव 2024: पांचवे चरण की 49 सीटों पर मतदान शुरू, पीएम मोदी ने की मतदान कर बनाएं नया रिकॉर्ड बनाने की अपील
#lok_sabha_chunav_phase_5_voting * लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। यूपी की 14, बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बंगाल की 7 व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8.95 करोड़ मतदाता करेंगे। *6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कौन-कौन सी सीट दांव पर?* उत्तर प्रदेश में आज मोहनलालगंज, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में आज धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण वोट डाले जाएंगे। बिहार में आज सीतामड़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर वोट डाले जाएंगे। ओडिशा में आज बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल की बात करें तो बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, रामपुर, हुगली, आरामबाग में वोट डाले जाएंगे। झारखंड में आज चतरा, कोडरमा, हजारीबाग में वोट डाले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की बारामूला और लद्दाख में वोट डाले जाएंगे। *इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर* इस चरण में दो हाई प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है, जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में हैं। इनके अलावा इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा। इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। पांचवें चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें से 40 से अधिक सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास हैं। *पीएम मोदी ने कहा- मतदान कर बनाएं नया रिकॉर्ड* पांचवें चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

India

May 19 2024, 20:39

न आलिया, न दीपिका...सुंदरता में सबको पीछे छोड़ती है ये हसीना, एक फिल्म का लेती है 40 करोड़, फैंस देखकर ही हो जाते मदहोश

मनोरंजन जगत में अक्सर ही फिल्मों के बजट से ज्यादा सितारों की फीस की चर्चा होती रहती है। सितारे एक फिल्म के लिए ही करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। इस समय आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार हैं। लेकिन, एक हसीना ऐसी भी है जिसके आगे ये दोनों एक्ट्रेस भी फीकी नजर आती हैं।

जहां आलिया एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये लेती हैं, तो दीपिका की फीस 15 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। लेकिन, फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार जिस हसीना की हम बात कर रहे हैं वो एक प्रोजेक्ट के लिए ही 40 करोड़ रुपये फीस लेती है। ये हसीना फीस के साथ अपने हुस्न से भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात दे देती है। ऐसे में इसके लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

वो 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका अपने हर लुक में फैंस का दिल जीत लेती हैं। यहां थाई हाई स्लिट पिंक साड़ी के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में प्रियंका काफी हसीन लग रही हैं। जिसे उन्होंने स्टोन वर्क वाले नेकपीस के साथ स्टाइल किया है। इसके अलावा ब्लैक नेट की साड़ी में भी वह गॉर्जियस लगीं। परफेक्ट मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ प्रियंका के दोनों लुक काफी स्टनिंग हैं।

प्रियंका अक्सर ब्लेजर को भी अलग-अलग तरीके से स्टाइल करती नजर आती हैं। एक ओर वह ऑरेंज ब्लेजर में हाफ हाई पोनीटेल के साथ पोज दे रही हैं, तो येलो ब्लेजर के साथ उन्होंने स्कर्ट को पेयर किया है। फूलों के साथ कर्ली वैवी हेयर में उनका यह अंदाज थोड़ा बोल्ड है। यूं तो प्रियंका का हर लुक अच्छा लगता है, लेकिन इस आइस ब्लू गाउन में वह एकदम डिज्नी प्रिंसेस वाली वाइब्स दे रही हैं। फिशकट गाउन की बो स्टाइल वाली ट्रेल इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है। दूसरी ओर थाई हाई स्लिट वाइट गाउन में भी एक्ट्रेस का लुक काफी शानदार है। जिसे उन्होंने ग्रीन एमराल्ड लॉन्ग नेकलेस और दो पोनीटेल के साथ स्टाइल किया है।

प्रियंका का ये लुक वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। वाइट और गोल्ड फ्लोरल लहंगे को उन्होंने मिरर वर्क वाली चोली के साथ स्टाइल किया है। साथ ही उन्होंने हैवी चोकर, ईयररिंग्स और कंगन कैरी किए हैं। ग्लासी मेकअप और खुले बाल में देसी गर्ल का ये लुक देखते ही बनता है। प्रियंक अपने हर लुक को बखूबी स्टाइल करना जानती हैं। यहां येलो और वाइट प्रिंटेड सूट में वह मस्तीभरे अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। हवा में उड़ते खुले बाल और चेहरे पर मुस्कान उनके इस लुक को खास बना रहे हैं।

India

May 19 2024, 19:57

ईरान के प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश, कराई गई आपात लैंडिंग

#iranian_president_ebrahim_raisi_helicopter_accident

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आ रही है। बचाव टीम हेलीकॉप्टर तक पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, इनमें से एक ही हार्डलैंडिंग हुई है। ईरान के गृहमंत्री अहमद वाहिदी के मुताबिक इब्राहिम रईसी के काफिले से संपर्क टूट गया है। ड्रोन से काफिले की तलाश की जा रही है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त रईसी हेलीकॉप्टर में सवार थे। इसके बाद हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्वी अजरबैजान में हुई। हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद प्रेसिडेंट के साथ सवार उनके साथियों ने इसकी जानकारी केंद्रीय मुख्यालय को दी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित थे।

बता दें कि प्रेसिडेंट के काफिले में 3 हेलीकॉप्टर थे। जिनमें से 2 में मंत्री और अधिकारी सवार थे। जानकारी में सामने आया है कि प्रेसिडेंट रईसी के साथ मोहम्मद अली हाशेम, इमाम और विदेश मंत्री हौसेन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे। रईसी रविवार सुबह अजरबैजान के प्रेसिडेंट इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान गए थे। ईरान ने अजरबैजान के साथ मिलकर अरास नदी पर यह तीसरा बांध बनाया है।

India

May 19 2024, 18:54

खरगे की चेतावनी से भड़के अधीर के समर्थक, कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने पार्टी अध्यक्ष की तस्वीर पर पोती गई कालिख

#mallikarjun_kharge_picture_blackened_congress_office_kolkata

कांग्रेस के अंदर पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच तनाव देखा जा रहा हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी के बीच तृणमूल कांग्रेस के साथ संबंधों को लेकर तानातानी है। बंगाल में टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी की आलोचना के बाद अधीर रंजन चौधरी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निशाने पर आ गए हैं।इस विवाद के बीच कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस भवन में मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरों पर काली स्याही पोते जाने की खबर है।

कोलकात्ता स्थित पार्टी के कार्यालय में नाराज कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष खड़गे के पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी। जानकारी के अनुसार यह सभी स्याही कोलकात्ता में विधान भवन के सामने होर्डिंग्स पर लगे पोस्टरों पर पोती गई है। हालांकि पोस्टर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें भी हैं। लेकिन उनकी तस्वीरों पर स्याही का निशान नहीं है।तस्वीर के नीचे लिखा है ‘तृणमूल का दलाल’। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा की और तुरंत ही होर्डिंग्स को वहां से हटा दिया गया है।

बता दें कि ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वह सरकार को बाहर से समर्थन देंगी। इस पर टिप्पणी करते हुए बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जिस प्रकार वे बंगाल में हमसें अलग होकर चुनाव लड़ रही हैं। उससे तो लगता है कि वह भाजपा को भी सपोर्ट कर सकती हैं।

अधीर रंजन चौधरी के बयान आने के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान देते हुए कहा कि वह (ममता) गठबंधन में हैं, यह तय है। और अधीर चौधरी कोई निर्णय लेने वाले नहीं हैं, निर्णय लेने के लिए कांग्रेस पार्टी और आलाकमान है। हम जो तय करेंगे वही होगा। हम जो कहते हैं उसे मानना चाहिए। अगर कोई सहमत नहीं है, तो वे बाहर जा सकते हैं।

India

May 19 2024, 18:40

इंतजार खत्म! देश में आ गया मानसून, जानिए, MP-UP, छत्‍तीसगढ़, राजस्थान में कब तक दस्तक देगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और देश में मानसून की एंट्री हो गई है। अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह पर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है, जो 31 मई तक केरल पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में 22 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर से बंगाल की दक्षिण खाड़ी की ओर बढ़ गया है। मानसून मालदीव और कोमोरिन क्षेत्रों में भी समय पर एंट्री करेगा। साल 2023 में भी अंडमान सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 19 मई को ही दस्तक दी थी। इस बार भी मानसून 19 मई को ही आया है और बारिश का दौर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, 22 मई के आस-पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके शुरू में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 24 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में केंद्रित होने की संभावना है। दक्षिण भारत में पछुआ हवाओं की स्पीड लगभग 20 समुद्री मील (3 किलोमीटर प्रति घंटा) बढ़ गई है।

समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रहीं हैं। घने काले बादल छाए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश हुई है। मानसून 31 मई को केरल की तरफ बढ़ेगा। इस बार भविष्यवाणी की गई है कि मानसून सीजन के दौरान एक जून से 15 सितंबर के बीच पूरे देश में सामान्य से अधिक 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश 

मध्यप्रदेश में आसार जताया जा रहा है कि 20 जून के आसपास मानसून एंट्री ले सकता है। पिछली बार मानसून अनूपपुर, मंडला की तरफ आया था। इस बार भी वहीं से एंट्री लेने का अनुमान है। हालांकि, इस बार मानसून दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश में इंट्री ले सकता है। इस बार एमपी बारिश होने के अच्छे संकेत है। क्योंकि इस बार मार्च-अप्रैल से बारिश का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, मई के आखिरी में एक और वेदर रिपोर्ट आएगी। जिसमें मानसून और बारिश की तस्वीर साफ हो पाएगी।

छत्‍तीसगढ़ 

25 मई से नौतपा शुरू होने के साथ ही ले चलने की संभावना के साथ ही भीषण गर्मी रहेगी। इसके बाद छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होगी।मानसून (Monsoon Update) के एंटर होने के बाद प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि पिछले साल 2023 में मानसून ने 21 जून (Monsoon Date) को बस्तर और रायपुर में प्रवेश किया था। मौसम विभाग के अनुसार हमारे देश में केरल राज्‍य में मानसून की दस्‍तक होती है। इसके बाद यह छत्तीसगढ़ तक आते-आते 14 से 15 दिन समय ले लेता है।

राजस्थान

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश के लिए अच्छी खबर है। इस बार मानसून देश में जल्दी सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 25 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून राजस्थान में कभी भी दस्तक दे सकता है। जबकि देखा गया है कि राजस्थान में मानसून का प्रवेश 15 जुलाई के बाद ही होता है। इस बार मानसून के जल्दी आने की संभावना है। इसके पीछे मौसमी बदलाव और 'ला नीना' परिस्थितियों को माना जा रहा है।

उत्तरप्रदेश और दिल्ली के साथ अन्य राज्य

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून, दिल्ली और राजस्थान में 28 से 30 जून तक मानसून आने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है। 25 जून को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर, 30 जून को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पहुंचता है। 8 जुलाई को मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है।

India

May 19 2024, 18:38

CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान समेत मध्यप्रदेश के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है. प्रदेश में मतदान से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के दिग्गज नेता प्रचार-प्रसार में जुटे थे. अब वोटिंग संपन्न होने के बाद प्रदेश के 60 बड़े नेताओं को देश के अन्य राज्यों में चुनावी प्रचार के लिए भेजा गया है. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के नेताओं की ड्यूटी देश के अन्य राज्यों में लगाई है. इन नेताओं में सीएम, पूर्व सीएम, सांसद, मंत्री विधायक सहित संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं.

बता दें मध्य प्रदेश में तो वोटिंग संपन्न हो गई, लेकिन अब दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में वोटिंग होनी है. ऐसे में बीजेपी इन राज्यों में पुरजोर तरीके से प्रचार-प्रसार अभियान में जुटी हुई है. बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने एमपी के नेताओं की ड्यूटी भी इन राज्यों की लोकसभा सीटों पर लगाई है. सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण के अनुसार प्रदेश के 60 वरिष्ठ नेताओं को इन राज्यों में भेजा गया है. 

बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने दिल्ली और ओडिशा में मध्य प्रदेश के 40 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. ओडिशा की कुल 21 सीटों में से बीजेपी के पास अभी आठ सीटें हैं. बीजेपी शेष बची सीटों पर अपनी नजरें जमाए हुए है. ऐसे में सीट की संख्या बढ़ाने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है. दिल्ली 20 नेता, जबकि 20 नेता ओडिशा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

जिन नेताओं को अन्य राज्य भेजा गया है, उनमें सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, दर्शन सिंह चौधरी, राहुल सिंह लोधी, भारत सिंह कुशवाह आदि नेता ओडिशा में प्रचार प्रसार अभियान में जुटे हुए हैं. जबकि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

जबकि प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली-यूपी की जिम्मेदारी दी गई है. अन्य राज्यों की तुलना में ये ज्यादा दिल्ली और यूपी पर फोकस कर रहे हैं. इनके अलावा आशुतोष तिवारी, जयपाल सिंह चावड़ा, राजेश सोनकर, श्रीकांत चतुर्वेदी, प्रणय पांडे, गौरव पारधी दिल्ली की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जबकि डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, मंत्री दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांसद गणेश सिंह और प्रद्युम्न सिंह लोधी यूपी में प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं.