Aurangabad

May 14 2024, 20:19

स्वीप कार्यक्रम के तहत आशा, जीविका दीदी, टोला सेवक एवं आंगनवाड़ी सेविका द्वारा इन क्षेत्रों में चलाया गया डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम
औरंगाबाद : आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के आलोक में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। काराकाट क्षेत्र में मातदान 1जून को होना है और यहां वीटीआर बढ़ाने के लिए प्रशासन काफी गंभीर है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसर हर विधान सभा क्षेत्र में बूथवाइज टीमें बना दी गई हैं। टीमों में आशा, जीविका दीदी, टोला सेवक एवं आंगनवाड़ी सेविका शामिल हैं। ये टीमें घर-घर जाकर जागरूकता फैला रही हैं और सभी को अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

इसी क्रम में हर दिन महिला कर्मी घर-घर जागरूकता हेतु नबीनगर एसी में कार्यक्रम कर रही है। बूथ संख्या 222, 232, 139, 206, 29, 30, 75, 39, 41, 170 आदि में महिलाओं द्वारा द्वार भ्रमण किया गया। बीडीओ नबीनगर एवं बीपीएम जीविका द्वार जीविका दीदियों के साथ तोल पंचायत में कार्यक्रम किया गया।

स्वीप कार्यक्रम के तहत काराकाट क्षेत्र के नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी भी जिला प्रशासन का जागरूकता में साथ दे रहे। चुनाव संबंधी जिंगल्स एवं गीत के साथ मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। काराकाट क्षेत्र के ब्लॉक में EO के नेतृत्व में ये जागरूकता कार्य किया जा रहा है।"1जून...हम हैं तैयार" का नारा दिया गया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 14 2024, 15:21

सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित हो रहा है विशेष लोक अदालत, जिलेवासी उठाये लाभ : जिला जज

औरंगाबाद : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक राज ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एक विशेष लोक अदालत आयोजन किया जाना है, इसको लेकर माननीय बिहार राज्य विधिक  सेवा प्राधिकार के द्वारा पत्र एवं निर्देश प्राप्त हुआ है|

जिसके आलोक में उन्होंने बताया कि आगामी 29 जुलाई 2024  से 03 अगस्त 2024 तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों से सम्बन्धित एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा|

जिला जज ने जिलेवासियों से यह अपील किया है कि अगर उनका कोई भी सुलहनीय वाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है तो इस अवसर का लाभ उठाकर कर अपने वाद को उक्त आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में निस्तारण करवायें|

उन्होंने मिडिया से भी यह अपील किया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित होने वाले विशेष  लोक अदालत के विषय में आमजनों को ज्यादा से ज्यादा अवगत करायें ताकि अधिक से अधिक लोग को लाभ प्राप्त हो सके |
जिला जज ने आगे बताया कि जिले में भी आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का भी आयोजन होना है जिसके लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकार में युद्ध स्तर पर तैयारिया कि जा रही है जिसमे सभी तरह के सुलहनिये वादों का निस्तारण किया जायेगा | जिलेवासी इस अवसर का आवश्य लाभ उठाये और अपने वाद का निस्तारण कराये।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 14 2024, 14:09

सांसद सुशील सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक, बिहार की राजनीतिक जगत के लिए बताया अपूरणीय क्षति

औरंगाबाद : सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त करते हुए बिहार की राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

सांसद ने इनके कृतज्ञ को याद करते हुए कहा कि इनका राजनीतिक जीवन बहुत लम्बा रहा। छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद से राजनीति का शुरुआत करते हुए भाजपा के विभिन्न दायित्वों के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,राष्ट्रीय मंत्री,बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे एवं लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद चारो सदन के सदस्य रहे। मैं इनके निधन की खबर से स्तब्ध हूँ।

हमने एक बड़ी शख्सियत, राजनेता संगठनकर्मी के साथ- साथ बिहार भाजपा ने जागृत सामाजिक कार्यकर्ता कुशल राजनीतिक व मजबूत स्तम्भ खो दिया। जिसकी भरपाई कभी नही हो सकती।

कहा कि आंखे नम और मन भावुक है। वे सार्वजनिक जीवन में सैद्धान्तिक निष्ठा व पारदर्शिता के आदर्श उदाहरण थे। यह हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति है।

बीते रात दिल्ली एम्स में इनके निधन की सूचना पाकर सांसद और इनके सुपुत्र सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आदित्य शेखर ने सुशील कुमार मोदी के सुपुत्र अक्षय अमृतांशु और परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए।इनके निधन पर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र और जिलावासी,भाजपा कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,कर्नल सुधीर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,मुख्य पार्षद उदय गुप्ता,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह, लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा,सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह,समाजसेवी अजीत सिंह, जितेन्द्र गुप्ता,जिला महामंत्री मुकेश सिंह,सूर्यपत सिंह,जिला परिषद उपाध्यक्ष रामेश्वर बैठा, संजीव पाठक,भोला सिंह,मितेन्द्र सिंह,नलिनी रंजन,अंकित सिंह, टनटन सिंह,अखिलेश मेहता, राकेश कुमार देवता,भाजपा नेता मुनीन्द्र राम,प्रवीण गुप्ता,प्रफुल्ल सिंह,सुरेन्द्र गुप्ता,भरत सिंह,उदय सिंह,लोकसभा विस्तारक विकास कुमार उर्फ भोजपुरिया बाबा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,अनिता सिंह,जुलेखा खातून, अंजली सिंह,सारिका शेखर, गुड़िया सिंह,केदार सिंह,जिला परिषद धनंजय सिंह,प्रदीप चौरसिया,सुबोध सिंह,रवि सिंह, आशु अभिनव,अमिताभ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 13 2024, 19:57

औरंगाबाद में दबंगों ने एक महिला के ऊपर डायन का आरोप लगाकर लाठी डंडे से जमकर कर दी पिटाई,महिला गंभीर रूप से घायल

महिला की पहचान धुंधुआ ग्राम निवासी उर्मिला देवी के रूप में किया गया है

आपको बता दूं की आज दुनिया 21वी श्दी में प्रवेश कर गया है चांद पर घर बनाने की बात कर रही है ,वही आज औरंगाबाद जिला के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के धुंधुआ गांव के लोगो पर अंधविश्वास हावी होते नजर आया , जिसके कारण गांव के ही कुछ दबंगों ने एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दिया है, जिससे महिला गम्भी रूप से घायल हो गई है. 

 जिसे परिजन ने अचेता अवस्था में प्राथमिकी स्वास्थ केंद्र नवीनगर लाया जहा डॉक्टरों ने इस्थिती को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है , जहा महिला की इलाज चल रही है इस्थिती खतरे से बाहर बताई जारही है

 वही घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया की गांव के ही कुछ लोग हमे डायन होने का आरोप लगाते हुए जबरन एक ओझा के घर ले गए जहा ओझा के द्वारा हमे डायन होने का आरोप लगा दिया गया , फिर क्या था ग्रामीणों ने लाठी डंडा से हमे मार पीट करना सुरु कर दिया,

 पीड़िता ने यह आरोप लगाई है की उसी के गांव की रहने वाले दूधेश्वर पासवान जो वर्तमान में जिला पारषद है उन्हों ने ही पहला लाठी हमको मारा जिसके बाद गांव के कई लोगो ने हमे मरना पिटना सुरु कर दिया जिससे हम अचेत हो के मौके पीआर ही गिर गए लेकिन किसी ने भी बीच बचाव नही कर सका, जब घटना की खबर परिजनों को मिला तो हमे हॉस्पिटल लाया गया जहा मेरी इलाज चल रही है , हालाकी मामले की प्राथमिकी एन टी पीसी थाना खैरा में दर्ज कराई गई है , 

जबकि आरोपी जिला पार्षद दूधेश्वर पासवान ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोप को बी बुनियाद बताया है उन्होंने कहा है की हमें फसाने के लिए विपक्षियों के द्वारा यह साजिश रची जा रही है

वही घटना की जानकारी देते हुए एंटीपिसी थाना के छोटा दरोगा दीपक कुमार ने बताया की धुंधुआ गांव में कुछ लोगो के द्वारा पीड़िता उर्मिला देवी के ऊपर डायन होने का आरोप लगा कर मार पीट किया गया है जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कर  ली गई है, और आगे की करवाई किया जा रहा है बहुत जल्द ही आरोपी सलाखो के पीछे होंगे 

Aurangabad

May 13 2024, 16:09

पोक्सो एक्ट में दोषी करार दिए गए अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाया बीस साल कारवास की सज़ा, लगाया पचास हजार जुर्माना

औरंगाबाद ; आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे सह स्पेशल पोक्सो कोर्ट जज लक्ष्मीकांत मिश्रा ने ओबरा थाना कांड संख्या -104/18 में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए अभियुक्त बिरमल गिरि रामपुर ओबरा को सज़ा सुनाई है। 

स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने कहा कि अभियुक्त बिरमल कुमार गिरि को 10/05/24 को भादंवि धारा -376 और 04 पोक्सो एक्ट में दोषी करार दिया गया था आज भादंवि धारा 376 और 04 पोक्सो एक्ट में बीस साल की सजा और पचास हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास होगी। इस वाद में नाबालिग पीड़िता सहित 06 गवाही हुए थे। 

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक पीड़िता के पिता ने 08/05/18 को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि 06/05/18 को सुबह बाजार करने नाबालिग लड़की गई थी। शाम तक नहीं लौटी तो काफी खोजबीन के बाद पता चला कि अभियुक्त ने अपने परिवार के मदद से गलत नीयत से अपहरण कर लिया है। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 12 2024, 18:11

बंगाल में ठनका का शिकार हुए युवक का शव पहुंचा गांव, परिवार मे मचा कोहराम*

औरंगाबाद : सदर प्रखंड के केसर पंचायत के देवरिया रुस्तम गांव के 29 वर्षीय उमाकांत कुमार की मृत्यु आकाशीय पिंड गिरने से पश्चिम बंगाल के वर्तमान जिले के थोड़ा गलसी थाना क्षेत्र में 10 तारीख को हो गया था। जिसका शव शनिवार की रात घर पर पहुंचने के बाद गांव में कोहराम मच गया। 

विदित होगा की 25 वर्ष पूर्व इस जिले में मृतक के पिता स्वर्गीय रामपति पाल की भी मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी। उमाकांत पाल अपनी भेड़ियों को चराते हुए बिहार झारखंड पार करते पश्चिम बंगाल के वर्तमान जिला में अपने भेड़ियों को चराते थे। यह घर के इकलौता कमाओ सदस्य था। उनके निधन से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया। 

इनकी वृद्ध मां राधिका कुवर, पत्नी पत्नी सुशीला देवी एवं छोटा भाई धीरज पाल एवं एक पुत्र 8 वर्षीय शिवम कुमार और पुत्री महिमा कुमारी 5 वर्षीय उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई। परिवार की कमाई सदस्य थे उनके निधन पर राष्ट्रीय जनता दल गहरी शोक संवेदना प्रकट करती है और सरकार से इनकी परिजनों को उचित मुआवजा मिले इसकी मांग करती है। 

घटना की सूचना पर जिला पार्षद अनिल यादव राजद जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव पेसर टैक्स पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य योगेश कुमार पाल वार्ड सदस्य संजय मिश्रा राजद नेता मुन्ना यादव, समाजसेवी देवकीनन्दन सिंह लाला यादव, सुशील कुमार बाढू यादव परिजनों से मिलकर सांत्वाना दिया। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 11 2024, 20:19

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे की संख्या 06 और बढ़ेगी

औरंगाबाद: व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे की संख्या 06 और बढ़ेगी, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बिहार सरकार समान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचना जो पटना हाईकोर्ट के अनुशंसा के आधार पर जारी किया गया है।

 इस अधिसूचना के आधार पर 144 न्यायिक पदाधिकारीयों को पदोन्नति करते हुए एडीजे बनाया गया है जिनमें से 06 न्यायधीशों को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित किया गया है।

जो निम्न लिखित है(1) सौरभ सिंह एसीजेएम औरंगाबाद,सौरभ सिंह ने जिला जज प्रवेश बिंदु परीक्षा के 10 प्रतिशत कोटा में सफलता पाई है, (2) आंनद भूषण सीजेएम औरंगाबाद (3)उमेश प्रसाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर,(4)मनीष कुमार जायसवाल एसीजेएम पटना सिटी, (5)पंकज पांडेय दानापुर,(6) शिवकुमार एसीजेएम मुजफ्फरपुर , इन सभी न्यायधीशों के व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे पद ग्रहण करने पर फिर से एडीजे की संख्या एक दर्जन से अधिक हो जाएगी जिससे लम्बित मामलों के सुनवाई में काफी तेजी आ जाएगी।

Aurangabad

May 11 2024, 20:17

औरंगाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार हुआ तेज

औरंगाबाद: आज़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के बैनर तले राजकीय मध्य विद्यालय सुही कुटुम्बा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

 पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि आज़ के कार्यक्रम की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता बबन कुमार सिंह ने किया और संचालन पारा विधिक स्वयं सेवक राजकुमार पासवान ने किया,इस वर्ष लगने वाला 

सबसे बड़ा दुसरा राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जूलाई के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा कहा गया कि अपने और अपने गांव में सुलहनीय आपराधिक मामले को अधिक से अधिक राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए, न्यायालय में लंबित सुलहनीय पारिवारिक

मामले निपटाए,मोटर दुर्घटना वाद निपटाए, टेलीफोन,वन,श्रम ,बटंखारा विभाग के लम्बित मामले, विभिन्न बैंकों से सम्बंधित ऋण वाद निपटाए,लोक अदालत में सलटाए गये मामले से समाज और परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल स्थापित होता है।

इस अवसर पर मनवीत कुमार यादव, अभिमन्यु मेहता, संजय प्रसाद, ज्वाला पासवान,ओम् प्रकाश सिंह, रामजी राम, रिंकी देवी, रंजन यादव,युगेश्वर , अनिल, विजय सहित अन्य उपस्थित थे।

पटना से मनीष

Aurangabad

May 10 2024, 19:50

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण तरीके से मतगणना कराने के लिए प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, नोडल पदाधिकारी ने दिए कई अहम

औरंगाबाद : आज शुक्रवार 10 मई को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण तरीके से मतगणना कराने के लिए प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सच्चिदानंद सुमन के द्वारा मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित हुआ। इस मौके पर कई अहम जानकारियां दी गईं।

मतगणना प्रशिक्षण में आये हुऎ सभी कर्मियों को प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सच्चिदानंद सुमन के द्वारा के द्वारा अवगत कराया गया कि औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र 37 के सभी 6 विधानसभाओं का स्ट्रांग रूम सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में अवस्थित है एवं इसी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है जिस भवन में स्ट्रांग है उसी भवन में मतगणना का कार्य संचालित होगा। मतगणना कर्मी निर्धारित समय सुबह 6 बजे सिन्हा कॉलेज में पहुंचेंगे, साथ ही मतगणना का कार्य प्रात: 8 बजे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुरू हो जाएगा। सभी मतगणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर पूरी सावधानी के साथ अनुशासित ढंग से अपने अपने टेबल पर निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों के साथ अनुशासित ढंग से उनसे व्यवहार करेंगे। सभी मतगणना कर्मी सभी आंकड़ों को आरओ को भेजने के पूर्व अच्छे ढंग से देख लेंगे। सील व टैग का निरीक्षण के बाद ही मतगणना की कार्रवाई शुरू होगी। मतगणना निम्न प्रकार से की जाएगी। डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस, कंट्रोल यूनिट तथा कुछ बूथों की गणना वीवीपैट से भी कराया जा सकता है।

मतगणना कार्मियों अपने साथ मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट, कैमरा, पेन ड्राइव, लाइटर, आईपैड, केलकुलेटर, इत्यादि नहीं लाएंगे। समस्त मतगणना कर्मी आरओ द्वारा उपलब्ध कराए गए परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे, मतगणना स्थल पर प्रदर्शित सूची के अनुसार अपने विधानसभा वार टेबल पर उपस्थित होंगे।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के लिए 14 टेबल एवं एआरओ एवं प्रेक्षक का एक-एक टेबल लगा होगा, साथ ही एआरओ टेबल के पास कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, ब्रॉडबैंड कनेक्शन, ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, तैनात रहेंगे।

उक्त बैठक में अपर समाहर्ता ललित रंजन भूषण, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जय प्रकाश नारायण, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली,जिला परिवहन पदाधिकारी, ,सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, सभी मतगणना कर्मी तथा जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 10 2024, 17:55

सभी वर्गों की शत प्रतिशत प्रतिभागिता एवं मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हेतु निकाली गई जागरुकता रैली

औरंगाबाद : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 35 काराकाट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत नबीनगर विधानसभा के बारुण प्रखंड में सभी वर्गों की शत प्रतिशत प्रतिभागिता एवं मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हेतु भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार एवम जिला निर्वाचन पदाधिकारी औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री के निदेशानुसार  लोकसभा निर्वाचन के सफल आयोजन हेतु गठित स्वीप कोषांग के तत्वावधान में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।  

इस जागरूकता रैली को भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेतांक लाल , स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रचना कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दयाशंकर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

यह रैली बारुण थाना से प्रारंभ होकर बारुण प्रखंड कार्यालय तक गई । इस जागरूकता रैली में बारुण प्रखंड के आशा ,जीविका दीदी,शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आदि उपस्थित थे। इस जागरूकता रैली में बारुन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जागरूकता रैली के दौरान जिंगल के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक भी किया गया। इस जागरूकता रैली के अतिरिक्त बारुण प्रखंड कार्यालय कैंपस में प्रतिभागियों के द्वारा रंगोली के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। 

जागरूकता रैली के बाद भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्वेतांक लाल एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्वेता प्रदर्शनी ने बताया कि इस महापर्व में सभी लोग 1 जून 2024 को अपने घर से निकलकर मतदान में हिस्सा ले और प्रजातंत्र मैं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र