अलीगढ़ में पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- आपकी मेहनत की कमाई पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है
![]()
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खतरनाक इरादों से लोगों को आगाह कर रहा हूं। कांग्रेस की नजर आपकी कमाई पर है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो वह सबकी सम्पत्ति की जांच कराएंगे। वह आपकी सम्पत्ति लेकर लोगों में बांट देंगे। यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह कांग्रेस का घोषणा पत्र कह रहा है। सरकार के नाम पर कांग्रेस आपकी सम्पत्ति छीन लेगी। यह माओवादी सोच है। यह कम्युनिस्टों की सोच है। आपकी मेहनत की कमाई पर कांग्रेस अपना पंजा मारनी चाहती है। माताओं, बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा, यह कांग्रेस कहती है। इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना बड़ा साम्राज्य बना लिया है। किसी गरीब को उसमें से कुछ नहीं दिया है। उल्टे वे गरीबों से छीनना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिए। आपने ऐसा ताला लगाया कि दोनों शहजादों को इसकी चाबी नहीं मिल रही है। अलीगढ़ की जनता से प्रार्थना करने और आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। अच्छे भारत और विकसित भारत की चाबी भी आपके पास ही है। अब देश को गरीबी, भ्रष्टचार, परिवारवादी राजनीति से पूरी तरह से मुक्त कराने का समय आ गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले बार्डर पर आए दिन गोले दगते थे। आतंकी बम फोड़ते थे। अयोध्या और काशी को नहीं छोड़े। हर बड़े शहर में बम धमाका। अब उस सीरियल बम धमाके पर ब्रेक लग गया है। अब मोदी-योगी का कमाल है कि यह सब बंद हो गया है। पहले अलीगढ़ में भी आए दिन कर्फ्यू लगता था। अब ऐसा नहीं है।
मोदी ने कहा कि दंगे, हत्या, गैंगवार, फिरौती सपा की पहचान थी। इसी से उनकी राजनीति चलती थी। एक समय था कि बेटियां बाहर निकल नहीं सकती थीं। आज योगी सरकार में कोई गुंडा सिर नहीं उठा सकता है। पहले हज कोटा कम होता था। उसमें भी घूसखोरी चलती थी। ज्यादातर पैसे वाले लोग ही जा पाते थे। हमारी सरकार ने हज का कोटा ही नहीं बढ़ाया बल्कि प्रक्रिया को आसान भी बनाया। पहले अकेली महिलाएं हज करने नहीं जा सकती थीं। हमने उसे भी दुरुस्त किया। आज बहुत सी मुस्लिम माताएं-बहनें हमें आशीर्वाद दे रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अलीगढ़ के लाखों लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा मिल रही है। मोदी ने गारंटी दी है कि आपके परिवार के 70 साल से अधिक उम्र के लोगों की चिंता यह बेटा (मोदी) करेगा। मोदी ने कहा कि गरीब को घर मिला, राशन मिला, इलाज मिला। यह सब आपके एक वोट ने किया। इस अच्छे कार्य का पुण्य आपको भी मिल रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अलीगढ़ से सतीश गौतम और हाथरस से अनूप बाल्मीकि को जिताने की अपील की। मोदी ने कहा कि आप यह वोट भले ही यहां सतीश गौतम या अनूप बाल्मीकि को देंगे, लेकिन जब कमल का बटन दबाएंगे तो यह वोट सीधे मोदी को मिल जाएगा।


लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खतरनाक इरादों से लोगों को आगाह कर रहा हूं। कांग्रेस की नजर आपकी कमाई पर है।




लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पार्टी की जनसभा इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प को दुहराते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेता राम और कृष्ण विरोधी हैं। उन्होंने युवाओं का पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने खासकर युवाओं से कहा कि वह ऐसा मौका अपने हाथ से जाने न दें। युवा अवश्य वोट करें। उन्होंने अपनी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए समूचे विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।
लखनऊ। आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा एक मार्च से 18 अप्रैल तक कुल 31250.54 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी आदि जब्त किये गये। इसमें 2923.61 लाख रुपये नकद धनराशि, 4014.89 लाख रुपये कीमत की शराब, 20996.69 लाख रुपये कीमत की ड्रग, 2156.05 लाख रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं एवं 1159.30 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को दी।
लखनऊ । देश में वर्ष 1947 में विभाजन के दौरान पाकिस्तान का भूभाग ज्यादा था जबकि वहां आबादी कम थी। वहीं आज पाकिस्तान की आबादी करीब 23 से 24 करोड़ है, फिर भी वहां खाने के लाले पड़े हैं। जबकि आज भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले 4 वर्षों से फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है। यह बदलते और नए भारत की तस्वीर को दर्शाता है। अब हमें विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और ग्लोबल लीडर के रूप में आगे बढ़ने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करनी है, ताकि तीसरी बार फिर मोदी सरकार को देश का नेतृत्व सौंपकर अपना कर्तव्य निभाएं।
Apr 22 2024, 16:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k