ब्राह्मण संगठनों ने आरक्षण और सवर्ण आयोग के गठन की किया मांग
अयोध्या। राम की पैडी मे गांधी प्रतिमा के सामने देश के राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपनी मांगों के समर्थन में देश के संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति ने दिया।देश के सवर्ण समाज की दशा व दिशा तय करने वाली अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक अयोध्या धाम के राम हर्षण कुंज में संपन्न हुई । इस दौरान देश में सवर्ण समाज के प्रमुख घटक ब्राह्मणों में लगातार विघटन ,एकता के अभाव और उत्पीड़न पर चिंता जताते हुए उनकी स्थिति में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया और पूरे देश के सवर्ण समाज की पांच सूत्रीय मांग पर आंदोलन चलाने के लिए 11 सदस्यीय संयोजक समिति का गठन करके अपनी मांगो के समर्थन मे ज्ञापन सौंपने का निर्णय सर्वसम्मत से लिया गया था। संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के संयोजक पंडित कृपा निधान तिवारी की अध्यक्षता मे धरना देकर ज्ञापन सौंपा।पूरे देश में अपनी पांच मांगों के समर्थन में काफी समय से सवर्ण समाज ब्राह्मणों के ध्वजवाहक पंडित कृपा निधान तिवारी काफी अरसे से आंदोलन चला रहे हैं जिसमें प्रमुख मांग देश की प्रतिभाओं की उपेक्षा के प्रमुख कारण आरक्षण है ।
जिसे यह अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की योग्यता आधारित पदों को छोड़कर आरक्षण देने सवर्ण आयोग का गठन, ब्राह्मण ठाकुर श्रीवास्तव समाज की समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक है।पूरे देश में सबको समान अधिकार प्रदान करने के लिए समान नागरिक संहिता का गठन भगवान परशुराम के प्रकाटोत्सव पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित हो। अयोध्या धाम में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर निर्माण राम जन्मभूमि परिसर में हो, यह पांचो मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक यह संघर्ष समिति आंदोलन पूरे देश में चलती रहेगी और चुनाव में आरक्षित सीटों पर नोट का बटन दबाकर इसके सदस्य आरक्षण का विरोध करेंगे।
आगामी 16 जून को दिल्ली में देश के सभी ब्राह्मण संगठनों एवं अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के सहसयोजक राधेश्याम शर्मा दिल्ली के नेतृत्व में होगी। राम की पैडी गांधी प्रतिमा के सामने सुरेंद्र चतुवेर्दी उज्जैनअरविंद उपाध्याय ग्वालियर डॉक्टर उपेंद्रनाथ त्रिपाठी काशी शिव प्रताप शुक्ला राधेश्याम शर्मा दिल्ली डॉक्टर हौसला प्रसाद शुक्ला परशुराम महाराज महाराष्ट्र डॉ रामतेज पांडे विक्रमाजीत तिवारी जयप्रकाश तिवारी डॉक्टर विनय शंकर तिवारी अवधेश मिश्र जयप्रकाश दुबे राम नायक मिश्र राम सुरेंद्र मिश्र मीनाक्षी राय भृगु नंदन पांडे झारखंड मधुसूदन राथ जगन्नाथ पुरी उड़ीसा से विवेक कुमार पांडे अश्वनी तिवारी पी के मिश्र राजेंद्र प्रसाद तिवारी रामचरित्र पांडे राधेश्याम पांडे करुणा निधान तिवारी सूर्यनारायण दुबे पंकज दुबे अश्वनी कुमार पांडे रामानंद तिवारी देवी प्रसाद दुबे स्मृति शुक्ला शुभम तिवारी अजय तिवारी सूर्य नारायण दुबे इंद्र बहादुर पांडे राज किशोर शर्मा केके तिवारी दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत अश्वनी तिवारी शिव गोपाल शुक्ल प्रयाग गुरुप्रसादपांडेप्रतापगढ़श्रीकांत द्विवेदी धीरेंद्र उपाध्याय वीरेंद्र मिश्र देवेंद्र पाराशर दिल्ली आदि उपस्थित रहे।
Apr 07 2024, 19:47