हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा की भावना को करें आत्मसात: डॉ. तिवारी
अयोध्या।एसएसवी इंटर कॉलेज अयोध्या में बुधवार को शिक्षा विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर बुधवार को बाल विवाह पर रोक सहित संचारी रोगों के रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता शपथ ली और आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी ने प्रार्थना सभा में बाल विवाह पर रोक संबंधी विचार प्रस्तुत किए। छात्रों जागरुक करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. तिवारी ने ने कहा कि समाज में अशिक्षित लोगों की ओर से तमाम प्रकार की भ्रांतियां फैला दी गई हैं। जिससे आज के छात्र व युवा वर्ग भ्रमित होकर अपने वर्तमान को बिगाड़ दे रहे हैं।
इससे उनका भविष्य भी खराब हो रहा है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को समय- समय पर शासन व विभाग की ओर से जारी निर्देशों से परिचित करा कर जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी को अपने आस-पड़ोस, घर -परिवार को भी जागरुक करते रहने के लिए प्रेरित किया। जिससे एक सुंदर समाज की स्थापना हो सके। उन्होंने कहा कि जब हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा की भावना को आत्मसात करना होगा।
इसके पश्चात विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित छात्रों को प्रधानाचार्य डॉ तिवारी ने पुरस्कार भी प्रदान किए। इस दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी, शिक्षक सुरेंद्र देव तिवारी, डॉ. अशोक गौतम, वारिज नयन शर्मा, जयेंद्र पाठक, अरुण कुमार दुबे, अक्षितेश्वर प्रसाद दुबे, राजीव शुक्ला, कौशल पटेल, रवि प्रकाश श्रीवास्तव अनिल मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
Apr 03 2024, 18:33