चाणक्य परिषद का दो दिवसीय यज्ञोपवीत संस्कार की हुई शुरूवात
अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व मे यज्ञोपवीत संस्कार 31 मार्च से सूर्यकुंड मंदिर दर्शन नगर मे शुर हो गया।कार्यक्रम मे राष्ट्रपति पुरस्कृत आचार्य श्री नारायण झा वैदिक के नेतृत्व मे दशविधि स्नान यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक विधि विधान के अनुसार वैदिक विद्वानों द्वारा कराया गया। 31 मार्च सुबह 10:00 बजे से पंचांग पूजन तथा प्रायश्चित कार्यक्रम मे तीन दर्जन से अधिक ब्राह्मण बटुको ने भाग लिया।
जिनको यज्ञपवीत के लिए तैयार किया।कार्यक्रम मेअखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी मुख्य जजमान मुख्य आचार्य पंडित श्री नारायण झां वैदिक पं अरूण कुमार मिश्र श्याम शुक्ला आचार्य मुकेश तिवारी शास्त्री ने सम्पन्न कराया । परिषद के जिला महामन्त्री लषणधर त्रिपाठी राष्ट्रपति पुरस्कृत आचार्य डॉ राम तेज पान्डेय पूर्व प्रधान उमाशंकर तिवारी कोषाध्यक्ष प्रयाग दत्त तिवारीमया ब्लाक के कोषाध्यक्ष राम तिलक पान्डेय यज्ञदत्त चतुवेर्दी आदि परिषद के लोग उपस्थित रहे।
Mar 31 2024, 19:14