*आर्य स्त्री समाज के होली मिलन समारोह में छिटका सनातन संस्कृति की छटा का रंग*
अयोध्या- अयोध्या में आज आर्य नारियों ने जातियों की सीमाओं को ध्वस्त कर सनातन संस्कृति का रंग बरसा कर बड़े उत्साह से होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
आर्य स्त्री समाज के संयोजन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में सनातन संस्कृति में शक्ति रूप में पूजित नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
आर्य स्त्री समाज की ओर से उर्मिला आर्य, जयश्री आर्य,मंजू आर्य, प्रेमलता आर्य,सहित सैकड़ों आर्य बहनों ने अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होली पर्व को रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद विराजमान होने के बाद आयी प्रथम होली में एक दूसरे को बड़े उत्साह से अबीर गुलाल लगाने के साथ जहां फगुआ गाया तो उस पर जम कर थिरके भी।
वेदपाठी मंजू शास्त्री आर्य ने बताया कि नूतन गर्ग आर्य, कंचन आर्य, संतोष त्रिपाठी, रीता अग्रवाल, ऊषा राजपाल, निर्मला जायसवाल, मंजुला वर्मा,पुषपा आर्य,उषा पाण्डेय,रेखा आर्य सहित उपस्थित सैकड़ों आर्य बहनों ने कुरीतियों से दूर रहने व धर्म की रक्षा का संकल्प लेते उन्होंने आह्वान किया कि पाश्चात्य संस्कृति के भोग विलास से अपने को बचा कर महान वसुधैव कुटुंबकम् की सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प यदि हर घर की नारी शक्ति अपने हाथ में ले ले तो भारत अपने खोये हुए गौरव को शीघ्र ही प्राप्त कर लेगा।
आर्य स्त्री समाज की ओर से जयश्री टेकचंदानी ने हर घर की मातृशक्ति को आर्य समाज से जुड़ने व अपने परिवार के युवाओं को संस्कार वान बनाने हेतु आर्य समाज मंदिर में नियमित साप्ताहिक यज्ञ व उत्सवों में आने का भी आह्वान किया व कहा कि इसके नियमित सदस्य बने व देश के यशस्वी विद्वानों द्वारा दिये जा रहे ज्ञान के प्रकाश का लाभ उठाते जीवन स्तर को ऊंचा उठाये जिससे भारत वर्ष एक और श्रेष्ठ बन सके।
Mar 30 2024, 19:21