अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का होली मिलन समारोह 29 को
अयोध्या।अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद अयोध्या का होली मिलन समारोह आगामी 29 मार्च को मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि होली मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। इस सम्बन्ध में परिषद की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि नगर के आर.बी.एस. होटल में आगामी 29 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया है।
जिसमें प्रमुख रूप से अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, गोसाईंगंज के विधायक अभय सिंह, बीकापुर के विधायक अमित सिंह चौहान, अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, संगठन के राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अरविन्द सिंह राजा एडवोकेट, प्रदेश युवा अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शशिप्रभा सिंह, प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान सांसद, विधायक गण और महापौर का सम्मान किया जायेगा। परिषद की महानगर इकाई द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है ।
जिसमें महानगर अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और महानगर महामंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह पिंटू के संयोजन में कार्यक्रम होगा। निवेदक गणों में परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह, जिला महामंत्री देवेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष ने शिवमोहन सिंह मुन्ना, जितेन्द्र सिंह मुन्ना, लालजीत सिंह, अनिल सिंह, संतोष सिंह के साथ- साथ परिषद के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेज दिया गया है ।
Mar 27 2024, 21:55