*यूपी कॉलेज वाराणसी छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अशोक सिंह हिटलर का केन्द्र पर हमला, चुनावी बॉन्ड को बताया सबसे बड़ा घोटाला*
![]()
अमेठी- यूपी कॉलेज वाराणसी छात्र संघ पूर्व महामंत्री अशोक सिंह हिटलर अमेठी निरीक्षण गृह में शनिवार को सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी राजनीतिक दलों का गलाघोंट कर आगे बढ़ना चाहती है। एक कर वह राजनितिक दल पर हर प्रदेश में प्रहार कर रही है, जबकी कांग्रेस ने कभी भी प्रतिशोध से काम नहीं किया। लेकिन मोदी सरकार हार की हताशा में विपक्षी दल की प्रतिक्रिया कर रही है
उन्होंने इलेक्ट्रोलर ब्रॉन्ड को आजाद भारत का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है। जब 2017 में इसे लेकर योजना बनाई जा रही थी उस समय कांग्रेस ने सबसे पहले इसका विरोध किया था। इसी के साथ आरबीआई और चुनाव आयोग ने भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी, क्योंकि यह कंपनी एक्ट का भी उलंघन है।
अशोक सिंह ने कहा कि 2 जनवरी 2018 से अधिसूचित इलेक्ट्रोलर ब्रॉन्ड योजना भाजपा की ओर से सुरक्षित तारीके से कालाधन एकत्र करने की बनाई योजना है तथा कंपनियों को धमाका कर प्रोजेक्ट देकर चंदा लिया गया। इतना ही कोई भी राजनीति दल को चंदा देने पर भी कांग्रेस का खाता नहीं बचा। 14 लाख का ब्यौरा दिया, इसके बदले में हमारे ऊपर 210 करोड़ का भारी जुर्मना लगाया। जबकि लोकसभा चुनाव सर पर था और भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी को सरकार ने वित्तीय तौर पर पुरी तरह से पंगु कर दिया है। कांग्रेस तो अपने प्रत्याशी का सहयोग कर सकते हैं और ना प्रचार कर सकते हैं और न ही कहीं आने जाने में खर्च कर सकते हैं संपूर्ण रूप से लोकतंत्र की हत्या कर दी है अब देश की जनता पर लोकतंत्र को बचाने का ही भरोसा रह गया है ।







Mar 23 2024, 16:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.8k