अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 मार्च को आयोजित होगा कार्यक्रम
अयोध्या।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 10 मार्च को शहर के मोती बाग स्थित आभा होटल के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में पत्रकार डॉ सुमन गुप्ता संपादक दैनिक जनमोर्चा व डॉक्टर सुनीता शास्त्री वाल्मीकि रामायण की प्रवक्ता अयोध्या को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका रीता खत्री पूर्व सदस्य फिल्म सेंसर बोर्ड व विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मंजूषा मिश्रा प्राचार्य राजमोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज होगी मुख्य वक्ता के रूप में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य मीनू कपूर डॉ स्वदेश मल्होत्रा साहित्यकार डॉ गरिमा सिंह डॉक्टर प्रियंका त्रिपाठी प्रोफेसर डॉ अर्चना सक्सेना जिंगल बेल स्कूल की म्यूजिक टीचर बबीता पूर्ण की होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका व के टी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम सिंह करेगी यह निर्णय अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक मैं सर्वसम्मति से लिया गया बैठक की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महामंत्री प्रतीक वैश्य भज्जा बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट की उपाध्यक्ष भारती सिंह एडवोकेट को कार्यक्रम का संयोजक तथा ट्रस्ट की नीलम श्रीवास्तव एकता टंडन पूनम शर्मा सुचिता भल्ला आरती शुक्ला कंचन राठौर मी ना अवस्थी को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिंह रामबहल जी निरंकार अग्रवाल मीनू कपूर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कविंद्र साहनी मंजूर खान सचिन सरीन बबीता पूर्ण नीलम श्रीवास्तव अवधेश कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष एकता टंडन सचिव पूनम शर्मा सुचिता भल्ला आरती शुक्ला संजय सरीन पवन जायसवाल मी ना कंचन राठौर राजन कुमार अरोड़ा विनोद कुमार शर्मा पीके गौर बबीता यादव मुख्य रूप से शामिल थी ।
Mar 05 2024, 19:51