अशोक मिश्र चुने गए अध्यक्ष
![]()
सोहावल अयोध्या।नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट सोहावल इकाई के हुए चुनाव में अशोक मिश्र को अध्यक्ष एवं कृष्ण कुमार सिंह को महामंत्री के पद पर निर्वाचन किया गया। वही धर्मेंद्र वर्मा को सर्व सम्मति से कोषाध्यक्ष के लिए चुना गया। चुनाव तहसील सोहावल के सभागार में कार्यकारी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता राजेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश वैद विसमिल्लाह खान राम सुरेश सिंह देवी प्रसाद वर्मा की मौजूदगी मे रविवार को सम्पन्न हुआ।
तहसील सोहावल के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से अशोक मिश्रा महामंत्री पद के लिए के के सिंह कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र वर्मा चुने गये। चुनाव से पहले पत्रकारों की एकता के लिए गहन विचार विमर्श किया।जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र तिवारी ने संगठन के लिए सहयोग एवं समर्पण की आवश्यकता बताई।पत्रकारों की एकता के लिए आपस में सामंजस्य स्थापित करने का आह्वाहन किया। मीडिया में व्यक्ति को फर्श से अर्श पर बनाने की शक्ति है फिर भी हमारी स्थिति में सुधार न होना विचारणीय प्रश्न है जिस पर हम सभी को चिंतन करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुधीर मिश्रा ने करते हुए चुनावी प्रक्रिया पूरी कराई।
नव गठित कमेटी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारो के हित के लिए हर वक्त संर्घर्ष करता है।शासन प्रशासन हमे अलग अलग संगठनों मे बांटने का प्रयास करता है।लेकिन हमे अनेकता मे एकता का परिचय देते हुए पत्रकार के संरक्षण मे आपसी विवाद को त्याग करना होगा।
इस मौके पर अफरोज अहमद गौरव मिश्रा पवन कुमार पटेल संजीव कुमार सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह सालिक राम प्रजापति मो कासिम मो फहीम सहित तहसील के काफी पत्रकार व कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहे।








Mar 03 2024, 18:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.4k