विभिन्न खेलों की ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला व पुरूष वर्ग प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित तिथियों में
अमेठी। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली विभिन्न खेलों की ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरूष व महिला वर्ग खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का निर्धारण किया गया है।
इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरूष वर्ग के तहत बाक्सिंग प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 29 फरवरी 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 01 मार्च 2024 तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ में 05 से 07 मार्च 2024 व पुरूष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 29 फरवरी 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 02 मार्च 2024 तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन जिला खेल कार्यालय रायबरेली में 09 से 12 मार्च 2024 व पुरूष वर्ग हैण्डबाल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 01 मार्च 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 04 मार्च 2024 तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय झांसी में 11 से 13 मार्च 2024 तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला वर्ग के तहत हॉकी प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 01 मार्च 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 04 मार्च 2024 तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में 13 से 17 मार्च 2024 व महिला वर्ग हैण्डबाल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 01 मार्च 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 04 मार्च 2024 तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद में 13 से 16 मार्च 2024 व महिला वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 01 मार्च 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 05 मार्च 2024 तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन जिला खेल कार्यालय देवरिया में 09 से 12 मार्च 2024 व महिला वालीबाल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 01 मार्च 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 07 मार्च 2024 तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन जिला खेल कार्यालय सिद्धार्थ नगर में 14 से 16 मार्च 2024 तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला/पुरूष वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 01 मार्च 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स 05 मार्च 2024 तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन जिला खेल कार्यालय बिजनौर में 08 से 10 मार्च 2024 तक किया जायेगा एवं उपरोक्त खेल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स उक्त तिथियों को प्रातः 10 बजे डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में आयोजित किया जायेगा।





अमेठी। बड़ौदा स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से विकासखण्ड गौरीगंज के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में लवली स्वयं सहायता समूह की सुशीला, ग्राम पंचायत सैंठा में चॉदनी स्वयं सहायता समूह की गौतमी, ग्राम पंचायत शाहबाजपुर में उपकार स्वयं सहायता समूह की सरोज गुप्ता, विकास खण्ड मुसाफिरखाना के ग्राम पंचायत भनौली में मान सम्मान स्वयं सहायता समूह की शमा बानो, विकास खण्ड अमेठी के ग्राम पंचायत दांदूपुर में रोजा स्वयं सहायता समूह की शायना बानो व विकास खण्ड तिलोई के ग्राम पंचायत भिलाईकला में बड़े बाबा महिला स्वयं सहायता समूह की गीता देवी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त गुलदस्ता/बुके बनाने का कार्य प्रारम्भ किया गया।
Mar 01 2024, 20:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k