सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। मंडल शाहपुर में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मिलकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए एक बार फिर भाजपा सरकार का नारा दिया। इस अवसर पर बूथ संख्या 338 टिकोना में घर घर जाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार समाज की सभी वर्गों के उत्थान के लिए कृत संकल्प है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरुण कुमार जिला सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष विमलेश कुमार पांडे, शक्ति केंद्र संयोजक भैया लाल तिवारी, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार वह पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया और पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करने के लिए लोगों से निवेदन किया गया।

















कमलेश मेहरोत्रा
Feb 26 2024, 14:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k