Patna

Feb 20 2024, 14:01

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत का किया दावा, तेजस्वी की यात्रा पर किया यह कटाक्ष

पटना: बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने यह बातें अपनी पार्टी के एक साल पूरे होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गठन एक साल पहले किया गया था और पार्टी गठन के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अन्य नेताओं के साथ केक काटकर अपनी खुशियों का इजहार किया।

हालांकि यह भी बता दे कि उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड से अलग होने के बाद जब अपनी पार्टी का गठन किया था तब उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनता दल का नाम दिया था। लेकिन चंद रोज पहले ही चुनाव आयोग की तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद उनकी पार्टी का नाम अब राष्ट्रीय लोग मोर्चा हो गया है। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस 1 साल में ही हमारी पार्टी काफी मजबूत हो गई है।

उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के बारे में कहा कि वह यात्रा कर रहे हैं। यह उनकी पार्टी का काम है लेकिन वह कुछ भी कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता है। एनडीए का ही बोलबाला है एनडीए का बोलबाला रहेगा। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

वहीं शिक्षा विभाग केके पाठक के ऊपर अपनी बातों को रखते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह अच्छे अधिकारी हैं। उन्होंने कुछ अच्छे काम किए हैं लेकिन सनकी अधिकारी हैं। ऐसे फरमान जारी करते रहते हैं। जिसका कोई मतलब नहीं। टीचरों की साख बढ़ानी पड़ेगी तब एजुकेशन ठीक होगा।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 20 2024, 13:30

के.के पाठक के बहाने विपक्ष ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कही यह बात

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक के नए आदेश को लेकर हंगामा जारी है।अब सीएम ने भी के.के पाठक के आदेश पर आपत्ति जताई है।

इधर इसी बहाने विपक्ष पर सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है।

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि जब मुख्यमंत्री की बात शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव नहीं माने तो सोचिए वहां का हाल क्या होगा। 

उन्होंने कहा कि जब सीएम से निर्णय हो गया कि शिक्षकों के स्कूल की अवधि 10 से 4 होगी उसके बावजूद के के पाठक ने उनके निर्देश को नहीं माना। 

कहा कि जब इसी पूरे मामले को लेकर कार्य स्थगन विपक्ष के द्वारा लाया गया तब मुख्यमंत्री ने खुद उठकर कहा कि अभीतक इसमें कोई संशोधन नहीं हुआ है। तत्काल हम उनसे बात करते हैं। अधिकारियों को निर्देश जारी करते हैं कि जो पूर्व से चला आ रहा है समय है। उसी समय में स्कूल शिक्षक जाएंगे और आएंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 20 2024, 11:44

पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा, विधान सभा परिसर मे किया प्रदर्शन

 

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बीच तनातनी जारी है।

सत्ता मे रहने के दौरान शिक्षा मंत्री रहते प्रो. चन्द्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक का साथ काम करते हुए भी नही बनती थी।

वही अब विपक्ष मे जाने के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री खुलेआम के.के पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिए है।

उनके खिलाफ ही आज बिहार विधानसभा के बाहर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस उन्होंने कहा कि के के पाठक का तुगलक की फरमान वापस लो और शिक्षकों को किसी तरीके से धमकाना बंद करो।  

स्पष्ट तौर पर जब उनसे पूछा गया कि आप विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं 200 बार कहूंगा। हम शिक्षकों के तुगलगी फरमान का विरोध कर रहे हैं और के के पाठक का तुगलक फरमान वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 19 2024, 18:34

पटना मे तीन दिवसीय बिहार-झारखंड ज्वेलरी शो 2024 (बीजेजेएस) का हुई शुरुआत, चकाचौंध और ग्लैमर से रोशन पारंपरिक से लेकर समकालीन तक डिजाइनर ज्वेलरी उपलब्ध

पटना : बिहार झारखंड ज्वेलरी शो 2024 (बीजेजेएस) पटना को चकाचौंध और ग्लैमर से रोशन करने के लिए पटना तैयार है। 

बिहार ग्लैमबॉक्स, मुंबई की प्रतिष्ठित आभूषण प्रदर्शनी कंपनी, बिहार झारखंड ज्वेलरी शो के उद्घाटन की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रही है, जो एक प्रीमियम बी2बी कार्यक्रम है। जो भारत भर के अग्रणी निर्माताओं के नवीनतम आभूषण संग्रहों को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। 

18 से 20 फरवरी 2024 तक ज्ञान भवन सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाली यह विशेष प्रदर्शनी बिहार और झारखंड में आभूषण खुदरा परिदृश्य को ऊपर उठाने का वादा करती है। बिहार के एकमात्र पंजीकृत ज्वैलर्स एसोसिएशन, प्रतिष्ठित पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के समर्थन से, यह शो इस क्षेत्र में आभूषण उद्योग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। 

ग्लैमबॉक्स के हितेश खंडेलवाल ने कहा, "हम बिहार झारखंड ज्वेलरी शो का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं, यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो भारतीय आभूषण उद्योग की कलात्मकता और शिल्प कौशल का जश्न मनाता है।" "इस प्रदर्शनी के माध्यम से, हमारा लक्ष्य स्थानीय खुदरा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं को देश भर के कुछ सबसे प्रसिद्ध निर्माताओं के नवीनतम आभूषण संग्रह तक पहुंचने के लिए एक मंच प्रदान करना है। 

यह शो अप्रत्यक्ष रूप से छोटे और मध्यम आकार के खुदरा विक्रेताओं की बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा और इस प्रकार बिहार में समग्र आभूषण बाजार को बढ़ाएं।

" पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार ने कहा। प्रदर्शनी में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, आगरा, अमृतसर, राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और उससे आगे के प्रमुख निर्माताओं के आभूषण संग्रह की एक प्रभावशाली श्रृंखला शामिल होगी। 

उपस्थित लोग पारंपरिक से लेकर समकालीन तक, विभिन्न स्वादों और प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले डिजाइनों की एक विविध श्रृंखला की खोज करने की उम्मीद कर सकते हैं। 

ग्लैमबॉक्स की श्रुति केशरी ने कहा, "बिहार झारखंड ज्वेलरी शो का उद्देश्य क्षेत्र में आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं के बीच अंतर को पाटना है।" ग्लैमबॉक्स के चितन पाड्या ने कहा, "उद्योग हितधारकों को एक छत के नीचे लाकर, हमारा लक्ष्य बिहार और झारखंड में आभूषण खुदरा क्षेत्र के विकास में तेजी लाना है।

" पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के बिनोद कुमार ने कहा, "बिहार झारखंड ज्वेलरी शो स्थानीय खुदरा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं के लिए अपने समझदार ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम श्रेणी के आभूषण संग्रह प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है।" उत्कृष्ट आभूषण संग्रह और प्रौद्योगिकी सेवाओं को प्रदर्शित करने के अलावा, प्रदर्शनी नेटवर्किग के अवसरों, उद्योग अंतर्दृष्टि और व्यावसायिक सहयोग की सुविधा भी प्रदान करेगी, जिससे विकास और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। 

बिहार झारखंड ज्वेलरी शो में एक अविस्मरणीय अनुभव के लिए खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं, आभूषण उत्साही और उद्योग के पेशेवरों को हमारे साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जहां प्रतिभा का व्यापार से मिलन होता है।

ग्लैमबॉक्स के बारे में ग्लैमबॉक्स मुंबई स्थित एक अग्रणी आभूषण प्रदर्शनी कंपनी है, जो दुनिया भर से बेहतरीन आभूषण शिल्प कौशल का प्रदर्शन करने वाले प्रीमियम कार्यक्रमों के आयोजन में अपनी व्यावसायिकता और विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है। उत्कृष्टता और नवीनता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, ग्लैमबॉक्स का लक्ष्य प्रदर्शकों और उपस्थित लोगों दोनों के लिए अद्वितीय अनुभव बनाना है। 

मीडिया पूछताछ के लिए कृपया संपर्क करें: श्री हितेश खंडेलवाल | निदेशक विपणन ग्लैमबॉक्स एक्सपीरियंस और एक्सपोज़िशन +91 9892424068 प्रदर्शनी के बारे में अधिक जानकारी के लिए bjjs. glamboxindia.com पर जाएं।

Patna

Feb 19 2024, 14:52

राजद विधायक व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने फिर सीएम नीतीश पर बोला हमला, कर दी यह बड़ी मांग

पटना : महागठबंधन सरकार मे कृषि मंत्री रहते सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रहते थे। जिसकी वजह से उन्हें मंत्री पद गवाना पड़ा था।

अब सीएम नीतीश कुमार के एनडीए के साथ जाकर सरकार बनाने के बाद सुधाकर सिंह फिर हमलावर हो गए है।

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कृषि रोड मैप की एक बार फिर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से इसमें खर्च किया गया है। इसमें घोटाला हुआ हैणऔर किसी थर्ड पार्टी से जांच कराई जाए। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के मंत्रियों की जांच की बात कर वे गीदड़ भभकी दे रहे है। इससे कुछ होने वाला नहीं है। 

उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। किसानों को लेकर बिहार में भी एक बड़ा आंदोलन होगा

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 19 2024, 14:20

पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पटना मे किया जमकर प्रदर्शन

पटना : कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में बिहार कांग्रेस के नेताओ ने आज राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रदर्शन किया।

इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत काफी संख्या में कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि सड़कों पर उतरकर हम जनता से आह्वान कर रहे हैं कि देश के लिए यह सरकार खराब है।

हमारा खाता फ्रीज करते हैं और अपना खाता बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रोल बॉन्ड का सहारा लेते है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 19 2024, 13:37

विपक्ष के हंगामे के साथ शुरु हुई विधानमंडल के चौथे दिन की कार्यवाही, राजद के विधान पार्षद ने किया जमकर हंगामा

पटना : बिहार विधान मंडल बजट सत्र के आज चौथे दिन विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले राजद के विधान पार्षद ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विधान परिषद् में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ प्रदर्शन मे मौजूद रहीं।

विधानसभा में विधायकों को धमकाने सृजन घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री के गर्ने सहित कई मामलों को लेकर नेताओं ने प्रदर्शन किया। 

इस दौरान राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के अंदर जिस तरह से विधायकों विधान पार्षदों को धमका रहे हैं इससे साफ पता चलता है की दुर्भावना से ग्रसित मुख्यमंत्री विपक्ष को डरा रहे हैं।

 सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा देश में कोई भ्रष्टाचारी नेता नहीं है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 19 2024, 12:45

बीजेपी के 400 सीट पार के लक्ष्य पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने साधा निशाना, चलने दीजिए भाजपा की हवाबाजी

पटना : इस बार लोकसभा चुनाव मे बीजेपी ने अपना लक्ष्य 400 के पार सीट पर कब्जा करने का रखा है। इधर बीजेपी के 400 के पार सीट मूल मंत्र पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने निशाना साधा है।

 कहा कि इससे आधा भी पहुंच जाए तो ऊपर वाला है और उनकी यह सब हवाबाजी अभी चलने दीजिए।

वही इलेक्ट्रोल बांड पर सुब्रमण्यम स्वामी के द्वारा प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगने पर कहा कि कांग्रेस का जो स्टैंड था सर्वोच्च न्यायालय ने यही कहा है। हम लोग पहले से इसके पक्ष में थे। 

एक तरफ से लोग को रोजगार उपलब्ध कराना और पीछे से इलेक्ट्रोल बांड के रूप में पैसा लेना यह बात कौन नहीं जानता है।

वही तेजस्वी यादव के यात्रा को लुटेरा यात्रा कहने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि बीजेपी खुद ही लूटेरा पार्टी है। देश की संपत्तियों को उद्योगपतियों के बीच बेचा जा रहा है। एयरपोर्ट रेलवे सब बेच रहे हैं। यह लोग दूसरे को लूटेरा कर रहे हैं अपने गिरेबान में झांके पता चल जाएगा।

वही कमलनाथ के कांग्रेस के छोड़ने पर कहा कि कोई झटका नहीं देने वाला है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 19 2024, 10:44

तेजस्वी के जनविश्वास यात्रा पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने साधा निशाना, कही यह बात

 

पटना : बिहार विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर निकलने वाले है। इस दौरान वे जनता के बीच प्रदेश के महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे।

इधर तेजस्वी के इस यात्रा पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है।

उनहोंने कहा कि पहले उनको लूट यात्रा निकालना चाहिए था। पहले तो लूट यात्रा कर बताना चाहिए कि कितना भ्रष्टाचार उन्होंने और उनके परिवार ने किया है।

कहा कि 2024 के चुनाव की पूरी तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए मिलकर बिहार की सभी सीट जीतने का काम करेगी।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 18 2024, 17:22

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर विधान परिषद सभागार में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, चिकित्सक, इंजीनियर और अन्य के वरिष्ठ लोगों को किया

पटना : छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आज बिहार विधान परिषद सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  

इस अवसर पर देश और दुनिया के साथ-साथ बिहार के लिए बेहतर काम करने वाले चिकित्सक को इंजीनियरों और विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे।  

वहीं आयोजकों ने बताया कि जिस तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश और दुनिया में भारत का नाम बढ़ाया था उसी तरह से उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

पटना से मनीष प्रसाद