Feb 05 2024, 23:09
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची राँची , राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा- नरेंद्र मोदी की सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक उपक्रमों को कर रही है खत्म
राँची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ आज राहुल गांधी राँची पहुंचे।इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधा
इस बीच राहुल गांधी ने कोयला ढोने वाले मजदूरो का हाल जाना।
आज रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित जनसभा को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि एचईसी का गला क्यों घोटा जा रहा है। एचईसी के साथ अन्याय क्यों हो रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म कर रही है। चाहे बीएचईएल हो, एचएएल हो या एचईसी, सभी को धीरे-धीरे अडानी को सौंपा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी, आदिवासी, दलित कितने लोग हैं इसकी संख्या बताने वाला कोई नहीं है। देश में 50 प्रतिशत ओबीसी के लोग हैं। तेलंगाना की सरकार ने वादा किया था, उसे पूरा करने का काम कर रही है। जातीय जनगणना की शुरुआत होगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस देश में दलित, पिछड़ा और आदिवासी कितने हैं। इसके पीछे का तर्क समझिए कि प्राइवेट कंपनी में कितने लोग हैं। सरकारी, प्राइवेट सेक्टर में आदिवासी, दलित और पिछड़ों की संख्या शून्य है।
जब तक कोई नेता आम जनता के बीच नही जायेगा तब तक उनकी समस्या को नही समझ पाएगा। राहुल गांधी का रांची आना एक उम्मीद जगाता है यहां के दलितों और आदिवासियों के लिए।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा जब चार फरवरी को रामगढ़ पहुंची थी, जहां से वे शाम को रांची के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कोयला ढोने वाले मजदूरों से बात की और उनका कमाई के बारे में जाना।
राहुल ने मजदूरों से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर भी किया है, जिसमें उन्हें उनसे बात करते हुए और साइकिल चलाते देखा जा सकता है।
Feb 08 2024, 11:04