कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के ब्यान पर भड़के बाबूलाल मरांडी, कहा देश तोड़ना काँग्रेस के डीएनए में शामिल*

*

Image 2Image 3

कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के देश को तोड़कर अलग देश बनाने की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि देश का विभाजन, देश को तोड़ना काँग्रेस के डीएनए में शामिल है। 

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से लोक सभा सांसद ने कल बजट पेश होने के बाद बयान दिया कि हमारी मांग है कि दक्षिण को भारत से अलग कर देनी चाहिए। इस पर मराण्डी ने कहा कि अब पता चला कि राहुल गाँधी वास्तव में कौन सी यात्रा निकाल रहे हैं। ये उनकी तथाकथित भारत तोड़ो यात्रा का ही असर है कि कांग्रेस के सांसद दक्षिण भारत को देश से तोड़कर एक अलग राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं। आज सिद्ध हो गया कि राहुल गाँधी भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस सांसद के इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान की कड़ी निंदा करती है और तुरंत ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। डीके सुरेश को एक मिनट भी सांसद बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

उन्होंने सवाल खड़ा किया कि क्या सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा डीके सुरेश के देश को तोड़ने वाले बयान की निंदा करेंगे? क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे अपने सांसद डीके सुरेश को इस अक्षम्य अपराध के लिए पार्टी से निष्कासित करने का साहस दिखायेगी?

कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश को जाति, धर्म और क्षेत्र को आपस में लड़ाकर सत्ता की राजनीति करती आई है। कांग्रेस हमेशा से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच जनता को भड़का कर अपनी राजनीति करती आई है।

कहा कि हाल ही में तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के डीएनए को बिहार-यूपी यानी उत्तर भारत के डीएनए से बेहतर बताया था। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के बेटे प्रियांक खड़गे ने सनातन का अपमान किया।

कहा कि आंकड़े गवाह हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने केंद्र की सोनिया-मनमोहन की कांग्रेस सरकार की तुलना में सभी राज्यों के शेयर में भारी वृद्धि की है। कर्नाटक में तो HAL और बोईंग की फैसिलिटी भी लगाई गई है।

कुशल वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक सुधार की पहल करते हुए व्यय पर रखें पैनी नजर- राजेश्वरी बी


 

Image 2Image 3

योजनावार बजट के विरुद्ध खर्च की गई राशि का विवरण, बजट के विरुद्ध निर्गत स्वीकृति आदेश और व्यय की स्थिति की, की गई समीक्षा  

रांची : राजेश्वरी बी, निदेशक -सह- सदस्य, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व से चल रही योजनाओं की सतत् निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि कुशल वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक सुधार की पहल करते हुए व्यय पर पैनी नजर रखें और उसे युक्तिसंगत बनाने पर भी जोर दें। 

राजेश्वरी बी ये बाते योजनावार बजट के विरुद्ध खर्च की गई राशि के विवरण, योजना बजट के विरुद्ध निर्गत स्वीकृति आदेश और व्यय की स्थिति की समीक्षा बैठक में बोल रही थीं।

बैठक में राजेश्वरी बी ने सभी संस्थानों से उनके द्वारा बच्चों के बौद्धिक विकास के संबंध में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निदेश दिया कि बाल संरक्षण इकाई के बच्चों को अन्य विद्यालय के बच्चों से मिलवाने और उनके साथ खेलने आदि की भी व्यवस्था करें। जिन स्थानों पर बच्चों को रखा जाता है वहां मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता के विकास करने हेतु खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

निदेशक, समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में संचालित बाल संरक्षण इकाई के संचालन व्यवस्था के संबंध में भी समीक्षा की गई। इस बैठक में उपसचिव विकास कुमार, डीसीपीओ की टीम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

रांची में भाजपा विधायक दल की बैठक, बाबूलाल मरांडी ने कहा जनहित के लिए काम करें मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन जी...


Image 2Image 3

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विधायक दल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 मरांडी ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह सरकार जनहित में निर्णय लेते हुए जनता की भलाई के लिए काम करे।

विधायकदल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित सभी विधायक उपस्थित थे। नवीन जसवाल किसी कारण वस नही उपस्थित हो सके।

बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने झारखंड के नव नियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, चंपाई सोरेन के घर परिवार में आज उत्सव का माहौल है। यह अवसर उन्हे राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा द्वारा सदन से सड़क तक की लड़ाई और राज्य की जनता का भ्रष्टाचार से भाजपा की लड़ाई में मिले समर्थन के कारण प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि परिवारवाद के खिलाफ भाजपा की लड़ाई ने उन्हें यह अवसर दिया है कि वे राज्य के सर्वोच्च पद पर बैठ पाए हैं। चम्पई सोरेन सरकार को हेमंत सरकार की प्रति छाया नही बननी चाहिए।

बावरी ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को अविलंब ईडी द्वारा भेजे गए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देना चाहिए।

कहा कि हाल ही में रद्द जेएसएससी की रद्द परीक्षा की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए तभी राज्य की जनता को भरोसा होगा कि यह सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली सरकार है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस का पुराना इतिहास है कि वह सहयोगी दलों की सरकार को फंसाकर अपने बचना चाहती है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी ताकतों से मिली है। इसलिए मुखौटा को आगे रखकर अपना पूरा एजेंडा लागू कराती है।

बाउरी ने कहा कि सत्ताधारी विधायकों में पद, कुर्सी के लिए अंतर्कलह है। इसलिए सत्ता पक्ष के सारे विधायक अपने अंतर्कलह को छुपाने के लिए भाजपा पर ठीकरा फोड़ रहे। अपने अंतर्कलह को छुपाने में जुटे हैं।

ब्रेकिंग : 26 इंस्पेक्टर सहित, कुल 346 पुलिस इंस्पेक्टरों का अलग अलग जिलों में तबादला


Image 2Image 3

चम्पई सोरेन के सीएम बनते ही झारखंड में कई बड़े फेर बदल होना शुरू हुआ है।आज  इसका असर धनबाद जिले में भी देखने को मिल रहा है।आज धनबाद के 26 इंस्पेक्टर सहित, कुल 346 पुलिस इंस्पेक्टरों का अलग अलग जिलों में तबादला हुआ है।

6 बार विधायक जितने के वाबजूद आज भी छप्पर वाले घर में रहते हैं टाईगर चंपाई सोरेन


Image 2Image 3

रांची : सीएम के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं। 

चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है। 

झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन की सादगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे 6 बार विधायक रहने के बाद भी आज भी सरायकेला के झीलिंगगोरा स्थित अपने गांव मे रहते है। गांव मे बना घर भी साधारण तरह का ही है।

चंपई सोरेन का जन्म सरायकेला के जिलिंगगोड़ा में 1956 में सेमल सोरेन और माधव सोरेन के घर हुआ। अपने तीन भाइयों और एक बहन में ये सबसे बड़े हैं। 

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ये मैट्रिक पास हैं। इनकी शादी मानको सोरेन से हुई है और इनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

​सुबह पांच बजे उठते हैं चंपई सोरेन​

जानकारी अनुसार चंपई सोरेन सुबह पांच बजे उठ जाते है । इस दौरान वे योगा करते है। सुबह आठ बजे वे अपने घर पर बैठ जाते है।इसके बाद वे आने वाले लोगो से मिलते है। ग्यारह बजे फिर वे घर से निकल जाते है । फिर करनडीह चौक पर वे आ जाते है । वहा भी वे अपने कार्यकर्ता से मिलते है। दिन भर क्षेत्र का करते है दौरा चंपाई सोरेन जब अपने गांव मे रहते है तो दिन भर अपने विधानसभा का दौरा करते है। इस दौरान कार्यकर्ताओ से मुलाकात करते है।

​इमली चौक पर अब भी सुनते हैं जन समस्या

करनडीह मे एक घंटा रूकने के बाद वे सीधे आदित्यपुर स्थित इमली गाछ चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंच जाते है। और वहा पर भी लोगो की समस्या सुनते है और लोगो को समस्या समाधान करते है। इसके बाद वे गम्हलिया होते हुए सरायकेला मुख्यालय पहुंच जाते है। इस दौरान वे किसी भी एन एफ। कार्यकर्ता या कोई भी होटल पर खाना खा लेते है।

​विवादो से नहीं है नाता​

चंपई सोरेन का अभी तक विवादो से कोई नाता नही रहा है। सत्ता पक्ष तो छोड़ दिया जाए विपक्ष भी इनके खिलाफ बयान देने से बचते है। वे भी बिना किसी आधार का बयानबाजी नही करते है। जब भी लोग इनसे मिलते है तो वे हंसते हुए मिलते है।

​हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे चंपई सोरेन

चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं। चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है।

हेमंत सोरेन से ED अब पांच दिनों तक करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी 5 दिनों की ED को रिमांड

*

Image 2Image 3

राँची: PMLA कोर्ट ने हेमंत सोरेन को ED की पांच दिन की रिमांड में भेज दिया है। इससे पहले गुरुवार को रिमांड नहीं मिली थी।

बताते चलें कि फिलहाल हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल में हैं।

नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में 3 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Image 2Image 3

राँची: प्रोजेक्ट भवन में नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक हुई. पहली बैठक में 3 प्रस्तावों पर मुहर लगी. राजीव रंजन को फिर से महाधिवक्ता बनाया गया है.

सीएम चंपई सोरेन आज जाएंगे दुमका, 45 वें झारखंड दिवस के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत


Image 2Image 3

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज दुमका जाएंगे. दुमका में वे गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के 45 वें झारखंड दिवस में शिरकत करेंगे.

 इस दौरान पूरे संताल परगना से नेताओं-कार्यकर्ताओं का जुटान होगा. देर रात तक सभा होगी.

ब्रेकिंग्: हेमंत सोरेन, 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए

Image 2Image 3

राँची: हेमंत सोरेन फिलहाल 5 दिनों तक जेल में ही रहेंगे. वे 5 दिनों तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए हैं. पीएमएलए की विशेष अदालत ने आज फैसला सुनाया है.

चंपई सोरेन ने ली राजभवन में झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, उनके साथ दो कैबिनेट मंत्री ने भी ली शपथ


Image 2Image 3

राँची: राजभवन में उन्होंने शुक्रवार (2 फरवरी 2024) को दो मंत्रियों के साथ शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

 चंपई के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

नए सीएम ने दिशोम गुरु से ली आशीर्वाद

झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया. गुरुजी के आवास से लौटने के बाद चंपई सोरेन ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श हैं. शपथ लेने से पहले हमने गुरुजी और माताजी से आशीर्वाद लिया.

चंपई सोरेन ने कहा गुरुजी हमारे आदर्श हैं

चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के लिए जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन संघर्ष कर रहे थे, तब मैं उनके संपर्क में आया था. हमने उनके साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिया. आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन ने जिस तरह से अलग झारखंड राज्य और यहां के लोगों के लिए संघर्ष किया, उन आदर्शों के तहत ही हम आगे बढ़ रहे हैं.