साहिबगंज:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2024 के तहत स्कूलों में क्विज एवं ड्रॉइंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
साहिबगंज:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2024 के तहत स्कूलों में क्विज एवं ड्रॉइंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
![]()
सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत आज सैंट जेवियर्स स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे डीएसई साहिबगंज, राजेश पासवान, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज प्रसर, आईटी सहायक राजहंस डीएलएसए कार्यालय से ज्योति कुमारी एवं पुलिस विभाग से करुण राय, संदीप गुप्ता ने सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर संबोधित किया।
इस दौरान लगभग 670 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है आदि के बारे में जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें और सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रेरित करें। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को डीएसई साहिबगंज द्वारा सड़क सुरक्षा का शपथ दिलाया गया। उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपनाकर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
*जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक द्वारा Good Samaritan के बारे में सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को अवगत कराया गया जैसे मोटरवाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने के उद्देश्य से गोल्डन Hour अस्पताल पहुचाने में वाले नेक व्यक्ति (Good Samaritan) को प्रोत्साहित करने हेतु 2,000/-(दो हजार) रूपये मात्र नगद के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू है।
इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ताकि किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके और लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके।
साथ ही छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया गया।





Jan 31 2024, 20:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k