Patna

Jan 26 2024, 16:23

गणतंत्र दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मलेनियम ने किया रोटरी व्हील का शुभारंभ

पटना : रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बेली रोड, तारामंडल स्थित पंचलोक डायग्नोस्टिक्स के पास रोटरी व्हील का शुभारंभ किया। इस रोटरी व्हील का शुभारंभ रोटरी क्लब के डीजीई रोटेरियन बिपिन चाचण, रोटेरियन शिल्पी चाचण, रोटरी क्लब ऑफ पटना मलेनियम के अध्यक्ष चिंतन जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के सदस्यों द्वारा गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन कर किया गया। 

मौके पर उपस्थित रोटरी क्लब के डीजीई रोटेरियन बिपिन चाचण ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। 

वहीं अपने संबोधन में रोटरी क्लब ऑफ पटना मलेनियम के अध्यक्ष चिंतन जैन ने कहा कि इस रोटरी व्हील के शुभारंभ से आम लोग जागरूक हो सकेंगे।

 मौके पर क्लब ट्रेनर आशीष बंका, क्लब की फर्स्ट लेडी सोनल जैन, सचिव कविता अग्रवाल, तृषा बंका, सोनू बंका, राजेश मित्तल, मनीष गोयल, राजीव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अभिषेक लोहिया आदि मौजूद रहे।

पटना से मनीष

Patna

Jan 26 2024, 16:20

ब्रेकिंग: बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच राजद का बड़ा बयान

आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा इस गठबंधन में बने संशय को दूर करे नीतीश जी।

आज शाम तक सारे संशय को क्लियर करे मुख्यमंत्री...

आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा बोले की इसमें आम जनता को बहुत कन्फ्यूजन हो रहा है...

मुख्यमंत्री से हाथ जोड़ कर आग्रह है की इसे क्लियर करे सीएम।।

Patna

Jan 26 2024, 15:02

तेजस्वी यादव ने मसौढ़ी के गांधी मैदान में किया झंडात्तोलन, कहा– जनता मालिक होती है

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सीधे तौर पर कहा कि जनता मालिक होती है। पटना जिले के मसौढ़ी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 75 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडात्तोलन किया। 

झंडात्तोलन के पूर्व उहोंने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद परेड की सलामी ली। 

झंडात्तोलन के बाद मंच पर न जाकर गांधी जी की प्रतिमा के समीप से ही संक्षिप्त भाषण दिया और कहा कि जनतंत्र में जनता ही मालिक होती है। उन्होंने कहा कि देश का अगर कोई दुश्मन है तो वह बेरोजगारी,बिहार में युवाओं को रोजगार मिला है और आगे भी करते रहेंगे। संक्षिप्त भाषण के बाद तेजस्वी मीडिया से बगैर बात किए पटना के लिए रवाना हो गए। तेजस्वी के चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा था।

Patna

Jan 26 2024, 14:39

नीतीश कुमार की बेचैनी बता रही कुछ ना कुछ हो रहा है– उपेंद्र कुशवाहा

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जिस तरीके से हालात बने हैं लग तो रहा है कि कुछ ना कुछ हो रहा है नीतीश कुमार की बेचैनी बता रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि नीतीश कुमार अभी आ जाएं लेकिन आने के बाद फिर 2024 के बाद वह महागठबंधन के साथ नहीं चले जाएं. इसकी गारंटी क्या है यह जनता गारंटी चाहती है।

Patna

Jan 26 2024, 14:27

बिहार में सियासी भूचालः बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे नीतीश!

#kumar_may_resign_will_form_government_with_bjp

बिहार में सियासी बवंडर आने का पूरे हालात बने हुए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अटकलें तेज हैं कि वे फिर से एक बार पाला बदलने जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने की योजना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन “इंडिया” का नेता न बनाए जाने से नाराज नीतीश कुमार गठबंधन का साथ छोड़ एनडीए खेमे में वापसी कर कर सके हैं। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं। वे बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 28 जनवरी को दोबारा सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

अगले चौबीस घंटे बिहार की राजनीति के लिए अहम बताया जा रहा। इस दौरान नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं। बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाई जाएगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बनाए जा सकते हैं। नीतीश कुमार को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बड़े संकेत दिए हैं। बीजेपी नेता सुशील मोदी का कहना है कि राजनीति में दरवाजे बंद होते हैं और दरवाजे खुल भी जाते हैं। राजनीति संभावनाओं का खेल है, कुछ भी हो सकता है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार 27 जनवरी यानी कि शनिवार को सीएम पथ से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद वह 28 जनवरी को फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे। कहा जा रहा है कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव कराने को लेकर बीजेपी तैयार नहीं हुई है।

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई सांसद चिराग पासवान को भी दिल्ली बुलाया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद चिराग पासवान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान रविवार शाम साढ़े पांच बजे एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह से अहम बातचीत करेंगे। इससे पहले चिराग पासवान ने अपने आवास पर लोजपा (रामविलास) के नेताओं के साथ बैठक की। चिराग ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। 

बिहार की राजनीति में मची हलचल और नीतीश कुमार के फिर से पाला बदल कर भाजपा के साथ जाने के कयासों के बीच फिलहाल पार्टी सार्वजनिक रूप से अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। पटना में मचे राजनीतिक घमासान के बीच भाजपा आलाकमान ने बिहार भाजपा के नेताओं को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर यह उच्चस्तरीय बैठक हुई। शाह के आवास पर हुई इस बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा ने बिहार भाजपा के नेताओं के साथ लगभग पौने दो घंटे तक विचार मंथन किया।

Patna

Jan 26 2024, 13:24

कर्तव्य पथ से आसमान की ओर उठीं सबकी निगाहें, दिखा भारतीय सेना का शौर्य और नारी शक्ति की झलक

#75threpublicday2024parade

देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के 4 एमआई-17 से कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू हुई।इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी मौजूद रहे।इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं। फ्रांस का मार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल हुआ।

आकाश में भारत के ताकत की गरज

परेड दस्ता में भारतीय वायुसेना दल में 144 वायुसैनिक और चार अधिकारी शामिल रहे। उनकी झांकी भारतीय वायु सेना की थीम ‘सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ पर आधारित थी। झांकी में एलसीए तेजस और Su-30 को IOR के ऊपर उड़ान भरते हुए दिखाया गया।

 

कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. देश के हिंटरलैंड में तैनात महिला कर्मियों का प्रदर्शन देखने को मिला है. इंस्पेक्टर शहनाज खातून के हाथों में कमान है. शहनाज के साथ 13 और महिला कार्मिकों का दस्ता कर्तव्य पथ पर है. अभिवादन- फॉर्मेशन की कमान इंस्पेक्टर सोनिया बनवारी के हाथ में है. योग से सिद्धि- सीटी अनिता भारती और 7 कार्मिकों का फॉर्मेशन है.

चंद्रयान-3 की निकली झांकी

गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड दस्ते में इसरो की कामयाबी की भी झलक देखने को मिली। परेड में इसरो भी शामिल हुआ। इस दौरान चंद्रयान-3 की झांकी निकाली गई। दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग दिखाई गई। चंद्रयान-3 की झांकी देख दर्शकों के साथ केंद्रीय मंत्री भी उठ खड़े हुए। बता दें कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है।

पहली बार दिल्ली पुलिस की परेड में केवल महिला पुलिसकर्मी

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस की तरफ से परेड में केवल महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं. मार्चिंग दस्ते में कुल 194 महिला हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल ने हिस्सा लिया. इस परेड का नेतृत्व आईपीएस ऑफिसर श्वेता के सुगथन ने की।

उत्तर प्रदेश की झांकी में रामलला के हुए दर्शन

उत्तर प्रदेश की झांकी कर्तव्य पथ से गुजर रही है। इस झांकी की थीम अयोध्या: विकसित भारत समृद्ध विरासत रही। अयोध्या के राम मंदिर और रामलला के गीत यूपी की झांकी के साथ बजाए गए। झांकी के आगे के हिस्से में रामलला की प्रतिमा दिखाई गई। उत्तर प्रदेश की झांकी के पीछे तेलंगाना की झांकी आ रही है, जिसकी थीम - जमीनी स्तर पर लोकतंत्र- तेलंगाना के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत रही।

झारखंड की झांकी तसर सिल्क पर केंद्रित

झारखंड की झांकी तसर सिल्क पर केंद्रित है। भारत में तसर सिल्क का 62% झारखंड में उत्पादन होता है। तसर सिल्क से लगभग 1 लाख 50 हजार लोगों की आजीविका चलती है।अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देश में सिल्क का निर्यात होता है। झांकी में आदिवासी झमताओं का प्रदर्शन है।

Patna

Jan 26 2024, 12:34

लोजपा कार्यालय में चिराग पासवान ने किया झंडोतोलन, नीतीश कुमार के एनडीए में आने पर दी प्रतिक्रिया

पटना: लोजपा कार्यालय मे चिराग पासवान ने झंडोतोलन किया।वही चिराग ने नीतीश कुमार एनडीए में आने पर कहा कि देखिए अगर मगर की बात होगी तो इस पर बहुत सारे सवाल जवाब हो जाएंगे। 

मैं कल भी इस बात को कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मेरी बातचीत चल रही है। मुझे लगता है सही समय आने पर तमाम प्रश्नों के जवाब आपको मिल जाएंगे. आज मैं दिल्ली जा रहा हूं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ मेरी बातचीत होनी है। वैसे आज मुझे कर्पूरी धाम जाना था।

 आज कई तरीके कार्यक्रम थे लेकिन सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। राजनीतिक सरगमियों को लेकर के कई कार्यक्रमों को आज कैंसिल कर दिया गया है। 

मैं लगातार इस बात को दोहरा रहा हूं कि राजनीतिक स्थितियों पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की नजर बनी हुई है। जिस तरीके से घटनाक्रम बदल रहा है अभी भी कई चीजों पर चर्चाएं होना बाकी है।

Patna

Jan 26 2024, 12:29

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- बिहार में सरकार इंटैक्ट है, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर कही ये बात

पटना- बिहार में राजनीतिक अटकलबाजियों का दौर जारी है। बिहार में चल रहे राजनीतिक उठा पटक पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बड़ा दिया है। उन्होंवे कहा बिहार सरकार इंटैक्ट है। वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर जेडीयू अध्यक्ष ने कहा की जेडीयू में इसे कोई नोटिस नहीं करता। उन्होंने कहा कि ना तो रोहिणी पार्टी की कोई पदाधिकारी हैं और ना ही प्रवक्ता।

वहीं, सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को नसीहत हुए कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और वह अपना दिल भी बड़ा करे। आत्ममंथन करे और जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा करे।

Patna

Jan 26 2024, 12:19

वो चित्रकार जिसने सजाया हमारा संविधान, एक नाम जो संविधान की हर पृष्ठ पर है मौजूद, जानिए दिलचस्प बातें

#knowaboutwhodecoratedour_constitution

हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। हममें से ज्यादातर लोगों को ये पता है कि भारत का संविधान किसने बनाया। लेकिन क्या हमें इस बात की जानकारी है कि हमारा संविधान किसने सजाया? 

29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति की स्थापना की गई और इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को जिम्मेदारी सौंपी गई। दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर लिया। हम यह जानते हैं कि संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे जिनके निर्देशन में भारत का संविधान लिखा गया। लेकिन क्या हम ये जानते हैं कि हमारे संविधान को जिन चित्रों से सजाया गया है, वो किसके निर्देशन में तैयार किया गया।

बता दें कि इसे बनाने वाले थे विख्यात चित्रकार नंदलाल बोस। दरअसल जब संविधान तैयार किया जा रहा था, उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू इन्हें सजाने वाला ढूंढ रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू शांतिनिकेतन में आए हुए थे। तब उनकी मुलाकात नंदलाल बोस से हुई। यहां नंदलाल बोस कलाभवन के प्राध्यापक के तौर पर काम कर रहे थे। पंडित नेहरू ने उन्हें संविधान को भारतीय चित्रों सजाने का उनसे आग्रह किया, जिन्हें नंदू बोस ने मान लिया।

संविधान को सजाने के लिए 21 हजार रूपये मेहनताना

221 पेज के इस दस्तावेज के हर पन्ने पर तो चित्र बनाना संभव नहीं था।लिहाजा, नंदलाल जी ने संविधान के हर भाग की शुरूआत में 8-13 इंच के चित्र बनाए। संविधान के कुल 22 भाग हैं। इस तरह उन्हें भारतीय संविधान की इस मूल प्रति को अपने 22 चित्रों से सजाने का मौका मिला। इन 22 चिज्ञों को बनाने में चार साल लग गए। इस काम के लिए उन्हें 21 हजार रूपये मेहनताना के तौर पर दिया गया। 

संविधान की सजावट में संस्कृति की छाप

भारत के संविधान को नंदलाल बोस के निर्देशन में शांतिनिकेतन के कलाकारों ने अपने अद्भुत चित्रों से सजाए हैं। इनमें मोहनजोदड़ो, वैदिक काल, रामायण, महाभारत, बुद्ध के उपदेश, महावीर के जीवन, मौर्य, गुप्त और मुगल काल, इसके अलावा गांधी, सुभाष, हिमालय से लेकर सागर आदि के चित्र सुंदर बन पड़े हैं। वास्तव में यह चित्र भारतीय इतिहास की विकास यात्रा हैं। इन चित्रों की की शुरुआत होती है भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के शेर से। अगले भाग में भारत की प्रस्तावना लिखी है, जिसे सुनहरे बार्डर से घेरा गया है।

एक चित्रकार को 21 हजार, एक ने ठुकराया हर उपहार

एक तरफ नंनलाल बोस ने अपनी कलाकारी के लिए मात्र 21 हजार रूपये लिए तो वहीं दूसरी तरफ एक दूसरे कलाकार प्रेम बिहारी रायजादा ने मेहनताना ठुकरा दिया था। भारत के संविधान से जुड़ी एक और रोचक जानकारी यह है कि इसकी मूल प्रति टाइपिंग या प्रिंट में उपलब्ध नहीं है। संविधान की मूल प्रति हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से लिखी गई है। इसे प्रेम बिहारी रायजादा ने लिखा है। रायजादा ने पेन होल्डर निब से संविधान के हर पन्ने को बहुत ही खूबसूरत इटैलिक अक्षर में लिखा है।सुलेखन यानी कैलिग्राफी प्रेम बिहारी का खानदानी शौक था।

संविधान के हर पृष्ठ पर लिखा अपना नाम

संविधान को बनाने में जहां 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे, वहीं इसे हाथों से लिखने में 6 महीने का समय लगा था। जब प्रेम बिहारी से सरकार ने इस काम को पूरा करने के लिए मेहनताना के बारे में पूछा, तो उनका जवाब बड़ा गंभीर था। उन्होंने कहा, मुझे एक भी पैसा नहीं चाहिए। ना ही कोई महंगा उपहार चाहिए। लेकिन उन्होंने संविधान के हर पृष्ठ पर अपना नाम और अंतिम पृष्ठ पर अपने दादाजी का नाम लिखने की शर्त रख दी, जिसे सरकार ने मान लिया।

Patna

Jan 26 2024, 11:46

रालोजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान

पटना-आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रालोजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा वर्तमान में जो भी राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है उसपे हम सब की नज़र है। नीतीश जी के एनडीए में आने से हम लोग उनका स्वागत करते है नीतीश जी चीनी है उनके आने से हमारी मिठास बढ़ जाएगी।

पटना से मनीष