Purnea

Jan 25 2024, 11:45

बड़े भाई और छोटे भाई के कामकाज को देखकर जननायक की आत्मा दुखी हो रही होगी : नेता प्रतिपक्ष

डेस्क : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से ठीक एक दिन पहले केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न देकर बिहार की राजनीति मे तहलका मचा दिया है। प्रदेश की सत्ताधारी जदयू और राजद इसे अपनी मांग पूरी होने की बात करते हुए श्रेय लेने मे जुटी है। वहीं बीते बुधवार को जदयू की ओर से भव्य तरीके से जननायक की शताब्दी समारोह मनाया गया।

इधर बीजेपी विधायक व बिहार विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू और राजद पर हमला बोला है। कहा है कि अपराधी, भ्रष्टाचारी एवं वंशवादियों को सत्ता से हटाने के बाद ही भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रदांजलि दी जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री ने बिहार का गौरव बढ़ाया है। लेकिन जीवनपर्यंत कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने वालों में क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। कर्पूरी ठाकुर के सच्चे अनुयायी वही होंगे जो भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त शासन का संकल्प लेंगे।

बड़े भाई और छोटे भाई के कामकाज को देखकर जननायक की आत्मा दुखी हो रही होगी। ये पिछड़ों और अति पिछड़ों को वोट की राजनीति के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं। इनको वास्तविक विकास से कोई लेना-देना नहीं है। बिहार सरकार के जातीय सर्वे ने इनकी पोल खोल दी है। 94 लाख परिवार 6000 प्रतिमाह से कम आमदनी में है। देश में सबसे ज्यादा गरीब बिहार में है।

Purnea

Jan 25 2024, 09:56

बिहारवासियों को अभी ठंड से नही मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट

डेस्क : राजधानी पटना समेत पूरा बिहार इनदिनों भंयकर ठंड की चपेट मे है। भीषण ठंड ने लोगो का जीना मुहाल कर रखा है। पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं मौसम विभाग ने अभी इससे निजात नही मिलने का अलर्ट जारी किया है।

बीते बुधवार को भी कड़ाके की ठंड रही और पूरा प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा रहा। धूप न निकलने से पटना सहित 14 जिलों में कनकनी है। तीन शहरों में शीत दिवस तो 11 शहरों में गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए 26 जनवरी तक भीषण शीतदिवस और 16 जिलों के लिए शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। 

राज्य के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 29 जनवरी तक लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

पटना में नहीं निकली धूप

पटना में लगातार दूसरे दिन धूप नहीं निकलने से ठंड की स्थिति में बढ़ोतरी देखी गई। दानापुर व आसपास के इलाके में सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, भभुआ, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भोजपुर और औरंगाबाद में भीषण शीत दिवस का रेड अलर्ट किया है। साथ ही अन्य 16 जिलों में शीत दिवस की स्थिति है।

Purnea

Jan 25 2024, 09:46

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, पूरे देश मे लागू होना चाहिए कर्पूरी ठाकुर का आरक्षण फार्मूला

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पूरे देश में कर्पूरी फॉर्मूले पर पिछड़ों-अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। कर्पूरी ठाकुर ने ही पहली बार पिछड़ों-अति पिछड़ों को जोड़कर आरक्षण दिया था। उन्होंने पहली बार 1978 में पिछड़ा वर्ग के लिए 8 फीसदी व अति पिछड़ा के लिए 12 आरक्षण दिया। आज भी अति पिछड़ों में अधिक गरीबी है। उन्हें अवसर मिलना चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार बीते बुधवार को वेटनरी कॉलेज मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने भी अपने परिवार के किसी व्यक्ति को आगे नहीं बढ़ाया। कर्पूरी ठाकुर के देहावसान के बाद ही उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर को आगे बढ़ाया। लेकिन आज तो लोग परिवारवाद को आगे बढ़ाते हैं। हम तो कर्पूरी ठाकुर जी के कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। चाहते हैं कि सब लोग भाईचारे के साथ रहेें।

सीएम ने कहा कि मेरा विश्वास काम करने में है। राज्य के हित में काम करता रहता हूं। राज्य के हित के लिए जो भी करना होगा, करेंगे। 

कहा कि मैं 2005 से ही काम कर रहा हूं। हर क्षेत्र में काम किया। चाहे सात निश्चय हो या फिर जल-जीवन-हरियाली का काम हो, बिहार में काफी काम हो रहा है। हर घर बिजली पहुंचायी गयी है। हर घर तक नल का जल पहुंच रहा है। हर घर तक पक्की नाली तो टोलों तक सड़क बनायी गयी है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जाति आधारित गणना करवायी। इस आधार पर आरक्षण का दायरा 50 से बढ़ाकर 65 किया। एससी का आरक्षण 20 फीसदी, एसटी का दो फीसदी, अति पिछड़ी जाति का 25 व पिछड़ा वर्ग के लिए 18 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसी आधार पर 94 लाख गरीब परिवारों को उद्यम के लिए दो-दो लाख देने की योजना भी बनायी गयी। जीविका समूह के माध्यम से चलाई जा रही सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत दी जाने वाली एक लाख की राशि को बढ़ा दो लाख किया गया। 

हमारी इच्छा थी कि पूरे देश में जाति आधारित जनगणना होती। फिर इस आधार पर योजना बनती।

Purnea

Jan 24 2024, 20:15

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

पूर्णिया : जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर सुलभ हो इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकों में चिकित्सा पदाधिकारिगण को दिशा निर्देश दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित:-

एसडीएच धमदाहा में 14 वर्षीय बच्चा देवव्रत के हॉर्निया का हुआ सफल ऑपरेशन :-

- मधेपुरा का निवासी है देवव्रत और उनका परिवार, गांव के लोगों से मिली जानकारी के बाद कराया इलाज:-

- धमदाहा अस्पताल में महिलाओं के बंध्याकरण की भी विशेष सुविधा उपलब्ध

अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में मरीजों की जांच और इलाज की विशेष सुविधा उपलब्ध है। इसका वहां के लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी फायदा मिल रहा है।

 मधेपुरा के 14 वर्षीय बच्चे देवव्रत कृष्ण को मिली हॉर्निया की जांच व ऑपरेशन की सुविधा प्रमुख उदाहरणों में से एक है।

 23 नवंबर 2023 को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में बच्चे के हॉर्निया का सफल ऑपरेशन वहां कार्यरत सर्जन डॉ बागेश्वर कुमार द्वारा सफलता पूर्वक पूरा किया गया।

 इस दौरान उन्हें मुर्छक डॉ मो मुस्ताक आलम एवं अस्पताल व्यवस्थापक का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

 सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है।जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए सभी मेडिकल सुविधा उपलब्ध है। 

जटिल अवस्था में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया जाता है जिससे कि सभी लोग स्वस्थ रह सकें। सभी लोगों को अपने नजदीकी अस्पताल में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।

मधेपुरा का निवासी है देवव्रत और उनका परिवार, गांव के लोगों से मिली जानकारी के बाद कराया इलाज :--

हॉर्निया की समस्या से जूझ रहा 14 वर्षीय बच्चा देवव्रत कृष्ण के पिता लक्ष्मण यादव मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के निवासी है। 

देवव्रत कृष्ण नवोदय विद्यालय खगड़िया का 11वीं का छात्र है। उन्हें कुछ वर्षों से दाहिने तरफ के हॉर्निया से पीड़ित था। 

इससे उन्हें खेलकूद में काफी परेशानी होती थी। उनके ही गांव के कुछ व्यक्ति द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में हॉर्निया के साथ अन्य बीमारियों का भी सफल ऑपरेशन करवाया गया है। 

उनके द्वारा ऑपरेशन के बाद से अभी तक स्वास्थ्य लाभ लिया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर देवव्रत कृष्ण के पिता ने अस्पताल की व्यवस्था और सर्जन पर विश्वास जताते हुए अपने बच्चे के हॉर्निया का ऑपरेशन करवाया। 

जटिलता के बावजूद बच्चें की हॉर्निया का ऑपरेशन अस्पताल में कार्यरत सर्जन डॉ बागेश्वर कुमार द्वारा सफलता पूर्वक पूरा किया गया। 

अस्पताल से निकलने के बावजूद बच्चें को अस्पताल व्यवस्था द्वारा निगरानी में रखा गया। अभी बच्चा बिल्कुल स्वस्थ और तंदुरुस्त है और अपना दैनिक जीवनयापन आसानी से कर रहा है।

डॉ बागेश्वर कुमार ने बताया कि उम्र के हिसाब से किशोरावस्था में देवव्रत कृष्ण का ऑपरेशन सामान्य मरीज की तुलना में जटिल था।

 लेकिन पूरी सावधानी बरतने हुए बच्चें को मानसिक रूप से स्वस्थ करते हुए ऑपरेशन किया गया जो बिल्कुल सफल रहा। 

इससे अस्पताल के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं ।

धमदाहा अस्पताल में महिलाओं के बंध्याकरण की भी विशेष सुविधा उपलब्ध :--

अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में देवव्रत कृष्ण की हॉर्निया के ऑपरेशन के साथ अस्पताल सर्जरी टीम द्वारा एक प्रसव पीड़ित महिला जो पूर्व शल्य कक्ष की लाभार्थी रह चुकी थी उनका दूसरा सी-सेक्शन एवं परिवार नियोजन ऑपरेशन के साथ वहां उपस्थित अन्य 24 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। 

ऑपरेशन के बाद भी उन सभी मरीजों को अस्पताल द्वारा निगरानी में रखा गया और सभी स्वास्थ्य पाए गए। 

अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि अस्पताल व्यवस्था द्वारा सभी मरीजों की जांच व इलाज सफलता से किया जा रहा है। 

इससे स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के लोगों का अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।

 इससे सभी लोग अस्पताल पहुँचकर सरकार द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त दोनों डॉक्टर को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सभी डॉक्टरों को आम लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं ससमय सुलभ कराने का निर्देश दिया गया।

Purnea

Jan 24 2024, 19:46

जननायक शताब्दी समारोह में बोले पूर्णिया सांसद : राजनीति में शुचिता, सादगी और ईमानदारी के पर्याय थे कर्पूरी ठाकुर

 पूर्णिया : शोषितों, वंचितों और गरीबों की आवाज और गुदरी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न का सम्मान दिया जाना हम सबों के लिए एक सपने का पूरा होने जैसा है। यह हमारी पार्टी की वर्षों से मांग रही है। सचमुच, वे राजनीति में शुचिता,सादगी और ईमानदारी के पर्याय थे।नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।उक्त बातें सांसद संतोष कुशवाहा ने आज बुधवार को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में जेडीयू द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कही।

       

आज बुधवार की सुबह सांसद संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में जेडीयू के हजारों कार्यकर्ता रैली स्थल के लिए आवासन स्थल दरोगा राय पथ स्थित श्री कृष्ण चेतना परिषद भवन से पूरे जोश के साथ नारा लगाते हुए रवाना हुए।इस जत्था में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही।

कड़ाके की शीत लहर में पार्टी कार्यकर्ता पैदल ही सभा स्थल के लिए रवाना हुए। इससे पहले सांसद द्वारा कार्यकर्ताओं को अपनी उपस्थिति में नाश्ता कराकर कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया।

वहीं कार्यक्रम स्थल से कार्यकर्ता वापस आवासन स्थल पहुंचे जहां उनके भोजन की व्यवस्था थी।भोजन के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं को बस, चार पहिया वाहन और ट्रेन के माध्यम से वापस पूर्णिया के लिए रवाना किया गया।

सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि शताब्दी समारोह कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा।कड़ाके की ठंड के वाबजूद जिस तरह अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी उससे साफ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सर्वमान्य नेता हैं।आगामी लोकसभा चुनाव परिणाम में हम एक बार अपनी श्रेष्ठता साबित करने में सफल होंगे ,यह तय है।

इस मौके पर हरि प्रसाद मंडल,उमेश पासवान,शैलेन्द्र मंडल, प्रदीप मंडल, संजय मंडल, विबेका पटेल,प्रवेज शाहीन, अविनाश सिंह,रितेश कुमार, रतेश यादव,अंबुज यादव,संजय राय,राजेश राय,संतोष विश्वास, महेश्वरी मेहता, मुकेश कुमार दिनकर,मो.आजाद, मुजाहिर एहसान अल्वी,सुशांत कुशवाहा, सचिन मेहता,अविनाश सिंह कुशवाहा,राजेंद्र मेहता,सुनील मेहता,राजू मंडल, विनोद मेहता,राजेश मंडल,विजय कुमार " किस्टो ",संजय कुमार "बबलू ", रमीज रजा, मो दाऊद,बबलू विश्वास, पप्पू मेहता, अरविंद कुमार सिंह, सुजीत कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Purnea

Jan 24 2024, 17:52

पूर्णिया के झुन्नी कला और गढ़िया बलवा पंचायत में आज विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पूर्णिया के झुन्नी कला और गढ़िया बलवा पंचायत में आज विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ भी शामिल हुए। बलदेव पुरुषार्थ ने लोगों को जहां केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 वहीं भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व का सबसे नंबर वन राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत अभियान पिछले दो माह से हर पंचायत में चलाई जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है । 

सरकार की योजनाओं धरातल तक पहुंचे यही इसका मुख्य मकसद है। जिन लाभुको को लाभ नहीं मिल रहा है शिविर लगाकर उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है। 

वहीं झुन्नी कला के मुखिया कुंदन कृष्णन ने कहा कि उनके पंचायत में सरकार की योजनाओं का लाभ 80% तक धरातल तक पहुंच रहा है। लोग इसे लाभान्वित भी हो रहे हैं। जहां कोई परेशानी होती है तो वह खुद लोगों की मदद करते हैं।

 

Purnea

Jan 24 2024, 17:49

दुग्ध विक्रेता संघ द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की शताब्दी जयंती पर विधायक विजय खेमका प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

 | पूर्णिया विकास बाजार परिसर में जिला दुग्ध विक्रेता संघ द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की शताब्दी जयंती पर सदर विधायक विजय खेमका ने बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे स्व० कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया | इस अवसर पर विधायक ने कर्पूरी जी के स्मारक का सौन्दर्यीकरण विधायक निधि से कराने की घोषणा की |

 जयंती पर विधायक ने कहा बिहार की सियासत में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाले कर्पूरी ठाकुर जी कांग्रेस विरोधी राजनीति की तथा अपना सियासी मुकाम हासिल किया | विधायक ने कहा अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होने समाज के दबे पिछड़े लोगों के हित में काम किया |

 बिहार में मेट्रिक तक मुफ्त पढ़ाई तथा राज्य के सभी विभागों में हिंदी में कामकाज की अनिवार्यता की देन कर्पूरी ठाकुर जी की थी | उन्होने अपने कार्यकाल में गरीब पिछड़ों और अतिपिछड़ा के हक़ में तमाम काम किये |

 तभी बिहार की सियासत में समाजवाद के बड़े चेहरे बन पाए | विधायक ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का ऐलान कर बिहार वासी का दिल जितने का काम किया है |

 बिहार के गुदरी के लाल, सादगी के प्रतिक, ईमानदारी के मिशाल, गरीबों की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न का सम्मान देने पर विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया तथा साथ ही दुग्ध विक्रेता संघ को धन्यवाद दिया |

Purnea

Jan 24 2024, 09:41

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कही यह बात

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया है।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। 

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। आज कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है और जदयू की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

Purnea

Jan 24 2024, 09:41

बड़ी खबर : कर्पूरी ठाकुर की बुधवार को 100वीं जयंती से पहले केंद्र सरकार की घोषणा, जननायक को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

डेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कपूर्री ठाकुर की आज 100वीं जयंती है। उनकी जयंती से एक दिन पूर्व बीते 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोप्रांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी।  

कर्पूरी ठाकुर को पिछड़े वर्ग की आवाज उठाने के लिए जाना जाता है।

कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से हुई थी। इसके बाद जनता पार्टी से जुड़ गए। 1952 में सोशलिस्ट पार्टी से ताजपुर से विधायक बने। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री भी थे। वह कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारे। 

कर्पूरी ठाकुर पहली बार दिसंबर 1970 से जून 1971 तक मुख्यमंत्री रहे। दूसरी बार दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक मुख्यमंत्री रहे। निधन के 35 साल बाद भारत रत्न से नवाजा जाएगा।

Purnea

Jan 23 2024, 21:06

जननायक कर्पूरी शताब्दी समारोह में सांसद की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता हुए पटना रवाना

---------------------------------------------

24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान में जेडीयू द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं का जत्था सांसद संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार को रवाना हुआ।इससे पूर्व कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी द्वारा व्यापक तैयारी पंचायत स्तर पर की गई थी।वाहनो को पोस्टर और बैनर से सजाया गया था।

पटना रवाना होने से पहले सांसद श्री कुशवाहा ने बताया कि हमारी पार्टी के नेता माननीय नीतीश कुमार जी जननायक कर्पूरी जी के विचारों को अक्षुण्ण रखने और विरासत को संजोने का प्रयास कर रहे हैं।इसीलिए इस शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।कहा कि दबे-कुचले,वंचित और शोषितों के पैरोकार कर्पूरी जी हमारे नेता माननीय नीतीश जी के आदर्श रहे हैं।न्याय के साथ विकास का मंत्र स्व कर्पूरी जी का ही दिया मन्त्र रहा है।

सांसद श्री कुशवाहा ने बताया कि उनके नेतृत्व मे जिले के 05 हजार से अधिक कार्यकर्ता शताब्दी समारोह में शामिल हो रहे हैं।इसके लिए प्रखण्ड वार वाहनों की व्यवस्था की गई है।उनके साथ 20 बस और 80 से अधिक चारपहिया वाहन प्रस्थान कर रहा है तथा शेष पार्टी कार्यकर्ता ट्रेन से पटना के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।पटना के दारोगा राय पथ में कार्यकर्ताओं के लिए आवासन और भोजन की व्यवस्था की गई है।उन्होंने कहा कि शताब्दी समारोह अभूतपूर्व साबित होगा।समारोह में शामिल होने जा रहे प्रमुख लोगों में रितेश कुमार, संजय राय,अविनाश सिंह,मोहमद आजाद,रतेश आनन्द,अविनाश कुशवाहा,सुनील मेहता, कयूम जफर, सुशांत कुशवाहा,सुजीत कुशवाहा,रोशन पटेल,राकेश पटेल,मनोज कुमार मेहता, राजेश केशरी,शंकर तंबोली सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।