Independence Day 2023: रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 15 अगस्त की सुबह से बड़े वाहनों की नो एंट्री|
स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 15 अगस्त को शहर में बड़े वाहनों की नौ एंट्री रहेगी. | Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसको लेकर शहर में 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. रिंग रोड की ओर से रांची आनेवाले वाहन बोड़ेया तक, चाईबासा-खूंटी से रांची आनेवाले वाहन बिरसा चौक तक, पलामू-लोहरदगा से रांची आने वाले वाहन तिलता चौक, गुमला सिमडेगा से रांची आनेवाले वाहन आइटीआइ बस स्टैंड तक, जमशेदपुर से रांची आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक नामकुम तक, कांके व पतरातू से रांची आने वाले वाहन चांदनी चौक तथा विकास की ओर से रांची व बरियातू आने वाले वाहन बूटी मोड़ तक ही आ पायेंगे. मोरहाबादी मैदान की ओर आम वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इसके लिए 15 स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाये गये.
Jan 21 2024, 23:08