हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, झारखंड के लोगों को 1 रुपया किलो मिलेगी चने की दाल|
झारखंड के लोगों को अब एक रुपया किलो की दर से चने की दाल मिलेगी. हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया. | Cabinet Meeting: झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के लोगों को अब एक रुपया किलो की दर से चने की दाल मिलेगी. हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. शुक्रवार को रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया. कैबिनेट ने सभी राशन कार्डधारकों को 1 रुपया प्रति किलो की दर से दाल देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इतना ही नहीं, पथ परिवहन निगम के जो कर्मचारी बिहार से झारखंड आये थे, उन सभी को सरकारी कर्मियों के रूप झारखंड में समायोजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी. झारखंड कैबिनेट की बैठक में आज 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी.
Jan 21 2024, 22:55