बंधु तिर्की बोले, सूखे की चपेट में फिर झारखंड, 24 लाख किसानों को पिछली सूखा राहत राशि का अब भी इंतजार|
झारखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड के 24 लाख से अधिक किसानों को पिछले वर्ष घोषित सूखा राहत की राशि अब तक नहीं मिली है. | रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड के 24 लाख से अधिक किसानों को पिछले वर्ष घोषित सूखा राहत की राशि अब तक नहीं मिली है और यह गंभीर चिन्ता की बात है, जबकि इस वर्ष फिर से कम वर्षा के कारण झारखंड का अधिकांश हिस्सा सूखे की चपेट में है और अपने भविष्य के प्रति किसान बहुत अधिक व्याकुल एवं आशंकित हैं. श्री तिर्की ने कहा कि यदि केन्द्र से अभी तक सूखा राहत के नाम पर कोई सहायता राशि नहीं मिली है तो किसानों को विकट स्थिति से निकालने का कोई रास्ता राज्य सरकार को ही निकालना चाहिए क्योंकि यह उसकी नैतिक जिम्मेदारी है.
Jan 21 2024, 21:26