एमपी के सीएम मोहन यादव के बिहार दौरे पर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने किया कटाक्ष, कही यह बात
डेस्क : बीते गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पटना दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने बिना किसी नेता और पार्टी का नाम लिए प्रदेश की सत्ताधारी सरकार पर जमकर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा कि बिहार हर क्षेत्र के अंदर अपनी पहचान बनाई हुई है। नेतृत्व क्षमता की कमी से यह राज्य पिछड़ा हुआ है। मोहन यादव के इस दौरे को लेकर यह कयास लगाए जा रहे है कि बिहार का यादव बीजेपी के पक्ष में जायेगा।
इधर मोहन यादव के बिहार दौरे को लेकर जदयू नेता व बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जिस राजनीतिक उद्देश्य से बिहार आ रहे हैं, उसकी पूर्ति कभी नहीं होगी। बिहार का यादव समाज राजनीतिक रूप से जागरूक है। वो कभी भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा।
मदन सहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा एक तरफ हिन्दू एकता की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ कभी लव-कुश यात्रा निकालती है तो कभी यादवों को अपने पक्ष में करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाती है। यही भाजपा का दोहरा चरित्र है।
कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे की कहीं कोई दिक्कत नहीं है। हम लोग राज्य की सभी 40 सीटें जीतने की तैयारी में हैं।

						
 







 


 
 
Jan 19 2024, 16:00
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
42.9k