*कांग्रेस पार्टी ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन*
![]()
अयोध्या।कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा मिष्ठान्न वितरण कर उनके दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई । उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत किया।
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा प्रियंका गांधी की नेतृत्व क्षमता का पूरा देश कायल है। गांधी परिवार में जन्म लेने के बावजूद वह देश के आम गरीब किसान और महिलाओं के दुख दर्द को भलीभांति समझती हैं। वे देश के वर्तमान हालात को भलीभांति समझती हैं ।कांग्रेस जब सत्ता में आयेगी तो देश को उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा प्रियंका गांधी के भीतर देश की जनता आयरन लेडी इन्दिरा गांधी का अक्श देखती है इसलिये उनसे सभी की उम्मीदें हैं।जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा प्रियंका गांधी की सादगी, स्पष्टवादिता और आम आदमी से बहुत कम समय में कनेक्ट होने की क्षमता उन्हे भीड़ से अलग करती है। वे देश की महिलाओं को आगे लाना चाहती है जिससे निष्पक्षता से देश का विकास हो और राजनीति में शुचिता आये तथा महिलाओं की सुरक्षा तय हो सके ।
ईश्वर पर प्रमुख रूप से महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रेनू राय, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र ,बृजेश रावत, चंचल सोनकर ,अशोक कुमार राय ,उमेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
Jan 12 2024, 22:02