सीएम नीतीश कुमार ने देश और प्रदेशवासियों को दी नए साल की बधाई और शुभकामनाएं
डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2024 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2024 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुये विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा।
उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।









डेस्क : नये वर्ष के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। कई सार्वजनिक जगहों पर भीड़ होने की संभावना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख 50 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है



Jan 01 2024, 09:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
28.8k