बड़ी खबर : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से दिया इस्तीफा
डेस्क : अभी-अभी बिहार के सत्ताधारी जदयू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले तीन-चार दिनों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर पर अब मुहर लग गई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
![]()
दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद इस बात की संभावना है कि खुद नीतीश कुमार जेडीयू की कमान संभालेंगे और जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार हो सकते हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग सकती है।
बता दें कि ललन सिंह पर लालू के साथ मिलकर जेडीयू को तोड़ने का आरोप लग रहा था। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी का नतीजा हुआ कि ललन सिंह को आखिरकार जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा।
ललन सिंह को 21 जुलाई 2021 को जदयू का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें फिर से 5 दिसम्बर 2022 को दूसरी बार पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान सौपी गई। उसके बाद ललन सिंह के अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर कई तरह की अटकलबाजी शुरू हुई। पिछले सप्ताह से यह चर्चा जोरों पर आई कि वे अध्यक्ष पद से हटाए जाएंगे। इन सबके बीच शुक्रवार को ललन सिंह को लेकर खबर सामने आई है कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। अब नीतीश कुमार उनकी जगह किसी अन्य के हाथों में पार्टी की कमान देंगे।














Dec 29 2023, 13:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
25.9k