मौसम का मिजाज : पटना सहित प्रदेश के 23 शहरों में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट, बढ़ी ठंड
डेस्क : पटना सहित प्रदेश के 23 शहरों में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। पछुआ शुष्क हवाओं के प्रभाव में आंशिक बढ़ोतरी से तापमान में यह कमी दर्ज की गई। बुधवार को जहां 7.4 डिग्री के साथ गया राज्य में सबसे ठंडा था। वहीं गुरुवार को 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ किशनगंज में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
![]()
मौसमविदों के अनुसार, पछुआ के प्रवाह में तेजी और कमी की स्थिति के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां बनेंगी। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं।
पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। दिन निकलने के बाद धूप खिलने से ठंड का प्रभाव थोड़ा कम होगा। शाम में पछुआ के कारण कनकनी का असर रहेगा। मौसम विज्ञान से प्राप्त आंकड़े के अनुसार प्रदेश के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।













Dec 22 2023, 18:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
46.5k