सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा आज सभी जिला मुख्यालयों में संयुक्त रूप से किया जाएगा रोषपूर्ण प्रदर्शन
डेस्क : विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों में संयुक्त रूप से रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इस बात का निर्णय गुरुवार को प्रदेश राजद कार्यालय में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की।
![]()
बैठक में संसद से विपक्षी सांसदों के अकारण निलंबन किए जाने की कठोर शब्दों में निंदा की गयी। घटक दलों के नेताओं ने इसे देश के संवैधानिक प्रावधानों और लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ तानाशाहीपूर्ण कदम बताया गया। बैठक में 19 दिसम्बर को दिल्ली में हुए इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में सांसदों के अकारण निलंबन के खिलाफ 22 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर रोषपूर्ण प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
पटना में आयकर गोलबंर से कलेक्ट्रियट तक मार्च निकलेगा जिसमें गठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेता होंगे।
प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाकपा माले के धीरेन्द्र झा, माकपा के अरुण कुमार, भाकपा के रामबाबू कुमार व कांग्रेस के शकील अहमद खां, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक व रणविजय साहू उपस्थित थे।












Dec 22 2023, 09:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
25.2k