*हकीमपुर में भारत संकल्प यात्रा का हुआ जबरदस्त स्वागत*
रमेश दुबे
संत कबीर नगर जनपद के हैंसर विकासखंड के हकीमपुर ग्राम सभा में भारत संकल्प यात्रा का जबरदस्त स्वागत हुआ।
भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर एक वृहद कार्यक्रम का डी आयोजन किया गया।
ग्राम प्रधान राणा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष इस कार्यक्रम में भाग लिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर जबरदस्त स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में भाजपा जिला में महामंत्री गणेश पांडे, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ,भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता पीएन सिंह ,संतोष पाल उर्फ नन्हे पाल,प्रदीप पाल संतोष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार, प्रदेश की योगी सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। जनता के हित में तमाम नई-नई योजनाएं लाई जा रही हैं। जिससे भारत एक समृद्ध राष्ट्र की तरफ अग्रसर हो रहा है।
Dec 21 2023, 12:14