अब घर बैठे ऑनलाइन कराइए जमीन और घर-मकान का म्यूटेशन, नगर निगम ने लांच किया पोर्टल
डेस्क : पटना नगर निगम में रहने वाले लोगों को लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें अपने जमीन और घर-मकान का म्यूटेशन कराने कि लिए नगर निगम का अंचल कार्यालय और राजस्व पदाधिकारी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नगर निगम से म्यूटेशन(नामांतरण) के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद 35 दिनों के अंदर म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसकी जानकारी आपके मोबाइल पर मैसेज और लॉगिन में नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी।
बीते शुक्रवार को मौर्यालोक स्थिति निगम मुख्यालय में म्यूटेशन के लिए विकसित किए गए ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन महापौर सीता साहू और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने संयुक्त रूप से किया।
नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि ऑनलाइन म्यूटेशन की सुविधा शुरू होने से निगम क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। म्यूटेशन कराने में जो भी परेशानियों का उन्हें सामना करना पड़ता था, अब उससे मुक्ति मिल जाएगी।
तकनीक के माध्यम से म्यूटेशन की प्रक्रिया की गति तेज होगी और पारदर्शीता आएगी। म्यूटेशन के आवेदन पर किसी ने आपत्ति दर्ज करायी हो तो वैसी स्थिति में संबंधित पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अवसर देने के बाद अधिकतम 75 दिनों में प्राक्रिया को पूरी की जाएगी।













Dec 16 2023, 18:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21.2k