बड़ी खबर : राजधानी पटना में दिन-दहाड़े कोर्ट परिसर में कैदी को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मचा हड़कंप
डेस्क : राजधानी पटना से एक बड़ी सामने आई है। जहां दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में एक कैदी को अपराधियों ने गोलिओं से भून डाला है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बेऊर जेल में बंद कैदी को पुलिस कस्टडी में पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था। उसी दौरान दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में उसे गोलियों से भून डाला गया है। कैदी की पहचान बिहटा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में हुई है।
![]()
बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार की दोपहर छोटे सरकार को पेशी के लिए बेऊर जेल से दानापुर कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद बदमाशों ने अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए छोटे सरकार के खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत अन्य कई मामले दर्ज थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हत्या पर इलाके के लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।













Dec 16 2023, 09:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.1k