Bhadohi

Dec 14 2023, 16:06

*सेहत का रखें ख्याल*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।मौसम बदलने के साथ सेहत पर भी असर दिख रहा है। जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को 796 मरीजों की ओपीडी रही जबकि इमरजेंसी में 40-45 मरीज पहुंचे।

जिन्हें जांच - पड़ताल कर चिकित्सकों ने दवा उपलब्ध कराई। डॉ प्रदीप ने बताया कि मदलते मौसम में सतर्क रहने की आवाज है। गर्म भोजन करें, बच्चों को गुनगुना दूध पिलाएं, गुनगुना पानी पीएं।‌

सुबह तापमान में गिरावट ज्यादा होती। देर से और ऐसे में सिर ढंककर घर से बाहर निकलें।

Bhadohi

Dec 14 2023, 16:05

*डेंगू का एक और मरीज मिला*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। डेंगू संक्रमण पर अभी नियंत्रण नहीं हो पाया एक और व्यक्ति रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव आई है। अब तक मरीजों की संख्या 280 तक पहुंच गई है।

जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि एक रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव आई है।

गांव में दवा के छिड़काव के लिए टीम को कहा गया है। पीड़ित पास के घरों में छिड़काव कराया जाएगा।

Bhadohi

Dec 14 2023, 13:03

*मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक ने किया हड़ताल, डाक सेवा बाधित होने पर परेशान हो रहे उपभोक्ता*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ज्ञानपुर नगर स्थित पोस्ट ऑफिस पर पहुंचे ग्रामीण डाक सेवक ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए हड़ताल शुरू कर दिया । हड़ताल कर रहे ग्रामीण डाक सेवक ने कहा कि हमारे विभिन्न मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा हम सभी ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन तक हड़ताल पर रहेंगे । ग्रामीण डाक सेवक के हड़ताल पर चले जाने के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।

बता दें की प्रदेश यूनियन के निर्देश पर आज ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट ऑफिस ज्ञानपुर पहुंचकर नारेबाजी के साथ अपनी आवाज बुलंद किया। और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। डाक सेवक के हड़ताल पर चले जाने के कारण ग्रामीण डाक सेवा कार्य बाधित हो गया है और उपभोक्ता काफी परेशान हैं। ज्ञानपुर क्षेत्र के 10 ग्रामीण डाक शाखा के कर्मचारी हड़ताल में शामिल है।

हड़ताल कर रहे कर्मचारी नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि हम सभी ग्रामीण डाक सेवक से 8 घंटे कार्य कराया जाता है और 4 घंटे का पैसा दिया जाता है। हम सभी को 8 घंटे का पैसा दिया जाए ,ग्रेजुएटी 5 लाख किया जाए,180 दिन की छुट्टी दी जाय एवं डाक सेवक को लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य सुविधाएं दी जाए ।जिससे ग्राहकों को सही समय पर सेवा प्रदान किया जा सके। अपने विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट ऑफिस ज्ञानपुर पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल में यह ग्रामीण डाक सेवा के कर्मचारी हैं शामिल

विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । जिसमें ग्रामीण शाखा रामपुर, नत्थईपुर ,पाली ,अच्वर ,चक किशनदास ,चक सुंदर ,दशरथपुर, लक्ष्मण पट्टी एवं सदौपुर शाखा के कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं । जिससे ग्रामीण डाक सेवा प्रभावित हो रहा है और उपभोक्ता परेशान है।

Bhadohi

Dec 13 2023, 13:43

*जलाए जाने लगे अलाव*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ठंड बढ़ते ही प्रशासन ने अलाव जलवाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। बुधवार को ज्ञानपुर के दुर्गागंज त्रिमुहानी पर अलाव की व्यवस्था नगर प्रशासन की ओर से की गई। ईओ राजेंद्र दूबे ने बताया कि दुर्गागंज त्रिमुहानी अलावा भी कई जगहों पर अलाव जलने लगे हैं। कही अलाव नहीं जल रहे हैं तो सूचना मिलने पर वहां भी व्यवस्था की जाएगी।

Bhadohi

Dec 13 2023, 13:42

*100 करोड़ की परियोजना, सालभर में 10 फीसदी भी कम नहीं,रिवैंप योजना की रफ्तार धीमी, बिजली के जर्जर तार बने मुसीबत*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। रिवैंप योजना के तहत 100 करोड़ की लागत विद्युत वितरण व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जर्जर तार और पोल गिरने के अक्सर परेशानी होती है। योजना शुरू होने से लेकर अब तक रफ्तार ही नहीं पकड़ सकी। पहले अधिकारी बारिश का हवाला देकर काम रोके हुए थे लेकिन बारिश बीतने के बाद भी गति नहीं बढ़ी।

आए दिन पुराने ट्रांसफार्मर जलने और तार टूटते रहते रहते जिससे आपूर्ति प्रभावित होते हैं। डीघ, सुरियावां, अभोली, दुर्गागंज, चौरी और भदोही के इलाकों में अक्सर जर्जर तार और पोल टूटने की घटनाएं सामने आ रही है। क‌ई बार जर्जर तार लोगों की जान के दुश्मन भी बने जाते हैं। जिले में क‌ई ऐसी घटनाएं हो चुकी है। 19 अक्टूबर को औराई कोतवाली के बाबूसराय के पास खेत में काम कर रही एक महिला पर जर्जर तार गिर गया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सितंबर में गोपीगंज के पास स्थित एक गांव में वृद्धि पर तार टूटकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। एक सप्ताह पहले महाराजगंज में विद्युत पोल गिर गया। 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। ये कुछ ऐसे उदाहरण है जो रिवैंप योजना की धीमी गति पर सवाल उठा रहे हैं। बताया कि रिवैंप योजना की प्रगति काफी धीमी है। जिस पर कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगा है।

ये होने हैं कार्य

जर्जर व तारों को बदलना,पूराने पोलों को बदलना,न‌ए ट्रांसफार्मर लगाना,तीन न‌ए कृषि फीडर बनाना,दो पोल की दूरी कम करना।

Bhadohi

Dec 13 2023, 13:41

*30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई 16 से लग रहा खरमास,15 जनवरी के बाद उतरेगा खरमास, फिर शुरू होगा मांगलिक कार्य*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।अब एक महीने तक शहनाई नहीं गूंजेगी। मांगलिक कार्य पूर्ण रुप से बंद रहेंगे। बाजारों में सहालग और उत्सव से जुड़े दुकानों पर भीड़ कम दिखेगी क्योंकि 16 दिसंबर से खरमास लग रहा है जो 15 जनवरी तक रहेगा। भगवान सूर्यदेव अपनी राशि बदलेंगे इसलिए मांगलिक कार्यों में विराम लग जाएगा। पंडित शरद पांडेय के अनुसार, खरमास में किसी तरह के मांगलिक कार्य करना फलदायी नहीं होता है। विवाह के शुभ मुहूर्त का संयोग 15 जनवरी के बाद बन रहा है।

खरमास में रोजाना सूर्यदेव को सुबह अर्घ्य देने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। आचार्य शरद पांडेय ने कहा कि सूर्य देव अपनी राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में प्रवेश करने के बाद खरमास का शुभारंभ हो जाता है। 16 दिसंबर को शाम 3.54 मिनट से सूर्य देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। प्रवेश करते ही खरमास लग जाएगा। इसके बाद अगले एक महीने तक किसी तरह के शुभ कार्य वर्जित होंगे। खरमास में विवाह मूंडन, गृह प्रवेश, उपनयन, संस्कार गृह आरंभ आदि कार्य नहीं किया जाता है क्योंकि ये शुभ नहीं माने जाते हैं। 15 जनवरी को सूर्य धनु राशि में निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है।

खरमास में न करें ये काम

खरमास के महीने में गृह प्रवेश, गृह आरंभ या नया व्यापार नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शादी विवाह, मुंडन,उपयन, संस्कार जैसे कार्य भी वर्जित है। वहीं इस दौरान नया वाहन आभूषण, कपड़ा भूल कर भी नहीं खरीदें।

करें यह कार्य बनी रहेंगी सूर्य देव की कृपा

रोजाना सुबह स्नान ध्यान कर, सूर्य की पूजा करें। इसके साथ ही लाल फूल,लाल चंदन से सूर्य को अर्घ्य देना विशेष फलदायी होता है। खरमास में दान, पुण्य,जप तप करने से सारे कष्टों का निवारण होगा।

वर्जन

खरमास माह में नियमित रूप से सुबह एक लोटा जल लेकर उसमें लाल चंदन,लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से कष्ट दूर होते हैं। उनकी कृपा सदैव बनी रहती है।

आचार्य शरद पांडेय

2024 के विवाह मुहूर्त

जनवरी-16,17,20,21,22,27,28,30,31

फरवरी - 4,6,7,8,12,13,17,24,25,26,29

मार्च - 1,2,3,4,5,6,7,10,11,12

अप्रैल - 18,19,20,21,22

जुलाई - 9,11,12,13,14,15

नवंबर - 12,13,16,17,18,22,23,25,26,28,29

दिसंबर - 4,5,9,10,14,15

Bhadohi

Dec 13 2023, 13:40

*जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में ताला तोड़कर हजारों की चोरी, पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान व नकद रुपया लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी सुबह होते ही जन औषधि संचालक तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई । पीड़ित द्वारा थाने में चोरी की तहरीर दी गई।

बता दे की ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर स्थित रिंकू सिंह के जन औषधि केंद्र में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की दवा एवं नगद रुपया उड़ा दिए। घटना की जानकारी सुबह जब केंद्र संचालक दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी होश उड़ गई। दुकान के अंदर जाकर देखा तो रखा दवा भी गायब रहा दराज से 20 हजार नकद रुपया भी गायब रहा। सीसीटीवी एवं उसके डीबीआर को भी चोरों ने उठा ले गए। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है ।पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरी दी।

कोतवाली के 10 कदम दूरी पर हुई चोरी को लेकर नगर में रहा चर्चा

ज्ञानपुर कोतवाली से 10 कम दूरी पर स्थित जन औषधि केंद्र में बीती रात चोरों द्वारा ताला तोड़कर हजारों का सामान उठा ले । चोरी की सूचना जैसे ही नगर में मिली लोग तरह-तरह की चर्चा करते सुनाई पड़े। सुबह चाय की दुकान पर चोरी की घटना को लेकर नगर वासियों ने कहा कि हौसला बुलंद चोर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं । जिसका परिणाम है कि कोतवाली के बगल एवं बीच नगर में चोरों ने चोरी का अंजाम दिया यह पुलिस के लिए बड़ा चुनौती है । ठंड में पुलिस को चोरों से निपटने के लिए गस्त तेज करना पड़ेगा नहीं तो हौसला बुलंद चोर पुलिस के कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते रहेंगे।

Bhadohi

Dec 13 2023, 13:40

*केंद्र के मानक में 11 विद्यालय फेल*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले के 11 वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने के मानक में फेल हो गए। डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर 12 अधिकारियों के सत्यापन रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जिसमें पाया गया कि स्कूलों में सड़क से स्कूल की दूरी, बंद खिड़की की कमी, संचालित शौचालय न होने से केंद्र बनने लायक नहीं माना गया। अब विभाग अंतिम सूची जारी करने से पूर्व मंथन में जुट गया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 24 नवंबर को 93 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी किया। संसाधनों की कमी के कारण सात राजकीय विद्यालयों को पहले ही सूची से बाहर कर दिया। 93 केंद्रों को लेकर विभिन्न विद्यालयों की तरफ से कुल 126 आपत्तियां माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास आईं। जिसमें छात्र-छात्राओं के केंद्रों की दूरी एवं आवंटन का मामला, पूर्व में कई साल तक केंद्र रहे विद्यालय के न बनने जैसी शिकायतें शामिल रहीं। प्रस्तावित केन्द्रों के सापेक्ष प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर 12 अधिकारियों की टीम लगाई गई। जिनको 41 विद्यालयों का निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

सोमवार को अधिकारियों ने सत्यापन रिपोर्ट विभाग को दिया। नामित अधिकारियों ने सत्यापन किया तो भदोही तहसील में तीन, ज्ञानपुर में चार और औराई में चार विद्यालयों में संसाधनों की कमी मिली। जिससे वह केंद्र बनने लायक नहीं माने गए। बताते चलें कि जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 56 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस विकायल भारती ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट आ गई है। छह से सात विद्यालयों में मिली है। जिसको सप्ताह भर में दुरूस्त किया जा सकता है। जिसमें सुधार कराकर डीएम की संस्तुति पर केंद्रो की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

स्कूलों में इन-इन बिंदुओं पर हुआ सत्यापन

परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरा, इंटरनेट, बाउंड्रीवाल, अग्निशमन यंत्र, पेयजल, शौचालय, संपर्क मार्ग, विद्युत कनेक्शन, कंप्यूटर की उपलब्धता, परीक्षा केंद्र की खिड़की, दरवाजे, वायस रिकार्डर, प्रधानाचार्य, प्रबंधक कक्ष, निरीक्षक के समय विद्यालय का फोटोग्राफ आदि का सत्यापन किया।

Bhadohi

Dec 12 2023, 15:27

*10 हजार का इनामी गो- तस्कर धराया जेल*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले की पुलिस की ओर से गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 हजार रुपए के इनामिया वांछित को दबोचा गया। जरुरी लिखा पढ़ी के बाद आरोपित को जेल रवाना किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ऊंज ने बताया कि गौ तस्कर चंदौली जिले के थाना शहाबगंज का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त हैं। उस पर हत्या समेत नौ मामले दर्ज हैं।

Bhadohi

Dec 12 2023, 15:25

*चार डिग्री लुढ़का पारा,सर्द हवाओं ने दिया दर्द,दोपहर में धूप पर भरोसा*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।दोपहर की धूप में ताप नहीं है। शाम को सर्द हवाएं चल रही है। दो दिनों से रात का तापमान चार डिग्री तक गिरा है। चिकित्सकों बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष देने की सलाह दी है। मंगलवार की सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई लेकिन जैसे - जैसे दिन चढ़ने लगा आसमान साफ होने लगा। दोपहर में चटख धूप हुई लेकिन हवा के चलते उसमें ताप नहीं की।

दोपहर 2 से 2.30 तक लोग धूप सेंकते नजर आए लेकिन तीन बजते ही धूप का ताप नगण्य हो गया। पछुआ हवा के असर के कारण ठंड का अहसास होने लग रहा है। शाम चार -पांच बजे तक सर्द हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है। रात में चार डिग्री तक गिरावट गिरा।

लोग पूरी तरह से बदन ढक कर ही घरों से बाहर निकल रहे। जिनको कोई काम हो रहा घरों ही रहना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ होने से गलन का असर बढ़ा है। आने वाले दिनों में ठंड का और भी अधिक असर देखा जाएगा।