*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर आनंद मित्रा के पिता जवाहरलाल 81 वर्ष का बीमारी के चलते स्वर्गवास*
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर आनंद मित्रा के पिता जवाहरलाल 81 वर्ष का बीमारी के चलते स्वर्गवास हो जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया शोक सभा का आयोजन जिसमें डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रख कर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं से विरत रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉक्टर जामिद अली, डॉ प्रज्ञा शरण आनंद, डॉक्टर विनय भदोरिया, डॉक्टर तलत जहां, डॉ सरोज लता, बबली रावत, एसके चौधरी, धर्मेंद्र मौर्य, रितेश मल्होत्रा, इंद्रेश भार्गव, गौरव सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, रतीभान, डीसी गुप्ता सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Dec 13 2023, 14:37