Bhadohi

Dec 12 2023, 15:27

*10 हजार का इनामी गो- तस्कर धराया जेल*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले की पुलिस की ओर से गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 हजार रुपए के इनामिया वांछित को दबोचा गया। जरुरी लिखा पढ़ी के बाद आरोपित को जेल रवाना किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ऊंज ने बताया कि गौ तस्कर चंदौली जिले के थाना शहाबगंज का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त हैं। उस पर हत्या समेत नौ मामले दर्ज हैं।

Bhadohi

Dec 12 2023, 15:25

*चार डिग्री लुढ़का पारा,सर्द हवाओं ने दिया दर्द,दोपहर में धूप पर भरोसा*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।दोपहर की धूप में ताप नहीं है। शाम को सर्द हवाएं चल रही है। दो दिनों से रात का तापमान चार डिग्री तक गिरा है। चिकित्सकों बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष देने की सलाह दी है। मंगलवार की सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई लेकिन जैसे - जैसे दिन चढ़ने लगा आसमान साफ होने लगा। दोपहर में चटख धूप हुई लेकिन हवा के चलते उसमें ताप नहीं की।

दोपहर 2 से 2.30 तक लोग धूप सेंकते नजर आए लेकिन तीन बजते ही धूप का ताप नगण्य हो गया। पछुआ हवा के असर के कारण ठंड का अहसास होने लग रहा है। शाम चार -पांच बजे तक सर्द हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है। रात में चार डिग्री तक गिरावट गिरा।

लोग पूरी तरह से बदन ढक कर ही घरों से बाहर निकल रहे। जिनको कोई काम हो रहा घरों ही रहना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ होने से गलन का असर बढ़ा है। आने वाले दिनों में ठंड का और भी अधिक असर देखा जाएगा।

Bhadohi

Dec 12 2023, 15:24

*सीनियर में प्रवीण और जूनियर में जुबैर का माॅडल अव्वल*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।विभुति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करते हुए माॅडलों को प्रस्तुत किया।

निर्णायक मंडल की तरफ से सीनियर वर्ग में विभूति नारायण इंटर कॉलेज के प्रवीण कुमार के माडल को प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज सागररापुर के रोहित यादव को द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जग्नाथपुर की करिश्मा विश्वकर्मा के माॅडल को तृतीय स्थान दिया।

जूनियर वर्ग में एम‌ए ससद इंटर कॉलेज भदोही के जुबैर हसन प्रथम, राजकीय हाईस्कूल बभनौटी के रतन प्रजापति को दूसरा और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर के अनीस कुमार मौर्य को तीसरा स्थान दिया।

विभुति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल के केएनपीजी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ रत्नेश सोनी, डॉ रश्मि सिंह,डायक प्रवक्ता डॉ राजेश पांडेय रहे।

Bhadohi

Dec 11 2023, 22:45

*मेधावी शिखा ने बढ़ाया भदोही का मान, राष्ट्रपति के हाथों मिला स्वर्ण पदक*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी वाराणसी में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने जिले के पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी की पुत्री शिखा द्विवेदी को प्रोफेसर अमरनाथ पाण्डेय स्वर्ण पदक प्रदान किया।

 यह पदक मेधावी छात्रा को संस्कृत में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिये दिया गया है।

बता दें कि वाराणसी दौरे पर आयी राष्ट्रपति ने 16 मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया है।

 शिखा जिले के मकनपुर मोढ़ निवासी पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी की पुत्री है। उसकी प्रारम्भिक शिक्षा सूर्या बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज सराय क्षत्रसाह मोंढ से हुई है। शिखा अपने अध्ययनकाल में सदैव मेधावी छात्रा रही है। हाई स्कूल व इंटर में भी उसने प्रथम स्थान हासिल किया था। 

शिखा ने उच्च शिक्षा सुरियावां स्थित घनश्याम दूबे महाविद्यालय से प्राप्त किया और बीए प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष भी विद्याालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वर्तमान में वह बीएड कर रही है। शिखा ने बताया कि वह सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहती है। राष्ट्रपति द्वारा पदक मिलने से गांव सहित जिले में खुशी की लहर व्याप्त है। 

राष्ट्रपति के हाथों मेडल पाकर प्रतिभाशाली छात्रा ने जिले का मान बढ़ाया है।अवगत हो कि जिले के KNPG ज्ञानपुर के कुल 27 छात्राओं का इस दीक्षांत समारोह में दबदबा रहा। यूनिवर्सिटी से जुड़े कालेजों में ऑल ओवर टॉप-10 में 2 छात्राएँ इसी कालेज की थीं। वहीं चित्रकला संकाय की टॉप टेन सूची में भी समस्त छात्राएँ इसी कॉलेज (काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही) की थीं।

Bhadohi

Dec 11 2023, 18:30

*राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित हुई कानरा महाविद्यालय की ट्विंकल पाठक और सरिता*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा आयोजित हुए 45 वें दीक्षांत समारोह में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो छात्राऐं संस्कृत विषय की ट्विंकल पाठक और चित्रकला की सरिता ने महामहिम राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित होकर अपने माता-पिता और महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामहिम के द्वारा अपने अपने विषयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय के 16 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।शेष अन्य को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनन्द त्यागी द्वारा सम्मानि किया गया।समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने किया।

उल्लेखनीय है कि परम्परागत रूप से विभिन्न विषयों में चयनित मेधा सूची के टापर के अतिरिक्त अन्य रैंक के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है।विभिन्न विषयों की घोषित टाप टेन मेरिट सूची में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही के स्वर्ण पदक एवं मेडल हेतु कुल मिलाकर 29 छात्र-छात्राएं चयनित हुये थे।महाविद्यालय के प्राध्यापकों में अत्यंत हर्ष है कि इससे अन्य विद्यार्थी भी परिश्रम के साथ अध्ययन हेतु प्रेरित होंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि महाविद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारी दो बेटियाँ महामहिम के द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित हुई है।एक महत्वपूर्ण संयोग यह भी है कि ग्रामीण परिवेश में स्थित इस महाविद्यालय की टाप टेन मेधावी सूची में छात्राओं का ही दबदबा कायम है।संस्कृत की छात्रा ट्विंकल पाठक और चित्रकला विभाग की सरिता राष्ट्रपति महोदया के द्वारा सम्मानित होकर आह्लादित थीं।उन्होंने इस सम्मान का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरूजनों के समर्पित अध्यापन को दिया है।

प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हेतु चयनित हुई हैं। महाविद्यालय के मीडिया संयोजक डॉ.महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं के अतिरिक्त सम्मान पत्र प्राप्त करने वाली अन्य छात्राओं में मीनाक्षी, वास्तवी, सृष्टि शुक्ला, ममता आर्य,रंजना, नैन्सी केसरवानी, सोनी जायसवाल, निधि शर्मा, शिवानी सिंह, अरशिया बानो, पुष्पा सरोज,नीतू यादव, कु.मीरा विश्वकर्मा, सोनाली, नेहा, दर्शना यादव,श्रेया गुप्ता, पूजा सिंह, ऐश्वर्या पाण्डेय,आॅचल मौर्या,दीपक गौतम, आकांक्षा मिश्र, कु.मीनू दूबे,आयुषी मौर्य, शिवानी श्रीवास्तव ,श्वेता मौर्य व सादिया खान के नाम सम्मिलित है।

Bhadohi

Dec 11 2023, 18:29

*दानापुर एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला के लाखों के आभूषण चोरी*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ट्रेन की एसी कोच भी यात्रियों के लिए सुरक्षित नही रह गई है। गुजरात से दानपुर एक्सप्रेस ट्रेन से भदोही अपने घर आ रही एक महिला यात्री के सोमवार को गृह स्टेशन ज्ञानपुर रोड पर उतरने पर उसके सूटकेस से नकदी के साथ लाखों के महंगे आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। महिला ने रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी। भदोही के सुरियांवा क्षेत्र निवासी महिला अपने बेटे के साथ घर आ रही थी। फिलहाल जीआरपी वालों का कहना रहा कि, महिला आई थी किंतु मामला प्रयागराज के पास का होने से उन्हें वहां भेज दिया गया।

यूपी के भदोही जिले के सुरियावां कोतवाली के नेवादा रोही गांव निवासी रमेश मिश्र की पत्नी शशि मिश्रा अपने बेटे विभम मिश्र के साथ उधना दानापुर एक्सप्रेस से ज्ञानपुर रोड आ रही थी। शशि मिश्रा एसी थ्री टीयर के बी-वन में सफर कर रही थी।गोपीगंज स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद देखा कि उनका सूटकेस टूटा हुआ है। और सूटकेस के अंदर रखा 35 ग्राम सोने का हार, तीन ग्राम सोने की अंगूठी व 40 हजार रूपया नकद गायब था। शशि मिश्रा ने आभूषण की कीमत लगभग तीन लाख रुपए बताया।

महिला ने कहा कि इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए आना-कानी कर रही है। जिससे महिला यात्री परेशान है। इस बारे मे ज्ञानपुर रोड के जीआरपी चौकी प्रभारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की महिला आई थी। लेकिन घटना प्रयागराज झूंसी के बीच की है, इसलिए प्रयागराज भेज दिया गया।इस घटना पर सवाल तो बनता है कि सुपरफास्ट ट्रेनों में रेलवे में सुरक्षा के जवान चलते हैं, फिर भी इस तरह की घटनाएं हो जा रही हैं। यात्री जहरखुरानी, लूट व चोरी जैसी घटनाओं के शिकार हो जा रहे हैं।

Bhadohi

Dec 11 2023, 13:08

*खाद-बीज की 36 दुकानों की जांच, पांच को नोटिस*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। खाद व बीज की बिक्री में गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों ने 36 दुकानों पर छापा मारा। बीज के 16 नमूने लिए गए जबकि पांच दुकानों को नोटिस जारी किया।

गेहूं की बुआई के समय खाद-बीज की समस्या लगातार बरकरार है। समितियों से जहां डीएपी, एनपीए आदि गायब है। वहीं राजकीय बीज गोदाम पर गेहूं नहीं मिल पा रहा है। निजी दुकानों पर किसान खरीदकर बुआई कर रहे हैं।

कुछ दुकानों पर मिलावटी एवं नकली बीज बिक्री की शिकायत का मामला सामने आया। जिस पर डीएम के निर्देश पर उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने भदोही के मोढ़, सुरियावां, कस्तूरीपुर, चौरी भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह औराई के महराजगंज, उगापुर और प्रभारी जिला कृषि अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के सुभाषनगर, जंगीगंज आदि क्षेत्रों में कुल 36 दुकानों पर पहुंचकर खाद-बीज की जांच की।

जिसमें जंगीगंज, उगापुर, कस्तूरीपुर, चौरी की पांच दुकानों से 16 बीज का सैंपल लिया। कागजी कमियां मिलने पर नोटिस भेजकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

डीडी कृषि ने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने पर कार्रवाई होगी। पांच दुकानों को नोटिस भेजा गया है।

Bhadohi

Dec 11 2023, 13:07

*ठंड बढ़ी तो सजी गर्म कपड़ों की दुकानें*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ठंड के दस्तक देने के साथ ही शहर में गर्म कपड़ों की अस्थाई दुकानें सजने लगी है। ठंड बढ़ते ही कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। इसकी तैयारी दुकानदार पहले से ही करके रखते हैं।

 इन दिनों शहर के कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़े ही दिख रहे हैं। हर वर्ष ठंड में बाहर से आकर अस्थाई दुकानें लगा लेते हैं। इन दिनों मेन रोड, , मर्यादपट्टी, अज़ीमुल्ला, चौराहा, चौरी रोड, स्टेशन रोड, औराई रोड, ज्ञानपुर रोड पर सड़क किनारे अस्थाई दुकानें पर रंग - बिरंगे, रजाईयां , जैकेट, स्वेटर, मफलर, व कंबल आदि से दुकानें सज गई हैं। 

इन दुकानों पर भीड़ भी खूब हो रही है।‌ प्रतापगढ़ से आए मुतंशिर ने बताया कि उनका माल लुधियाना से आता है। कीमतें कम होने होने के कारण लोग यहां खरीदारी करने आते हैं। फुटपाथ की अस्थाई दुकानों पर 300 रुपए में भी जैकेट मिल रही है जबकि स्थाई दुकानों पर 800 रुपए से कम में जैकेट नहीं है।

Bhadohi

Dec 10 2023, 18:29

कालाजार का नहीं मिला कोई केस

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में एक वर्ष के अंदर कालाजार का कोई केस नहीं मिला है। वर्ष 2022 में कौलापुर गांव में एक कालाजार का मरीज मिले थे। तब से लेकर अब तक कोई काला जार का केस संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि चार वर्ष पूर्व भी केस मिला था जिसमें दोनों का उचित इलाज हुआ था। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि ठंड में कालाजार के मरीज मिलते हैं। ऐसे में मौसम परिवर्तित होते ही विभागीय स्तर से सक्रियता बढ़ा दी गई है।

एक वर्ष पूर्व कौलापुर का केस मिला था। जबकि चार वर्ष पूर्व दो कालाजार बीमारी से पीड़ित मिले थे जिनका उचित इलाज हुआ था। जिन गांव व बस्ती में कालाजार का केस मिलता है। वहां तीन वर्ष साल में दो बार दवा का छिड़काव किया जाता है। चार वर्ष के अंतराल में कौलापुर,पियरोपुर व नई बाजार में कालाजार का केस मिला था।

बीमारी का लक्षण दिखते ही लोग स्वास्थ्य विभाग में संपर्क करें। बीमारी से बचाव को जो गाइडलाइन हो उसका शत - प्रतिशत पालन होना चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि कालाजार संक्रामक बीमारी है जो परजीवी लिस्मैनिया डोनोवानी के कारण होता है। इस बीमार का असर शरीर पर धीरे-धीरे पड़ता है। इसलिए देर से लक्षण का पता चलता है।

Bhadohi

Dec 10 2023, 18:15

खूंखार हुए कुत्ते, छह माह में पांच हजार को बनाया शिकार

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कुत्ते खूंखार हो गए हैं। उन पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है, जिसके चलते कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले छह महीने में 4992 लोगों को कुत्तों ने निशाना बनाया है।

इससे 25 लाख रुपये से ज्यादा की एंटी रैबीज वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग को खरीदनी पड़ी जबकि जिनकों कुत्ते के काटा उनके काम पर नहीं जाने से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की श्रम शक्ति का नुकसान हुआ। इसके बावजूद गली के कुत्तों पर नियंत्रण के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।जिले में कुत्तों की आबादी बढ़ती ही जा रही है।

भोजन की तलाश में गली के कुत्ते इधर-उधर भटकते रहते हैं। भोजन नहीं मिले पर आक्रामक होकर लोगों को निशाना बनाते हैं। मौसम के बदलाव का भी कुत्तों के व्यवहार पर असर पड़ता है। जाड़े में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुत्ते अकेले व्यक्ति को देखकर हमला कर देते हैं।जिला चिकित्सालय में हर दिन 40 से 50 लोगों को एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा दूसरे केंद्रों पर भी वैक्सीन लगाई जाती है। स्वस्थ्य विभाग का दावा है कि एआरबी उसके पास पर्याप्त है। पूरे जिले की बात करें तो छह माह में 4992 लोगों पर कुत्तों ने काटा है। गोपीगंज में बंदरों और डीघ के इलाकों में सियारों के भी हमले बढ़े हैं। छह महीने में 70 लोगों को सियारों ने भी निशान बनाया है। गोपीगंज, औराई और सीतामढ़ी क्षेत्र में 35 लोगों को बंदर काट चुके हैं।

कुत्ता, सियार या बंदर काटने पर लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने सरकारी अस्पतालों में पहुंचे हैं क्योंकि वहां निशुल्क इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था है। एक व्यक्ति को पांच एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने लगवाने की जरूरत पड़ती है। कुत्ता काटने के पहले दिन, तीसरे, सातवें, 14 वें, 18वें दिन एंटी रैबिज वैक्सीन लगाई जाती है। साधारण स्थितियों में तीन डोज से भी काम चलाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छह महीने में लगभग 25 लाख रुपये खर्च करने पड़े हैं। इस बोझ के कम होने पर दूसरी दवाएं मंगाई जा सकती थीं। अब भारत सरकार ने पांच से कम करके चार डोज कर दिया है।

जिला अस्पताल में 500 और औराई, डीघ, गोपीगंज, सुरियावां, भदोही व दुर्गागंज सीएचसी पर 200 से 250 से डोज एंटी रैबिज वैक्सीन उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर कहीं भी कुत्ते झुंड में दिखे या फिर आक्रामक दिखें तो बचने की कोशिश करनी चाहिए।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर होती हैं आक्रामक

उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि कुत्तों के आक्रामक होने का प्रमुख कारण बच्चों की सुरक्षा भी है। इन दिनों बच्चे देने का समय है। ऐसे में कुतिया अपने बच्चों के पास किसी को फटकने नहीं देती है। जब कोई उसके फिर कोई उधर से गुजरता है और उसे खतरे का अंदेशा होता तो वह आक्रामक हो जाती है। मौसम का भी असर पशुओं के व्यवहार पर पड़ता है।

कुत्ते काटने के मामले

महीना शिकार हुए

मई- 670

जून- 703

जुलाई- 470

अगस्त- 519

सितंबर 668

अक्तूबर- 886

नवंबर- 1076

केस वन: 26 अक्तूबर, 2022 में भदोही में एक मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 35 टांके लगाने पड़े।

केस दो- 22 दिसंबर, 2022 को मिश्रीपुर गांव में एक बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे 13 टांके लगाने पड़े।

चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबिज वैक्सीन उपलब्ध है। कुत्ता काटने से पीड़ित हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाती है। कोई भी मरीज बिना इंजेक्शन लगवाए वापस नहीं जाता है।- डाॅ. राजेंद्र कुमार, सीएमएस जिला चिकित्सालय