Nov 10 2023, 21:10
रविदास बस्ती में लोक समर्पण ने किया दीपावली सामग्री का वितरण, संस्था के अध्यक्ष ने कहा दीपावली में सबका घर हो रौशन
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की लोकप्रिय सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में शुक्रवार को जोन नं. 8, बिरसानगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन सौ बच्चों के बीच दीया-बत्ती, तेल, खोई, फुलझड़ी, पटाखा, खिलौना आदि दीपावली सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पूनम कुमारी, सहायक शिक्षक पी रामू राव, भाजपा नेता श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, बोल्टू सरकार, सरिता देवी, दीपक रविदास, प्रकाश रविदास, लखीचरण रविदास उपस्थित थे।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बाद रविदास बस्ती, बिरसानगर में लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने एक गरीब के घर दीया भी जलाया। इस दौरान उपस्थित बस्ती के लगभग 50 महिलाओं के बीच दीपावली पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने उपस्थित बच्चों से सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया। श्री दास ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक समर्पण अपने नाम के अनुरूप समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के प्रति समर्पित है। हम चाहते हैं कि दीपावली के इस पवित्र मौके पर हर गरीब का भी घर रौशन रहे। बिरसानगर के रविदास बस्ती में दीपावली सामग्रियों का वितरण इस दिशा में एक कोशिश है।
मैं लोक समर्पण की ओर से सभी जमशेदपुर वासियों को दीपावली के पावन त्यौहार की हार्दिक शुभकामना देता हूं तथा ईश्वर से सभी के जीवन में सुख समृद्धि की कामना करता हूं।
Nov 16 2023, 20:08