जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की
जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता एवं जमशेदपुर के पूर्वी के विधायक सरयू राय अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मानवता की लड़ाई लड़ी थी। आज झारखंड बने हुए 23 वर्ष हो गए। इस नए परिवेश में हमें एक मानक रेखा तय करनी है कि हम झारखंड के सुख समृद्धि को कैसे आगे ले जाएं? कैसे विकास हो?
उन्होंने कहा कि 2 वर्ष बाद हम लोग स्थापना के 25 वर्ष मनाएंगे। उस समय हम आकलन करेंगे कि झारखंड ने कितना विकास किया है। हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य और राष्ट्र के विकास की ओर ध्यान देना है।
Nov 16 2023, 15:21