Ranchi

Nov 13 2023, 13:27

उत्तरकाशी में सुरंग धसने के कारण उसके अंदर फंसे 40 मज़दूरों में झारखंड और बिहार के मज़दूर भी हैं शामिल


उत्तराखंड सरकार युद्धस्तर पर कर रही है बचाव कार्य, सुरक्षित निकालने का दिया भरोसा

 झारखंड (डेस्क) उत्तरकाशी के तहसील सिलक्यारा में निर्माणधीन टनल(सुरंग)धसने से फंसे 40 मज़दूरों में झारखंड के मज़दूर भी शामिल है। जो लिस्ट सामने आया है उसके अनुसार सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों में 4 बिहार, 15 झारखंड, 3 पश्चिम बंगाल, 5 उड़ीसा, 8 यूपी, 2 असम, 1 हिमाचल प्रदेश और 2 उत्तराखंड के हैं। 

मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों का उपयोग किया जा रहा है. फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

इधर टनल के भीतर मलबा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए डीएम को भी ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया। सभी को अलर्ट पर रहने को निर्देशित किया गया है। 

इधर केंद्र सरकार ने भी।उत्तराखंड सरकार को श्रमिकों के सकुशल बाहर निकालने में मदद का भरोसा दिलाया। केंद्रीय एजेंसियों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन टनल का लगभग 30 मीटर के हिस्से में मलबा आ गया। टनल की छोर से लगभग 270 मीटर अंदर 30 मीटर क्षेत्र में मलबा आने के कारण 40 मजदूर सुरंग में ही फंस गए।

 हालांकि टनल में फंसे हुए मजदूर घटनास्थल से कुछ दूरी पर हैं लेकिन उनकी सुरक्षा को देखते हुए मजदूरों को पानी के पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। 

रेस्क्यू की अपडेट और सहायता के लिये उत्तरकाशी पुलिस की हेल्पलाइन +917455991223 भी जारी की गई है।

ड्रिल मशीन से शुरू हुआ कार्य

प्रशासन ने टीएचडीसी और जल संस्थान से ड्रिल मशीन मंगवाई है। वहीं क्षेत्र में नेटवर्किंग की दिक्कत को देखते हुए सेटेलाइट फोन भी मौके पर भेजा गया है। चिन्यालीसौड़ हेलीपैड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य टीम और चार एंबुलेंस की तैनाती भी मौके पर की गई है। डीएम अभिषेक रुहेला ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए उन्हें तत्काल अपने-अपने कार्य स्थल पर रिपोर्ट करने और राहत एवं बचाव कार्य के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। टनल से मलबा हटाने और फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए एस्केप पैसेज बनाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। एसपी उत्तरकाशी, उप जिलाधिकारी डुंडा, सीडीओ खुद मौके पर डटे हुए हैं।

Ranchi

Nov 13 2023, 13:11

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित प्रभात तारा मैदान में खड़ी बस और ट्रक में लगी आग,मची अफरा-तफरी

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार की देर रात खड़ी ट्रक और बस में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. 

जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. हालांकि, जब तक आग बुझी, तब तक बस और ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल कर राख हो गया. आग लगने के पीछे का सटीक कारण नहीं पता चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों ने दिवाली का अवसर देख घटना को अंजाम दिया गया.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Ranchi

Nov 13 2023, 13:08

बिरसा मुंडा की धरती से पीएम मोदी शुरु करेंगे संकल्प यात्रा

राँची: भगवान बिरसा मुंडा की धरती से पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने यह जानकारी दी और सभी से जनजातीय समाज की कला-संस्कृति, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान देने और जनजातीय विरासत का उत्सव मनाने की अपील की.

Ranchi

Nov 12 2023, 14:28

लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर मालदा डिवीजन की जीआरपी सक्रिय, आज से होगी साहिबगंज स्टेशन पर चेकिंग

साहिबगंज: मालदा डिवीजन अंतर्गत पड़ने वाले साहिबगंज रेलवे स्टेशन में पिछले कई दिनों से चोरों द्वारा रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटना को लेकर जीआरपी पुलिस ने गंभीरता से लिया है. 

इस मामले को लेकर जीआरपी पुलिस ने लगातार रेलवे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में जीआरपी के थाना प्रभारी राजीद खान ने बताया कि स्टेशन परिसर में नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जायेगा. ताकि चोर उचक्के किसी प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दे सके. साथ ही सभी को चेतावनी भी दी गयी कि स्टेशन परिसर में यदि कोई संदिग्ध स्थिति में पाया जाता है तो उसे निश्चित रूप से कानून संगत कार्रवाई की जायेगी.

Ranchi

Nov 12 2023, 14:26

प्रधानमंत्री मोदी के खूंटी आगमन को लेकर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक निर्देश


राँची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची-खूंटी आगमन को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह आज की समीक्षा बैठक . प्रोजेक्ट भवन के मुख्य सचिव सभागार में आयोजित इस बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव जनजातीय कल्याण विभाग, पथ निर्माण विभाग, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव शामिल थे. 

साथ ही डीजीपी, एडीजी अभियान, प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी रांची, डीआइजी रांची, डीसी रांची, नगर आयुक्त रांची, एसएसपी रांची, एसपी खूंटी, पीआरडी निदेशक व एयरपोर्ट के निदेशक भी शामिल थे.

पीएम के सुरक्षा, कार्यक्रम की तैयारी,पीएम के सभा में विधि व्यबस्था मज़बूत बनाये रखने जैसे गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi

Nov 11 2023, 17:20

बोकारों में मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति गोली से घायल, क्षेत्र में सनसनी


बोकारो में आज सुबह-सुबह गोली चली, जिसमें एक शख्स घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने बड़ा खटाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की.

 इस गोलीबारी में अपराधियों ने व्यक्ति को दो गोली मारी. घायल की पहचान सेक्टर 9 महुआर के रहने वाले शंकर रवानी के रूप में की गई. 

घायल को बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Ranchi

Nov 11 2023, 17:18

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठन द्वारा शैक्षिक-सांस्कृतिक मेला-2023 का आयोजन


रांची : शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठन मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव के द्वारा 11 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से हज हाउस, कडरू में शैक्षिक और सांस्कृतिक मेला-2023 का आयोजन किया जा रहा है. 

इसमें 20 से अधिक स्कूलों की भागीदारी होगी. कार्यक्रम में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता, विज्ञान व कला प्रदर्शनी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. यह जानकारी माही के मीडिया प्रभारी मुस्तकीम आलम ने दी. 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विस अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष, विधायक इरफान अंसारी, पूर्व विधायक बंधु तिर्की व अन्य गणमान्य को आमंत्रित किया गया है.

Ranchi

Nov 11 2023, 17:16

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार पहुंचे अपने जमशेदपुर स्थित आवास पर रघुवर दास,परिवार के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

जमशेदपुर : ओडिशा का राज्यपाल बनने के बाद रघुवर दास शनिवार को पहली बार झारखंड आये. दिन के तीन बजे एग्रिको स्थित आवास पर पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। 

भाजपा महानगर के प्रवक्ता प्रेम कुमार झा ने बताया कि स्वागत की तैयारी की गयी थी. शुक्रवार को राजभवन में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यपाल रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की थी। 

रघुवर दास शनिवार को दोपहर हवाई मार्ग से भुवनेश्वर से रांची रवाना हुए. रांची हवाई अड्डा पर एक बजे उतरे. वहां से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए

 तीन बजे वे एग्रिको आवास पहुंचें दिवाली में शहर में वे रहेंगे. गोवर्द्धन पूजा के बाद 14 नवंबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे. 

उल्लेखनीय है कि रघुवर दास ने 31 अक्तूबर को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी.

Ranchi

Nov 11 2023, 15:06

ओडिसा के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रघुवर दास आज रांची पहुंचे जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया


रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने के बाद आज रांची आए जहां उन्हें एयरपोर्ट पर एसएसपी और उपायुक्त की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजा कर उनका स्वागत किया। 

रघुवर दास इस बार दीपावली जमशेदपुर में मनाएंगे। रांची आने के थोड़ी देर बाद अपने धुर्वा स्थित आवास होते हुए जमशेदपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो जाएंगे। उनके स्वागत में आए हटिया के विधायक नवीन जसवाल ने बताया कि जिस प्रकार एक बूथ कमिटी से मुख्यमंत्री तक का सफर सफल नेतृत्व के तौर पर किए हैं। झारखंड से पहली बार किसी को राज्यपाल बनाया गया है यह हमारे लिए गर्व की बात है। 

एयरपोर्ट पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रघुवर दास ने मीडिया से कोई बात नहीं की। वहीं अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस प्रकार झारखंड में मुख्यमंत्री के पद पर रहे रघुवर दास ने अपने 5 वर्षों कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा किया। उसी प्रकार राज्यपाल की भी भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे उम्मीद जताई जा रही है।

Ranchi

Nov 10 2023, 21:43

देश की तीन युद्ध में भाग लेने वाले नायक देवराज तिवारी का आज हो रहा अंतिम संस्कार,कल सुबह 4.30 में हुआ था उनका निधन


देश के तीन युद्ध ,1962, 1965 और 1971 में अपना जोहर दिखाने वाले युद्धबीर नायक देवराज तिवारी नही रहे। उनका देहांत हो गया। उनकी अंत्येष्टि आज होगी।

जमशेदपुर के आकाशदीप प्लाजा स्थित क्वार्टर में रहने वाले देवराज तिवारी 10 जुलाई 1961 को भारतीय थल के इंजीनियरिंग कोर में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें 1962, 1965 एवं 1971 युद्ध में देश की रक्षा में लड़ने का सौभाग्य प्राप्त था। 

सफलतापूर्वक सेना में 20 साल सेवा देने के बाद 1 अगस्त 1981 को भारतीय सेना से सेवानिवृत होने के बाद केवल कंपनी में सेवा दिए। कल सुबह 4:30 बजे उनका टाटा मेन अस्पताल में हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। 

परिवार के लोगों के इंतजार में उनका पार्थिव शरीर टाटा मर्चरी में रखा गया था।

 जहां से उनके सभी सगे संबंधी आने के बाद आज सुबह 8:00 बजे उनका पार्थिव शरीर टाटा मेन अस्पताल से आकाशदीप प्लाजा गोलमुरी स्थित उनके आवास पर लाया गया। जहां से पैतृक रीति रिवाज के बाद सैनिक सम्मान पूर्वक भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट के लिए अंतिम सम्मान यात्रा आज 10 बजे निकली जहाँ उनका अंतिम संस्कार हो रहा है।

 देवराज तिवारी की पत्नी का निधन अभी एक महीना पहले ही हुआ था। वह नियमित डायरी में अपनी कविता लिखते थे और दो दिन पूर्व भी अपनी कविता के माध्यम से अपने हृदय का उद्धार व्यक्त किये थे। इस महान योद्धा के सम्मान यात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों के अलावा लौह नगरी के तमाम देशभक्त शामिल होंगे। 

 अस्पताल में देवशंकर तिवारी को सहयोग पहुँचाने वाले लोगों में सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह जावेद हुसैन हरेंदु शर्मा अजय केशरी प्रमोद कुमार राजू रंजन हँसराज सिंह सुरेंद्र मौर्या सतनाम सिंह आदि शामिल थे।

आज अंतिम संस्कार में काफी संख्यां में लोग शामिल हुए जो अश्रुपूरित नयनो से उन्हें अंतिम विदाई दिया।अभी समाचार लिखे जाने समय वैदिक रीति से उनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट पर हो रहा है