वाहन चलाते समय सुरक्षा का रखें खास ख्याल : अभिनेन्द्र सिंह
ललितपुर। यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार मनाये जा रहे यातायात माह नवम्बर 2023 के अन्तर्गत जनपद ललितपुर में पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रभारी यातायात अभिनेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक वालिन्टियर को साथ लेकर यातायात पुलिस द्वारा शहर जनपद के स्वयं सेवी संगठनों, बस यूनियन ललितपुर, ट्रान्सपोर्टरों, ई-रिक्शा, ऑटो-टैक्सी व बस चालकों के साथ संगोष्ठी कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य धारण करें। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा होती है। सड़कों पर अक्सर दुर्घटना होती है स्लोगन के साथ यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रभारी यायायात अभिनेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि कोई भी बस चालक क्षमता से अधिक सवारी न बैठायें व तेज गति में कदापि वाहन न चलायें।
द्वितीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के इलाइट चौराहा पर ट्रैफिक वालिन्टियर को साथ लेकर यातायात पुलिस जनपद ललितपुर द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य धारण करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते 274 वाहनों का चालान किया गया।
Nov 08 2023, 18:31