भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के युवा मंडल अध्यक्ष ने लोगों को सदस्यता ग्रहण कर सौंपे नियुक्ति पत्र

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के युवा मंडल अध्यक्ष शाहबाज त्यागी ने ग्राम कुटेसरा में अपने आवास पर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर नियुक्ति पत्र सौंपे शाहबाज त्यागी ने लोगो को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की नीतियों के बारे मैं किसानो मजदूरों अवगत कराकर चलाया सदस्यता अभियान , किसान मजदूर लगातार संगठन से सदस्यता ग्रहण कर अपना लगाव संगठन के पार्टी दिखा रहे है।

इसी मौके पर उन्होंने, आमिर त्यागी ( टाटा) ब्लॉक मीडिया प्रभारी चरथावल नियुक्त किया, रूकबान त्यागी को ब्लॉक सचिव चरथावल नियुक्त किया, जरीफ अहमद सदस्य ब्लॉक चरथावल नियुक्त किया, चौधरी सरताज को सदस्य ब्लॉक चरथावल नियुक्त किया, आदि छोटन, मास्टर इरशाद मोजूद रहे।

भाकियू की प्रथम कार्यशाला का सफल आयोजन प्रमाण पत्र बांटे गए

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में भारतीय किसान यूनियन की कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गड़वाल और सहारनपुर मण्डल के पदाधिकारियों को खेती किसानी और अनुशासन के गुण सिखाए बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के जिले में कोई धरना प्रदर्शन नही होगा छोटी छोटी बात पर धरने नही होंगे सभी मंडलों में आज की तरह कार्यशालाओ का आयोजन 16 जनवरी से पहले किया जायेगा ।

पदाधिकारियों को खेती के गुण सिखाने और वैश्विक खेती योजना बताने के लिए दिल्ली से मुख्य वक्ता अफसर जाफरी और हरबीर सिंह पर्यावरण और कृषि विशेषज्ञों ने सबको संबोधित किया सहारनपुर और गड़वाल मंडल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे गए सफल कार्यशाला का आयोजन जहीर फारूकी ने कराया और सिसौली में यूनियन के बड़े कार्यालय के लिए सहयोग राशि पूरे पुरकाजी की तरफ से राकेश टिकैत को दी मुख्य रूप से विनय चौधरी प्रदेश महासचिव, ओमपाल मलिक राष्ट्रीय सचिव, गड़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, भाकियू प्रदेश महासचिव रवि मंडल अध्यक्ष नवीन राठी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर योगेश शर्मा हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री सहारनपुर जिलाध्यकश राजपाल सिंह शामली जिलाध्यक्ष कालिंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी मोनू चौधरी आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिवसेना क्रांतिसेना ने तूफानी दौरा कर चलाया जागरूकता अभियान व किया जनसंपर्क


मुजफ्फरनगर। शिवसेना ,क्रांतिसेना, व किसान क्रांतिसेना के पदाधिकारीयों द्वारा संयुक्त रूप से चरथावल क्षेत्र के चरथावल लुहारी खुर्द ,नगला राई ,मथुरा , सैदपुरा का तूफानी दौरा कर कार्यकतार्ओं व किसानों से जनसंपर्क किया गया और उन्हें पूर्व घोषित 20 नवम्बर की मुजफ्फरनगर हुंकार रैली जागरूक किया ,, जिसके लिए कार्यकतार्ओं व ग्राम वासियों ने आश्वस्त कराया कि 20 नवंबर 2023 को एक बड़ी संख्या के रूप में हुंकार रैली में शामिल होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, प्रदेश उप प्रमुख शिवसेना योगेंद्र शर्मा, किसान क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह , मुकेश त्यागी जिला अध्यक्ष शिवसेना, शिवसेना नेता संजय गोयल व राजेश कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल अजय सैनी अनिल कश्यप नगला राई, डॉक्टर प्रवीण कुमार मुथरा ,बलजीत भगत जी सैदपुरा, आदि उपस्थित रहे।

श्रेष्ठ शिक्षक भी होंगे सम्मानित, सही शिक्षा सही मार्गदर्शन देगा आर्यवास एजुकेशन: आर्यनराज कौशिक

मुजफ्फरनगर। आर्यवास एजुकेशन द्वारा मुज़फ़्फ़रनगर में भोपा रोड पर स्थित होटल पलासा में तीन दिसंबर को दूसरे एजुकेशन मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेज भाग लेंगे और मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को लकी ड्रा के माध्यम से पचास मुफ़्त टेबलेट का वितरण किया जाएगा। मेले में ज़िले के श्रेष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मेले में विभिन्न बैंकों के स्टाल भी लगाए जायेंगे, ताकि मेधावी छात्रों को एजुकेशन लोन भी उपलब्ध कराया जा सके। मेले में 12 वी और ग्रेजुएशन के छात्र भाग लेंगे, मुजफ़्फ़रनगर के अलावा आसपास के जनपदों व कस्बों से भी ज्यादा छात्रों को बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य की योजना बनाई जा सके। आर्यवास एजुकेशन ने इससे पहले भी 11 फ़रवरी 2023 को मेले का आयोजन किया था, जिसमे 1000 से ज़्यादा छात्र छत्राओ ने भाग लिया था।

आर्यवास एजुकेशन ने तब भी छात्रों को मुफ़्त टेबलेट वितरण किया था। एजुकेशन मेले का उद्देश्य ज़िले के छात्र छत्राओ को एक अच्छा भविष्य चुनने के लिए प्रोत्साहित करना है। भोपा रोड स्थित होटल पलासा में आर्यवास एजुकेशन संस्था के डायरेक्टर आर्यनराज कौशिक ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता में एजुकेशन मेले के बारे में जानकारी दी है। इस अवसर पर शिशु प्रधान व विशाल कौशिक भी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज में 24, 25 व 26 नवम्बर को आयोजित होगा फैशन स्पलैश

मुजफ्फरनगर- श्री राम कॉलेज के फाइन आटर्स डिपाटमेट द्वारा आयोजित होने वाले फैशन स्पलैश-2023 की तैयारियॉ जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। श्रीराम कॉलेज के कैम्पस में तीन दिवसीय फैशन स्पलैश का आयोजन 24, 25 एवं 26 नवम्बर 2023 को किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड और फिल्म और टीवी जगत की नामचीन हस्तियों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरूष और महिला मॉडल्स शिरकत करेगें।

इस अवसर पर फाईन आटर्स डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय फैशन स्पलैश में बॉलीवुड और टीवी जगत की अनेक हस्तियां बडा आकर्षण रहेगी। मशहुर फिल्म अभिनेत्री मंदागिनी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल महक चहल तथा रियलिटी शो हीरो होण्डा रोडिज और बिग-बास दूसरे सिजन के विजेता आशुतोष कौशिक के आने की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही कुछ अन्य फिल्म और टीवी से जुडी हस्तियों के आने की सम्भवानायें है। जिसके विषय में जल्द ही सूचना जारी की जायेगी।

डॉ धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन तक चलने वाले फैशन स्पलैश 2023 में 10 भारतीय फीमेल मॉडल्स और 10 मेल मॉडल्स के साथ-’साथ 10 इंटरनेशनल फीमेल मॉडल्स फैशन डिजाईनिंग के 90 विद्यार्थियो द्वारा डिजाईन किये गये परिधानों को पहनकर कैट वॉक करते नजर आयेगे। इसके साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्रायें भी अलग-अलग थीम पर तैयार परिधानों को पहनकर रैंप पर कदम ताल करते दिखार्इ्र देगे।

डॉ धीमान ने बताया कि विद्यार्थियो ने फाईन आटर्स विभाग के अध्यापकों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के सुंदर और आकर्षक परिधानों को तैयार किया है। जिसमें फार्मल मेल और फीमेल वियर, साडी, लहंगा शेरवानी, कश्मीरी वियर, कोट-पेंट, कुर्ता, पजामा, गाऊन, हिजाब, स्कर्ल्ट टॉप, डैनिम वियर, नायरा कट वियर, कोर सैट वियर, स्टाइलिस्ट शर्त आदि विद्यार्थियों ने परिधानो की डिजाइनिंग के लिये विभिन्न प्रकार के परिधानों का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि इन परिधानों में सिल्क, कोटन, लिनन, ऊनी, सार्टन, चिकनकारी, डैनिम आदि की सहायता से तकरीबन साढे 550 परिधान विद्यार्थियो द्वारा डिजाईन किये गये है जो कि पूर्व में आयोजित हुये फैशन स्पलैश के दौरान डिजाईन हुये परिधान के मुकाबले काफी अधिक है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये ललित कला विभाग के निदेशक ने बताया कि फाईन आटर्स डिपाटमेंट का हमेशा से ही यह उददेश्य रहा है कि विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार उन्हें मंच प्रदान किया जाये। उसी उददेश्य की पूर्ति के लिए फैशन स्पलैश का आयोजन विभाग द्वारा किया जाता है।

उन्होंन बताया कि फैशन स्पलैश के आयोजन से फैशन के विद्यार्थियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिये बडा मंच मिलता है जिससे उनके आत्म विश्वास मे तो वृद्वि होती है साथ ही प्रोफेशनल स्क्लिस भी डर्वप होते है। आयोजित के लिये आनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके है। उन्होने यह भी बताया कि कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक शैली में वृद्वि करना है तथा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थी डिजाईन और शैली में आये नये ट्रैंडस से अवगत होते है।

इस अवसर पर ललित कला विभाग की विभागाध्यक्षा मिनाक्षी काकरान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियो को अपनी कला-कौशल दिखाना का अवसर प्राप्त होता है। जो उनकी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करता है।

वोट अभियान में मतदान केंद्रों पर डटे सपा पदाधिकारी, वोटरों को जागरूक करने में बीएलओ टीम के साथ निभाई जिम्मेदारी


मुजफ्फरनगर- सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी व वरिष्ठ सपा नेताओं की रणनीति पर चलते हुए वोटर बनाओ अभियान में सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मतदान स्थलों पर डटे रहे।सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने जनता कन्या इंटर कालेज केवलपुरी व नगर पालिका कन्या पाठशाला पर अपने समर्थकों के साथ स्वयं कमान सम्भालते हुए नई व छुटी तथा संशोधन वोट बनवाने पर जोर दिया।

सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी ने सपा कार्यकर्ता मौहम्मद मेहंदी व अन्य के साथ ग्राम सन्धावली,सपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पँवार नीटू नई मंडी, पवन बंसल कृष्णापूरी मतदान केंद्र सपा जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी डीएवी कॉलेज जिला उपाध्यक्ष अमलेश शर्मा गांधी कालौनी बारात घर जिला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष अमीर कासिम एडवोकेट व जिला कार्यकारिणी सदस्य नदीम राणा ने सूजडू इस्लामियां मदरसा पर जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक शेरपुर एकता विहार तथा सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रजापति द्वारा अपने क्षेत्रीय मतदान स्थल पर सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने युवा नेता नदीम मलिक,नवेद रंगरेज़ व अन्य टीम के साथ जय हिंद इंटर कालेज, पीआर पब्लिक स्कूल सुभाषनगर व मौलाना जौहर स्कूल सरवट पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने इस्लामियां इंटर कालेज पर वरिष्ठ सपा नेता सपा जिला आमन्त्रित सदस्य कुशलपाल त्यागी द्वारा सपा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ चरथावल के अनेक बूथों पर पहुंचकर वोट अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

सपा विधानसभा अध्यक्ष खतौली पंडित सत्यदेव शर्मा ने सपा विधानसभा उपाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं सपा नेता आस मौहम्मद के साथ खतौली चीतोड़ा व अन्य कई मतदान केंद्रों पर विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी ने दिलशाद प्रधान सहित रोहाना व सपा नेता डॉ नरेंद्र सैनी ने रोहाना कलां के मतदान स्थलों पर सपा नेता असद पाशा इस्लामियां इंटर कालेज पर सपा जिला सचिव रमेश चन्द्र शर्मा बच्चन सिंह कालौनी पर सपा नेता सरदार तरनजीत सिंह गांधी कालौनी सपा जिला सचिव पवन पाल ने कुकड़ा मतदान केंद्र रामपाल सिंह पाल जनकपुरी में दुर्गेश पाल व जोनी अरोरा ने मिशन पब्लिक स्कूल व जनता कन्या इंटर कालेज पर विपिन त्यागी व उनकी टीम ने महामना इंटर कालेज सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर ने ग्राम धमात पूर्व प्रधान अनवार ने ग्राम भेंसरहेड़ी युवा सपा नेता शमी खान ने जैन औषधालय पर सभासद व सपा नेता शौक़त अंसारी दी मुस्लिम पब्लिक स्कूल व अन्नू क़ुरैशी सभासद द्वारा जैन कन्या पाठशाला, सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव हाजी गुफरान ने ग्राम तेवड़ा स्कूल पर सपा नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मोहम्मद मेवाती व अन्य सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मीरापुर के मतदान स्थलों पर मौजूद रहकर वोट अभियान में वोट व संशोधन के फार्म भरवाए। सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान खान एडवोकेट के द्वारा ग्राम ककरौली में वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अजय कुमार द्वारा अपने समर्थको के साथ भोकरहेड़ी के मतदान केंद्रों पर सपा छात्र सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष विभा चौधरी ने छोटूराम इंटर कालेज पर सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान व सपा नेता अनेश उपाध्याय, सपा जिला सचिव लोकेश कश्यप द्वारा ग्राम शाहजुड्डी ग्राम भोराकला, ग्राम पलड़ी सपा जिला सचिव इकबाल कुरैशी ने शाहपुर में वोट बनाओ अभियान में लोगो को जागरूक करते हुए उनके वोट व संशोधन फार्म भरवाए।

अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनमानस की शिकायतें, कुल 15 मामले आए, 5 का मौके पर ही निस्तारण

मुजफ्फरनगर- अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 15 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। जिनमे से 05 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

इसके अतिरिक्त द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी खतौली अपूर्वा यादव‚ तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता‚ क्षेत्राधिकारी खतौली, सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

नाजिम बाजी व चौधरी मोहम्मद शाह आलम ने समस्त देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर- भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की संरक्षक एवं राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी ने राष्ट्रीय कार्यालय मल्लूपुरा मैं दीपावली पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी ने समस्त मीडिया कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और मुंह मीठा कराया साथ ही सभी सम्मानित पत्रकारों को सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कार्यक्रम में सभी मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया और दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं दी। वही राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी ने सभी देश के नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, तो वही देश के बॉर्डर पर सुरक्षा में लगे जवानों को दिल की गहराइयों से दुआ दी और दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही सभी देशवासियों को दीपावली के पर्व पर एक अपील भी की कहां की दीपावली के शुभ अवसर पर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं भाईचारे का संदेश दें। बच्चों को बड़े पटाखे से दूर रखें शांति पूर्ण तरीके से त्योहार को बनाएं। अपने परिवार का खास ख्याल रखें और कहां मेरी ओर से सभी जनपद वासियों और देशवासियों को दिल की गहराइयों से सुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

किसान क्रान्तिसेना की अपीलः आम लोगों के लिए बनाए जिला अस्पताल के अलावा सस्ते व सुलभ चिकित्सा केन्द्र बने


मुजफ्फरनगर- जहां एक ओर दीपावली नजदीक आ रही है और प्रदूषण की समस्या दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक विकराल रूप धारण किए हुए हैं वहीं दूसरी ओर एक लंबे समय से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेंगू-चिकनगुनिया और अन्यत्र कई तरह के बुखार ने अपने साम्राज्य का विस्तार किया हुआ है। ऐसे में आम लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज स्थिति यह है कि कोई घर ऐसा नहीं बचा जहां बुखार से पीड़ित न हो। शासन व प्रशासन द्वारा ऐसे कड़े उपाय किए जाने चाहिए जिससे आम जनमानस को कुछ राहत मिल सके। जिला अस्पताल से लेकर व्यक्तिगत अस्पताल तक शासन व प्रशासन द्वारा कोरोना काल की तरह इलाज में आम जनमानस को छूट मिलनी चाहिए क्योंकि एक तरफ जहां त्योहारों का खर्चा आमजन झेल रहे हैं दूसरी तरफ बीमारी की पीड़ा दूर करने के लिए भी मोटा खर्च आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

इन सब मामलों को देखते हुए किसान क्रान्तिसेना शासन व प्रशासन से मांग की है की आम जनमानस की समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल के अलावा भी अन्य मुफ्त इलाज केंद्र जिले के प्राइवेट अस्पतालों में खोल देने चाहिए जिससे आम जनमानस को इलाज करवाने में आसानी हो सके। साथ ही आम जनमानस से किसान क्रान्तिसेना अपील की है कि प्रदूषण के खतरे को देखते हुए दीपावली जैसे त्यौहार को पटाखा मुक्त दीपावली के रूप में मनाए।जिससे कि धन हानि और स्वास्थ्य हानि से बचा जा सके और पर्यावरण प्रदूषण न हो और आम जनमानस को समस्याओ का सामना न करना पड़े।

पुलिस ने घुमन्तु गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा ,गिरोह का सरगना फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने घुमन्तु गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं जबकि इनके सरगना अनिल को अभी तक पुलिस गिरफ़्तार नहीं कर सकी हैं।

यूपी के जनपद मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरो को गिरफ्तार किया हैं जो बहुत ही शातिराना अंदाज़ में कार में रखे बैग को गायब कर चुपचाप से नो दो ग्यारह हो जाया करते थे।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि यह एक पूरा गिरोह हैं जो जनपद सहारनपुर और उत्तराखंड के हरिद्वार में भी सक्रीय था। जहा इन्होने कई घटनाओ को अंजाम दिया हैं। ये गिरोह हाली में हरिद्वार की जुग्गी झोपड़ियों में रह रहा था। जो बड़े ही शातिराना अंदाज़ में घटना को अंजाम देता था। कभी ड्राईवर को कार के आगे तेल डालकर कार से डीजल या कोई लीकिजिंग की बात कहकर कार में रखे बैग इत्यादि को ये लोग उड़ा देते थे तो कभी कार का शीशा तोड़कर कार मालिक को नुकसान पहुंचाया करते थे।

जिले में पिछले दिनों तीन घटनाएँ ऐसी सामने आई थी। जिनके खुलासे के लिए दो अलग अलग टीमों का गठन किया गया था। जिनको सफलता मिली और दो शातिर घुमन्तु गिरोह के सदस्य गिरफ्तार किए गए है हालाँकि इनके सरगना को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात एसपी सिटी ने कही और साथ ही बताय की इनके पास से 33 हज़ार नगद व एप्पल का लेपटॉप और कुछ डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं।