Patna

Nov 02 2023, 18:06

महिला कल्याण संगठन/दानापुर द्वारा सैनेटरी पैड का किया गया वितरण


 

पटना : आज दिनांक 02.11.23 को महिला कल्याण संगठन दानापुर की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी चौधरी एवं अन्य सदस्यायों के द्वारा खगौल (दानापुर ) में 100 महिला सफाई कर्मचारी एवं बालिकाओं (गाईड) के मध्य सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। 

महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा ने उपस्थित महिला/बालिकाओं से उन्हें शारीरिक स्वच्छता को किस प्रकार रखनी चाहिये इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विदित हो कि महिला कल्याण संगठन जनहित कार्यों में हमेशा बढ-चढ़कर हिस्सा लेती रही है । यह संगठन न सिर्फ रेल कर्मचारियों के परिवार के लिए बल्कि समाज के अन्य वर्गों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं का संचालन भी करती है। महिला कल्याण संगठन महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भी प्रतिबद्ध है।

इस अवसर सचिव, श्रीमती पूजा मिश्रा, मिनाक्षी,अमिता यादव, स्निग्धा, चंदा मिश्रा एवं श्रीमति राशि रस्तोगी इत्यादि उपस्थित हुईं।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Nov 02 2023, 15:40

सीपीआई के रैली मे सीएम के बयान पर बीजेपी ने कसा तंज, कहा-आखिर सार्वजनिक तौर पर छलका नीतीश का दर्द

पटना : सीपीआई के भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस इंट्रेस्ट नहीं दिखा रही है। वही भाजपा पर भी तीखा हमला किया है। जहां मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र मे जो लोग सत्ता मे बैठे है वह देश का इतिहास बदलने का काम कर रहे है। मौजूदा जो सरकार है वह आपस मे ही लोगों को हिन्दू मुश्लिम के नाम पर लड़ाना चाहती है। 

इधर उनके बयान बिहार भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है कि वह क्षेत्रीय पार्टी को बढ़ते नहीं देख सकती है। सभी जानते है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन को लेकर क्या कुछ नहीं किया पर फलाफल क्या हुआ। 

कहा कि आज उनका दर्द मंच से झलक रहा है। आज नीतीश कुमार इग्नोर हो रहे है कॉंग्रेस के माध्यम से,लालू यादव हमेशा नीतीश कुमार की जगह राहुल गांधी को प्रजेंट करते है ।

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव तुष्टीकरण कर रही है। तुष्टीकरण का यह परिणाम हो रहा है जो तुष्ट हो रहे है उनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि चारो तरफ आपराधिक घटना घट रही है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Nov 02 2023, 15:21

सीपीआई के भाजपा हटाओ देश बचाओ कार्यक्रम मे पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी, केंद्र सरकार पर साधा जमकर निशाना

पटना : राजधानी पटना के मिलर स्कूल मैदान मे आज भाजपा हटाओ देश बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे सीएम नीतीश कुमार के साथ साथ डिप्टी तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। 

इस दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारे वहां गठबंधन के सरकार के द्वारा दिए जा रहे नौकरियों से घबराकर अपना एजेंडा बदल दी है। अब हिंदू मुस्लिम के बजाय केंद्र सरकार भी जनता को रिझाने के लिए नौकरियों के लुभाने वादे कर रही है।

वही तेजस्वी ने अरविंद केजरीवाल मामले पर बोलते हुए कहा कि इस देश में जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा सरकार उसके पीछे ईडी और सीबीआई लगा देगी। 

कहा कि हम लोग की सरकार भी लगातार बिहार में नियुक्तियां बांट रही है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार मेरे पीछे भी ईडी और सीबीआई लगाने से पीछे नहीं हटेगी।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Nov 02 2023, 15:25

इन्फिनिटी लर्न बाय चैतन्या ने किया वर्टेक्स एजुकेशन का अधिग्रहण

पटना : एडटेक जगत की अग्रणी इंफिनिटी लर्न बाय चैतन्या,पटना द्वारा वर्टेक्स एजुकेशन का अधिग्रहण किया गया है। 

पटना के बच्चों के लिए फिजिकल कोचिंग सेंटर का अधिग्रहण शैक्षणिक क्षेत्र में इंफिनिटी लर्न बाय चैतन्या, पटना का महत्वपूर्ण विस्तार है। इसके जरिए अब बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर उनके बीच शैक्षणिक उत्कृष्ट को स्थापित करना है। 

इस विषय में इंफिनिटी लर्न बाय चैतन्या की संस्थापक सुषमा बोप्पाना ने बताया कि बिहार में शैक्षणिक उत्कृष्ट को बढ़ाना इंफिनिटी लर्न का प्रमुख उद्देश्य है। इसके तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधि में शामिल किया जाता है। 

जिसके फलस्वरूप इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर NEET, JEE Main & JEE Advanced में हमारे बच्चों ने AIR -1 रैंक हासिल करने में सफल रहे। यह हमारे समर्पण और प्रतिबद्धता की वजह से संभव हो सका है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Nov 02 2023, 14:23

शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटने पर शुरु हुई सियासत, बीजेपी ने लगाया यह पोस्टर


पटना : आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शिक्षक नियुक्ति को लेकर 25 हजार सफस अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं। जिसको लेकर बिहार की सियासत का तापमान फिलहाल गरमाया हुआ है। 

इस मौके पर भाजपा नेता के द्वारा पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्ट बाढ़ के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला गया है। 

भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने पोस्टर के माध्यम से लिखा है कि ठग्गू के लड्डू बिहारी करें सेवा बिहार खाई मेवा , पालतू नाम की सबसे बड़ी घोटाले की तैयारी इस बार शिक्षकों को ठगने की बारी, नौकरी के नाम पर आकंठ भ्रष्टाचार है हां भैया बिहार में बाहर है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Nov 02 2023, 13:43

स्लम बस्ती की महिलाओ को सशक्त करने के लिए सिडबी ने लघु उद्योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुरूआत

पटना : शहरी क्षेत्र में रहने वाली गरीब सलाम की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक एवं सामाजिक सस्था निदान तत्वाधान में लघु उद्योग करने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।

पटना स्लम इलाके की 100 महिलाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। 

वहीं पूर्व मे प्रशिक्षण पूरा करने वाली 35 महिलाओं को सिडबी द्वारा लोन देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए उनका स्वरोजगार शुरू करने की व्यवस्था की जायेगी। 

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक की महाप्रबंधक अनुभव प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें समाज में आगे बढ़ाने के लिए सिडबी का यह प्रयास है। जिसमें निदान संस्था को साथ रखकर यह कार्य किया जा रहा है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Nov 02 2023, 13:38

सीपीआई की रैली में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस पर साधा निशाना

पटना : राजधानी पटना मिलर स्कूल ग्राउंड में सीपीआई की भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली हुई इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।

मंच पर पहुंचते ही सीएम नीतीश कुमार का सीपीआई नेताओ ने स्वागत किया। राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने सीएम नीतीश का गुलदस्ता भेंट कर अभार प्रगट किया। 

इसी दौरान सीपीआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधा। 

सीएम ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ इंडिया गठबंधन बनाने में हम सभी ने कितना काम किया है। पटना सहित दो राज्यों में बैठक भी की गई। अभी इस गठांबधन को मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। 

इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हम लोगों ने इतना काम किया है ,लेकिन अब कांग्रेस के नेता कुछ बोल नहीं रहे है। 

कहा कि वो पांच राज्यों के चुनाव में लग गए है। अभी इस गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। हम लोग इसे मजबूत करने के लिए पूरा काम कर रहे है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Nov 02 2023, 10:52

जापान से पटना लौटते ही बीजेपी पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कही यह बात

पटना : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज जापान दौरे से पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

वहीं शिक्षक नियुक्ति पत्र देने के मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा यह सिलसिला चलता रहेगा और इसी तरह से लोगों को रोजगार मिलता रहेगा 

वहीं भाजपा के द्वारा शिक्षक नियुक्ति पर सवाल खड़े करने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोग घबराए हुए लोग हैं उनके पास बोलने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। डबल इंजन की सरकार थी तो इन लोगों ने क्यों नहीं नौकरियां दी और आज जब हम लोग नौकरियां दे रहे हैं सभी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग जो कहते हैं वह करते हैं, लेकिन उनके द्वारा सिर्फ चुनाव के समय जुमलेबाजी की जाती है वादे पूरे नहीं किए जाते हैं। 

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी महानायक है और उनका नाटक चलता ही रहेगा। हम लोग इधर नौकरी देंगे और उधर ये लोग एडी और सीबीआई की छापेमारी करवाएंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Nov 01 2023, 19:00

रेखा खंडेलवाल ने पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा का पदभार ग्रहण किया

 

हाजीपुर : आज दिनांक 01.11.2023 को रेखा खंडेलवाल ने पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा का पदभार ग्रहण किया। श्रीमती खंडेलवाल बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं । समाज सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता रही है। 

रेखा खंडेलवाल का मानव कल्याण और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के प्रति ध्यानाकर्षण रहा है। उन्होंने रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन में महासचिव, कोषाध्यक्ष और ‘‘उन्मुक्ता‘‘ की मुख्य संपादक सहित विभिन्न भूमिका निभाई हैं। उन्होंने सिकंदराबाद मंडल में रेलवे ट्रैकमैनों के लिए वयस्क साक्षरता कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है, नई दिल्ली में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक वृत्तचित्र बनाया है, और खुद को नवीनतम नवाचारों और प्रौद्योगिकी पर अपडेट रखते हुए डिजिटलीकरण परियोजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया है।

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जनहित कार्यों में हमेशा बढ-चढ़कर हिस्सा लेती रही है । यह संगठन न सिर्फ रेल कर्मचारियों के परिवार के लिए बल्कि समाज के अन्य वर्गों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं का संचालन भी करती है । संगठन द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मौलिक विन्दुओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। 

महिला कल्याण संगठन, द्वारा समय-समय पर केन्द्रीय अस्पताल/मंडल चिकित्सालय/पॉलीक्लिनक को विभिन्न प्रकार के चिकित्सा उपकरण एवं आधारभूत समाग्रियां प्रदान की जाती हैं।

हाजीपुर से संतोष तिवारी

Patna

Nov 01 2023, 18:11

अरविंद केजरीवाल को ईडी के सम्मन को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया सही, राजद के साथ-साथ सीएम नीतीश को भी जमकर सुनाया

पटना - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों के द्वारा किए गए सवाल की ईडी के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सम्मन भेजा गया। कल उन्हें पेश होना है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र इकाइयां हैं जो कानून के हिसाब से अपना काम करती हैं जो घोटाला करेगा कानून उसके पास पहुंचेगी। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि निशिकांत जी जो बोलते हैं वह सोच समझ कर बोलते हैं।

वही राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा मां दुर्गा के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने और महिषासुर को यादव का वंशज बताए जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में सभी राम कृष्ण के वंशज हैं। सभी वाल्मीकि रविदास के वंशज हैं महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। अंबेडकर के वंशज हैं। महावीर और बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह के वंशज हैं। कोई महिषासुर का वंशज नहीं है यादव समाज को महिषासुर का वंशज बताकर उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है। 

वहीं उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राजद विधायक इस तरह के देवी देवताओं पर बयान देते हैं और वे उनपर कार्रवाई नहीं करते हैं यह उनके संस्कार में है। राजद के सुप्रीम कभी भूरा बाल साफ करने की बात करते हैं। अति पिछड़े समाज को पांच फोड़ना कहा करुआ तेल में डालकर तल दो। यह बयान राक्षसी प्रवृत्ति का प्रतिबिंब है। यह तेजस्वी जी के संरक्षण में हो रहा है और लालू जी भी चुपचाप देख रहे हैं। कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं वैसे लोगों को उपमुख्यमंत्री और लालू जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिक्षक के नियुक्ति पत्र बांटने के मामले पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोगों से वादा किया था वे अपने वादे के मुताबिक बिहार में वह कुछ नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कुंभकरण के नींद में सोए हुए हैं। तेजस्वी यादव छह विभाग के मालिक बनकर बैठे हुए हैं। उन सभी विभाग में कितना भ्रष्टाचार है यह पूरे बिहार के लोग पूरे देश के लोग जानते हैं। 

पटना से मनीष प्रसाद