साहिबगंज :झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज द्वारा मंडल कारा में 100 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान आयोजित।
साहिबगंज :झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज द्वारा मंडल कारा में 100 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान आयोजित।
![]()
झालसा, रांची के निर्देश आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज के द्वारा आज मंडल कारा में 100 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने किया।
उन्होंने बताया कि धारा 436 (क) दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं ऐसे बन्दी जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है लेकिन जमानतदार के अभाव में कारागार में निरुद्ध हैं, उनको भी कानून के अनुसार छूट मिलने की जानकारी दी।उन्होंने कारागार में निरुद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना और उचित समाधान का निर्देश दिया।उन्होंने जेल पाकशालामें जाकर भोजन का निरीक्षण किया और कैदियों को पौष्टिक आहार देने का निर्देश दिया ताकि कैदियों का स्वास्थ्य ठीक रहे।
इस बीच उन्होंने कारा के खेल के मैदान का भी निरीक्षण किया। साथ ही इस बैठक में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अरविंद गोयल, रविंद्र श्रीवास्तव, कामिनी शर्मा, अमरेंद्र श्रीवास्तव, रतन कुमार ,अपरलोक अभियोजक सुरेश मरांडी, कोर्ट के स्टाफ आदि भी उपस्थित थे।








एसपी की जांच टीम गठन के बाद ऑडियो वाइरल करने वाले वाहन मालिक को धमकी मिल रही है। ओडियो वाइरल करने वाले वाहन मालिक बबलू कुमार यादव ने बताया वाइरल ऑडियो उनका और जितेंद्र चौरसिया का है। जितेंद्र चौरसिया मिर्जाचौकी थाना का दलाल है। जितेंद्र थाना प्रभारी से बोलकर वाहन पकड़वाता है। फिर 60, 70 हजार से एक लाख रुपया तक फाइन मरवाता है। फाइन देकर छूटने पर उससे रेट तय कर ही वाहन चलाया जा सकता है। 16 चक्का का 20 हजार, 10 चक्का का 10 हजार व 12 चक्का का 15 हजार रुपया फिक्स करता है। गाड़ी पकड़ने व फाइन के डर से वाहन मालिकों को फिक्स रेट के अनुसार पैसा देना पड़ता है। ऑडियो मामले में अब उन्हें धमकी मिल रही है। जितेंद्र चौरसिया ने फोन कर ऑडियो वायरल करने वाले वाहन मालिक को कहा है कि थाना में लिख कर दे दो कि मजाक कर रहे थे। नहीं तो मिर्जाचौकी आनाजाना मुश्किल कर देंगे। मारपीट कर बाइक में हथियार डाल पकड़वा देंगे। उसने बताया कि पुलिस थाना के इंट्री माफिया जितेंद्र चौरसिया को छोड़ उन्हें पकड़ने की फिराक में लगी है। जबकि इंट्री माफिया मिर्जाचौकी में घूम रहा है। अब इस मामले में न्यायालय में सनहा दर्ज कराते हुए उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाएंगे। अब देखना या दिलचस्प होगा की क्या उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से मदद मिलती है या फिर माफियाओं के डर से उनकी आवाज दब जाएगी।
Nov 01 2023, 23:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.6k