दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में हुए घायल पुलिस जवान से मिलने क्वार्टर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम....।
दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में हुए घायल पुलिस जवान से मिलने क्वार्टर पहुंच घायल जवान का हाल चाल जाना :पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम....।
मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एलसी रोड़ में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान गुंजन कुमार को जुलूस में शामिल एक लड़के के स्टील पाइप से चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके दाहिने आंख के उपर दो टांका लगा है। बीते गुरुवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम घायल आरक्षी के पुलिस लाइन स्थित आवास पर मुलाकात करने पहुंचे और घायल जवान का हाल चाल जाना। इस दौरान घटना की जानकारी ली और जल्द ही स्वस्थ होने की भगवान से कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि व्यवस्था की ड्यूटी में पुलिसकर्मी अपनी जान हथेली पर लेकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हैं। इनकी सुरक्षा में भागीदारी अमूल्य है। पुलिसकर्मी का एक बड़ा परिवार है इस परिवार मे किसी को भी कुछ होता है, उनके अंग में दर्द होती है। इसलिए वे अपने घायल आरक्षी से मिलने पहुंचे हैं। ताकि जवानों को यह एहसास ना हो कि उनका पुलिस परिवार को देखने वाला कोई नहीं है। भगवान का लाख लाख आभार है कि सिपाही गुंजन कुमार का आंखों में कोई चोट नहीं लगी। वहीं एसपी साहब के द्वारा 500 रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया।








एसपी की जांच टीम गठन के बाद ऑडियो वाइरल करने वाले वाहन मालिक को धमकी मिल रही है। ओडियो वाइरल करने वाले वाहन मालिक बबलू कुमार यादव ने बताया वाइरल ऑडियो उनका और जितेंद्र चौरसिया का है। जितेंद्र चौरसिया मिर्जाचौकी थाना का दलाल है। जितेंद्र थाना प्रभारी से बोलकर वाहन पकड़वाता है। फिर 60, 70 हजार से एक लाख रुपया तक फाइन मरवाता है। फाइन देकर छूटने पर उससे रेट तय कर ही वाहन चलाया जा सकता है। 16 चक्का का 20 हजार, 10 चक्का का 10 हजार व 12 चक्का का 15 हजार रुपया फिक्स करता है। गाड़ी पकड़ने व फाइन के डर से वाहन मालिकों को फिक्स रेट के अनुसार पैसा देना पड़ता है। ऑडियो मामले में अब उन्हें धमकी मिल रही है। जितेंद्र चौरसिया ने फोन कर ऑडियो वायरल करने वाले वाहन मालिक को कहा है कि थाना में लिख कर दे दो कि मजाक कर रहे थे। नहीं तो मिर्जाचौकी आनाजाना मुश्किल कर देंगे। मारपीट कर बाइक में हथियार डाल पकड़वा देंगे। उसने बताया कि पुलिस थाना के इंट्री माफिया जितेंद्र चौरसिया को छोड़ उन्हें पकड़ने की फिराक में लगी है। जबकि इंट्री माफिया मिर्जाचौकी में घूम रहा है। अब इस मामले में न्यायालय में सनहा दर्ज कराते हुए उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाएंगे। अब देखना या दिलचस्प होगा की क्या उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से मदद मिलती है या फिर माफियाओं के डर से उनकी आवाज दब जाएगी।
Oct 30 2023, 18:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k