पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री समेत कांग्रेस पार्टी ने जताया शोक
![]()
अयोध्या- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम साहू के असामयिक निधन पर कांग्रेस जनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा कि घनश्याम साहू कांग्रेस पार्टी के बहुत ही कर्मठ और वरिष्ठ नेता थे।
डॉ श्री खत्री ने कहा कि परिस्थितियों चाहे कैसी भी रही हो घनश्याम साहू हमेशा कांग्रेस पार्टी के रीति और नीतियों के प्रचार के लिए संलग्न रहे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री के अलावा जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, महानगर अध्यक्ष वेद कुमार सिंह कमल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, विजय पांडे,भीम शुक्ला,अनूप मिश्रा आज उनके लक्ष्मण पुरी कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतिप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।





Oct 14 2023, 19:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k