विधायक ढुलू महतो की माता का निधन,शोक की लहर,12 बजे होगी अंतिम यात्रा की शुरुआत


Image 2Image 3

धनबाद : बाघमारा विधायक ढुलू महतो की माता रुकवा महताईन का मंगलवार की सुबह असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया. 

दिवंगत के निधन से पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है. निधन के खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गये है. महिला धर्म परायण थी.वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है.

अंतिम यात्रा होगी 12 बजे

उनके निधन के बाद उनके शव को. पैतृक गांव चिटाही लाया गया। माता जी की निधन का खबर सुनकर बाघमारा सहित जिला भर से इष्ट, मित्र परिजन पहुंचे।

 सभी ने शोक व्यक्त किया। विधायक दुलू महतो ने बताया कि दामोदर नदी (तेलमोच्चो) श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा के लिए करीब 12 बजे दोपहर में निकलेगा। फिलवक्त धनबाद विधायक राज सिन्हा, पत्रकार उमेश श्रीवास्तव सहित हजारो लोग विद्यायक दुलू महतो की माता को श्राद्धांजलि दिये.

विधायक ढुलू महतो की माता रुकवा देवी का निधन, अंतिम यात्रा होगी 12 बजे

Image 2Image 3

धनबाद : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो जी की माता रुकवा महताईन का आज अशर्फी हॉस्पिटल धनबाद में निधन हो गया. जिन्हें पैतृक गांव चिटाही लाया गया। माता जी की निधन का खबर सुनकर बाघमारा सहित जिला भर से इष्ट, मित्र परिजन पहुंचे।

 सभी ने शोक व्यक्त किया। विधायक दुलू महतो ने बताया कि दामोदर नदी (तेलमोच्चो) श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा के लिए करीब 12 बजे दोपहर में निकलेगा। फिलवक्त धनबाद विधायक राज सिन्हा, पत्रकार उमेश श्रीवास्तव सहित हजारो लोग विद्यायक दुलू महतो की माता को श्राद्धांजलि दिये.

धनबाद के गोविन्दपुर स्थित न्यू खालसा होटल में बमबारी, दलबल के साथ पहुंचे डीएसपी, कर रहें हैं मामले की अनुसंधान

Image 2Image 3

धनबाद : धनबाद जिला के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध न्यू खालसा होटल आज सुबह 8:30 बजे सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराध कर्मियों ने होटल के मुख्य गेट पर दो बम का विस्फोट कर चलते बने.इस घटना के बाद यहां दहशत का माहौल है।

इस बमकांड के पीछे संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा होटल मालिक को भयभीत करने एवं रंगदारी मांगने के उद्देश्य से बम का विस्फोट किया है है.हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नही हुई है लेकिन मामले की पुलिस जांच कर रही है।

इस घटना की सूचना पाकर तत्काल डीएसपी अमर कुमार पांडे एवं पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया एवं घटना की जानकारी ली.पुलिस पूरी गंभीरता से इस मामले की तहकीकात कर रही है।

आज धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया महामिलन समारोह का आयोजन

Image 2Image 3

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से सोमवार को यहां महामिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि न्यू टाउन हॉल में महामिलन समारोह आयोजित होगा. 

इसमें धनबाद प्रखंड से जिला परिषद की सदस्य कुमारी रूपा, धनबाद के पूर्व प्रखंड भानु प्रताप सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे. समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर होंगे. विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री मो. मन्नान मल्लिक एवं धनबाद जिला के प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला होंगे.

जमुई कीभाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा-बिहार में फिर लौट आया जंगल राज

Image 2Image 3

 बालू माफियाओं का आतंक, हत्याओं का चल रहा है दौर, सरकार नाम की नही रह गयी कोई चीज 

बोकारो : बिहार में सबकुछ अच्छा नहीं कह सकते है. दोबारा जंगल राज लौट गया है. हत्याओं का सिलसिला चल रहा है. कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है. आवाज उठानेवालों की आवाज दबा दी जा रही है. हत्या आम बात है. बालू माफियाओं का आतंक बदस्तूर जारी है. बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है. यह बातें सेक्टर चार सिटी सेंटर में बिहार के जमुई भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कही.

रजरप्पा के मां छिन्न मस्तिका की पूजा कर लौट रही थी

श्रेयसी सिंह शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्न मस्तिका की पूजा अर्चना कर बोकारो से जमुई (बिहार) लौट रही थी. कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार केवल नाम के मुख्यमंत्री है. 

जब भाजपा के साथ थे. खुलकर कार्य कर रहे थे. अब काम नहीं कर रहे हैं. जनता को केवल भ्रमित कर रहे है. वर्तमान सरकार में बंधन महसूस कर रहे है. बिहार में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है. आतंक की स्थिति बनी हुई है. जनता परेशान है. फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है. सिटी सेंटर में विधायक का स्वागत बोकारो प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन ने किया.

धनबाद: साइबर अपराधियों ने झांसा देकर महिला के खाते से उड़ा लिए 38 हजार रुपए

Image 2Image 3

*धनबाद :(डेस्क )साइबर अपराधियों ने झांसा देकर महिला के खाते से 38 हजार रुपए उड़ा लिए। निरसा की रहने वाली प्रेमिला देवी के साइबर थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की है।

 पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर में रह कर काम करते हैं।

घर खर्च के लिए प्रत्येक माह उनके खाते में वह पैसे भेजते हैं। इस बार उन्होंने पैसे भेजे तो तकनीकी कारणों के कारण बैंक खाते में पैसा नहीं आए। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से फोन नंबर निकाल कर बैंक में फोन किया। फोन करने पर सामने वाले ने बैंक डिटेल मांगा। वह उसके झांसे में आ गई। 

थोड़ी देर के बाद एक ओटीपी उनके मोबाइल पर आया। साइबर अपराधी ने ओटीपी मांगा। जैसे ही प्रमिला ने ओटीपी बताया उसके खाते से 38 हजार रुपए की निकासी हो गई। दोबारा जब उस नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं किया।

धनबाद: कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का आज से शुरू हुआ ठहराव

Image 2Image 3

धनबाद. यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद रेल मंडल के कतरासगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नौ सितंबर से शुरू हो जायेगा. यहां 13403/04 वनांचल एक्सप्रेस, 18619/20 रांची-गोंडा-रांची एक्सप्रेस, 18621/22 पटना-हटिया-पटना एक्सप्रेस, 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस व 19607/08 कोलकाता-मदार-कोलकाता एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जायेगा.

 नौ सितंबर से 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस सुबह 10.38 बजे, 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस सुबह 4.47 बजे, 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस रात 12.58 बजे, 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस रात 12.18 बजे, 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस रात 12.40 बजे, 18622 हटिया-पटना रात 2.10 बजे, 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस शाम 5.45 बजे, 13 सितंबर से 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 8.53 बजे, 14 सितंबर से 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस शाम 5.45 बजे व 15 सितंबर से 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 8.53 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी. 

वहीं खलारी स्टेशन व गढ़वा स्टेशन पर भी कई ट्रेन का 12 सितंबर से ठहराव दिया गया है.

धनबाद ब्रेकिंग्:जहरीली गैस का रिसाव, तीन बच्चे सहित जानवर बेहोश


Image 2Image 3

कतरास (धनबाद) : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के लकडका दो नंबर बस्ती के समीप संचालित केजरीवाल आउटसोर्सिंग परियोजना में आग लग गयी. आग गुरुवार की रात लगी है. आग से बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया. शुक्रवार की सुबह से ही जहरीली गैस निकल रही है. 

गैस की दुर्गंध से तीन बच्चे सहित जानवर बेहोश हो गये. लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है. इस घटना से बीसीसीएल प्रबंधक के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

धनबाद: इस्कॉन सेंटर धैया की ओर से आज न्यू टाउन हॉल में जन्माष्टमी महोत्सव का किया गया आयोजन

Image 2Image 3

(झारखंड डेस्क)

धनबाद. सात सितंबर को इस्कॉन सेंटर धैया की ओर से न्यू टाउन हॉल में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा.

उक्त जानकारी इस्कॉन धैया केंद्र के अध्यक्ष नामप्रेम प्रभु और उपाध्यक्ष दामोदर गोविंद प्रभु ने दी. बताया पांच बजे मधुर हरि कीर्तन से उत्सव का आरंभ होगा. साढ़े पांच बजे कथा, 6:30 बजे आइएसएम के भक्तों की मंगलाचरण प्रार्थनाएं, 6:40 बजे महोत्सव का उद्घाटन, 6:50 बजे कलाकारों का नृत्य, गान व नाटक होगा. 9:30 बजे कूर्म अवतार प्रभुजी की कथा, 10:30 बजे भगवान श्रीश्री राधाकृष्ण की युगल प्रतिमा का भव्य महाअभिषेक होगा.

श्रद्धालुओं के लिए संध्या 7:00 बजे से पंडाल में महाप्रसाद का वितरण आरंभ हो जायेगा. विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीटी मुरली कृष्णा मौजूद थे.

धनबाद : साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद,धनबाद डीसी के फ़ोटो लगाकर बनाया फेक आईडी ,सूचना मिलते हीं साइबर पुलिस कर रही है छानबीन

Image 2Image 3

धनबाद(डेस्क):- धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन के नाम व तस्वीर वाली फेक व्हाट्सऐप आईडी बनाने की शिकायत साइबर थाना में की गयी है. इसमें फेक आइडी वाला व्हाट्सऐप नंबर का पता लगाने को कहा गया है. 

पुलिस नंबर की जांच कर रही है. सूत्रों ने बताया कि मोबाइल नंबर-8057590935 पर डीसी का फोटो लगाकर फेक व्हाट्सऐप आईडी बनायी गयी और कुछ लोगों को कई तरह के कारण बता कर राशि की मांग की गयी, लेकिन इस बीच किसी व्यक्ति द्वारा डीसी को इसकी जानकारी दे दी गयी।

साइबर थाना में मामले की शिकायत की गयी है. डीसी ने सभी से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सऐप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आयें और किसी भी प्रकार का कोई भी वार्तालाप न करें. इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।