गिरिडीह:विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,हॉस्पिटल पहुंचे पूर्व विधायक श्री नागेन्द्र महतो

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिरला निवासी भाजपा के स्थानीय युवा कार्यकर्ता चेतलाल महतो का निधन देर रात बिजली के खंभे में दौड़े करंट की चपेट में आने से हो गई।

लोगो ने आनन फानन में उन्हे बगोदर स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।आज सुबह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगोदर पहुंचकर बगोदर पूर्व विधायक श्री नागेन्द्र महतो ने मृतक बीजेपी कार्यकर्ता का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और गहरा दुख जताया। वहीं उन्होंने पीड़ित परिवारजनों को ढाढस बंधवाया। 

साथ ही पूर्व विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवारजनों के आश्रितों के लिए तत्काल बिजली विभाग द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए।उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही।उन्होंने तत्काल तत्काल थाने को बुला कर आगे की कार्रवाई करने का आग्रह किया।इधर सिविल सर्जन को फोन से बात कर जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करवाने का भी आग्रह किया।साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मौके पर पूर्व मुखिया थानू महतो, भाजपा नेता राजू सिंह,मुखिया रामचंद्र यादव,सुरेन्द्र महतो, अशोक कुमार, जितेंद्र महतो,सुनिल ठाकुर, बासुदेव महतो,बिरेन्द्र मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

गिरिडीह:डुमरी थाना क्षेत्र में हुए गौवंशीय हत्या के मामले में पुलिस ने तीन को भेजा जेल,अब तक 5 लोगों को हुई जेल

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले की डुमरी पुलिस द्वारा 6 सितंबर को प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में थाना कांड संख्या 94/2023 के नामजद आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आज शनिवार को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार तीनों आरोपियों के नाम क्रमशः निवासी महफूज अंसारी,याकूब अंसारी और शमशाद अंसारी बताए गए हैं।

सभी छोटकी बेरगी गांव के निवासी हैं।इसके पूर्व भी 8 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नजरुल अंसारी एवं फजल मियां उर्फ अफरोज अंसारी को जेल भेज दिया था।इस।मामले में सात आरोपियों को नामजद किया गया था।

जिसमें पुलिस दो दिनों के अंदर पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।इस बाबत डुमरी थाना के प्रभारी थानेदार रामजी राय ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे,छापेमारी जारी है।

बता दें कि डुमरी थाना क्षेत्र के छोटकीबेरगी गांव में प्रतिबंधित गौवंशीय हत्या मामले में 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।जिसमें अजय जायसवाल नामक ग्रामीण के बछड़े को चुराकर आरोपियों द्वारा काट दिए जाने का आरोप लगाया गया है।

गिरिडीह:वीडियो कॉल कर प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप,की पुलिस से कार्रवाई की मांग


Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी क्षेत्र की निवासी राजनीतिक दल की एक नेत्री ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाते हुए आज शनिवार को थाना में आवेदन दिया है। 

उक्त आवेदन में उन्होंने लिखा है कि 9 सितम्बर को सुबह लगभग 6:50 बजे मोबाइल नंबर 8983631103 से मेरे मोबाइल फोन पर फोन आया,पर मैं फोन को रिसीव नहीं कर पायी।पुनः 10:49 बजे उसी नंबर से

वीडियो कॉल आया, जिसे मैंने रिसीव किया।

जिसपर अचानक न्यूड होकर प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगा।ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उन्होंने पुलिस से की है।मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

इधर इस मामले पर गिरिडीह 

निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार ने उपरोक्त संबंध में पुष्टि करते हुए इस संवाददाता को बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के बैरकपुर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन में मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड हेतु एयरमैन भर्ती रैली का आयोजन


Image 2Image 3

गिरिडीह:झारखण्ड के वैसे उम्मीदवार,जिन्होंने भारतीय वायु सेना के द्वारा अहर्ता पूर्ण कर लिए हैं, वैसे उम्मीदवारों के लिए 15 और 18 सितंबर 2023 को मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए एयरमैन भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।उक्त जानकारी गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा आज दी गई।

यह रैली पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के बैरकपुर में स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन में आयोजित की जाएगी, जहां योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती रैली में शामिल हो सकते है।  

निम्नलिखित आहर्ता पूर्ण करने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित दिनांक को रैली में शामिल हो सकते हैं:-

▪️ 15 सितंबर 2023 :- 

26 दिसंबर 2002 और 26 दिसंबर 2006 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी, जिन्होंने 10+2 की परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया है वे शामिल हो सकते हैं। 

▪️ 18 सितंबर 2023:-  

26 दिसंबर 1999 और 26 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी अथवा 26 दिसंबर 1999 से 26 दिसंबर 2002 के बीच जन्मे विवाहित अभ्यर्थी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया है वे शामिल हो सकते हैं ।

 

इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 6:00 से प्रातः 10:00 बजे तक रिपोर्टिंग कर सकते हैं। वहीं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.airmenselection.cdac.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गिरिडीह:प्रतिबंधित पशु की चोरी और हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को भेजा जेल

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले की डुमरी थाना पुलिस ने 6 सितंबर को प्रतिबंधित पशु की चोरी और हत्या के मामले में थाना कांड संख्या 94/2023 के नामजद आरोपियों में से दो आरोपी नजरूल अंसारी एवं फजल मियां उर्फ अफरोज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।डुमरी थाना के प्रभारी थानेदार रामजी राय ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को पुलिस जेल भेजेगी,बताया कि छापेमारी जारी है।

बताया जाता है कि छोटकी बेरगी में प्रतिबंधित गौवंशी वध मामले सात लोगों को अभियुक्त नामजद आरोपी बनाया गया था।वहीं एहतियात के तौर पर घटना के बाद गांव में लोग घर में ताला लगा कर कहीं चले जाने के बाद हालांकि प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करते हुए पशु वध करने के आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार छोटकी बेरगी निवासी अजय कुमार जायसवाल के बाछी की हत्या कर दी गई थी।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम के आपसी सामंजस्य से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव :- उपायुक्त


Image 2Image 3

गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के मतदान से लेकर मतगणना तक सभी कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया है। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा कि आज 33 डुमरी उपचुनाव के निमित्त मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई है। मत गणना कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे शुरू हुआ जो कि 24 राउंड के बाद दोपहर 3:30 बजे खत्म हुआ। इसमें श्रीमती बेबी देवी 100231, श्रीमती यशोदा देवी 83075, श्री अब्दुल मोबिन रिजवी 3471, कमल प्रसाद साहू 712, नारायण गिरी 610, रोशन लाल तुरी 1898 एवं नोटा को 3649 मत प्राप्त हुए हैं। मतदान से लेकर मतगणना तक जो भी चुनावी प्रक्रिया हुई है सभी शांतिपूर्ण माहौल में एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ है। मतगणना के अंत में विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया है। 

वही पत्रकारों को धन्यवाद करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आप लोगों के माध्यम से जो भी जानकारियां लोगों तक पहुंचती है उसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत भी मीडिया का सहयोग काफी अच्छा रहा।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, आईएएस प्रशिक्षु, उप नगर आयुक्त एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।

डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी की जीत पर भाकपा माले ने दी डुमरी की जनता और इंडिया गठबंधन को बधाई

Image 2Image 3

गिरिडीह:भाकपा माले ने डुमरी उप चुनाव में बेबी देवी की जीत के लिए डुमरी विस क्षेत्र की समस्त जनता, जेएमएम तथा गठबंधन इंडिया में शामिल सभी दलों को बधाई दी है।

इस बाबत पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव तथा गिरिडीह विस प्रभारी राजेश सिन्हा ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि, यह जीत स्व जगन्नाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि है। इससे उनकी झारखंड के लिए संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने में प्रेरणा मिलेगी। 

माले नेताओं ने कहा कि, डुमरी की जनता ने झारखंड विरोधी आजसू-भाजपा को शिकस्त देकर पूरे प्रदेश को संदेश दे दिया है कि, जो भी दल या गठबंधन झारखंड की भावनाओं से खिलवाड़ करेगा,जनता उसे सबक सिखाएगी।

डुमरी उपचुनाव में खिसका मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण,किंग मेकर बने एआईएमआईएम के मोबिन रिज़वी

Image 2Image 3

गिरिडीह:डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इस बार एआईएमआईएम के अब्दुल मोबिन रिज़वी किंग मेकर की भूमिका में रहे।

एआईएमआईएम इस उपचुनाव में जहां मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने में असफल हुये वहीं इस बार उनके मतदाता संभवतः खिसक कर इंडिया खेमे में जाकर जुड़ गए।जिसके कारण एआईएमआईएम प्रत्याशी को पिछले डुमरी विधान सभा चुनाव में प्राप्त वोटों की अपेक्षा बहुत ही कम वोट मिले।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि मुस्लिम वोटों की बदौलत ही इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को अच्छी बढ़त हासिल हुई,और उन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की।बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का वह बयान सही सिद्ध होता प्रतीत हुआ कि डुमरी उपचुनाव में एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की इंट्री से झामुमो को ही फायदा होगा। और हुआ भी वही।यहां एनडीए का लैला माने जाने वाली बात गलत साबित हो गई।

बताया जाता है कि डुमरी विधान सभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी करीब 25 फीसदी है,और वे मानते हैं कि डुमरी विधान सभा क्षेत्र के किसी भी चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कुवत रखते हैं।जिसके लिए 

एआईएमआईएम नेता ओवैसी ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के झामुमो सरकार के कार्यों की तीखी आलोचना किया था।उन्होंने अपने पार्टी के ओहदेदारों समेत सभी समर्थकों को ललकारते हुए कहा था कि वोट देने वाला नहीं, हम सभी को वोट लेने वाला बनना है।हालांकि उनका रशुखदार कलाम खुद उनके ही लोगों को रास नहीं आया।और नतीजा आपके सामने है।

कुल दो लाख अनाठनवे हजार छह सौ उनतीस मतदाताओं में से 

एक लाख तिरानबे हजार आठ सौ छब्बीस वोट पड़े।जिसमें से एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिज़वी को इस उपचुनाव में नोटा में पड़े वोटों से भी कम वोट मिले।इस उप चुनाव में जहां मतदाताओं ने नोटा में 

3650 वोट देकर सभी प्रत्याशियों के प्रति अनिच्छा जाहिर की। वहीं श्री रिज़वी को मात्र 3472 वोट हासिल हुए।जिससे मतगणना पूर्ण होने से पहले ही वे मतगणना हॉल से चले गए।

इधर बेबी देवी ने यशोदा देवी को 17156 मतों से पराजित किया।डुमरी विधानसभा में कुल मतदान हुआ 193646 और मैदान में कुल 6 प्रत्याशियों ने अपना दाव लगाया। जिसमें एनडीए गठबंधन से झामुमो की प्रत्याशी यशोदा देवी और इंडिया गठबंधन से झामुम की प्रत्याशी बेबी देवी के बीच सीधी टक्कर थी। डुमरी विधानसभा की सीट दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद खाली थी। जिस पर यह उपचुनाव हुआ। मतों की गिनती के दौरान शुरुआत में कुछ मतों से दोनों प्रत्याशी एक दूसरे के आगे पीछे चल रहे थे। 

वही 12वें राउंड के बाद बेबी देवी अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत की ओर अग्रसर रही। 24वें राउंड से पहले एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। 24 वे राउंड में यशोदा देवी 83075 और बेबी देवी की 100231 मतों की गिनती के बाद 17156 मतों के अंतर से बेबी देवी ने यशोदा देवी को हराकर डुमरी विधान सभा पर अपनी जीत दर्ज कर ली।

गिरिडीह: 33 डुमरी उपचुनाव को लेकर मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न,डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बेबी देवी रहीं विजयी

Image 2Image 3


गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के निमित्त 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना दिनांक 08.09.2023 को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचंबा, गिरिडीह स्थित मतगणना केंद्र में की गई। इस दौरान सुरक्षा से लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी।

 इसके साथ ही विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह समेत काफी संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद थे। मतगणना का कार्य कुल 24 चक्र में पूरा हुआ, जिसमें 33 डुमरी विधान सभा क्षेत्र के सभी 6 प्रतिभागियों को प्राप्त मतों की गणना की गई। प्राप्त मतों के आधार पर जेएमएम प्रत्यासी श्रीमति बेबी देवी विजयी रही।

मतगणना के कुल चक्रों से प्राप्त परिणाम, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी के नाम निम्नलिखित हैं:-

JMM : बेबी देवी : 100231 मत

AJSU : यशोदा देवी : 83075 मत

AIMIM: अब्दुल मोबिन रिज़वी : 3471 मत

INDEPENDENT : कमल प्रसाद साहू : 712 मत

INDEPENDENT : नारायण गिरी : 610 मत

INDEPENDENT : रोशन लाल तुरी : 1898 मत

गिरिडीह:डुमरी उपचुनाव में 22वें राउंड में इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी आगे,परिणाम की घोषणा नहीं


Image 2Image 3

गिरिडीह:डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी करीब 17 हजार वोटो से विजयी होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब तक अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नही की गई है। 

वायरल हुई जानकारी में बताया जा रहा है कि 24वें राउंड में इंडिया (झामुमो) प्रत्याशी बेबी देवी ने एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को करीब 17 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है,24वें राउंड में इंडिया (झामुमो) प्रत्याशी बेबी देवी को 135480 वोट तथा एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 118380 वोट मिले हैं।जबकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।जबकि 22वें राउंड की आधिकारिक घोषणा अनुसार इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी 93306 और एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 78033 मिले हैं।

इधर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के जीत की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दोड़ गई। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने मतगणना केन्द्र बाजार समिति के बाहर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

जीत की जानकारी मिलने के बाद मतगणना केन्द्र पहुंची। मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी ने कहा कि डुमरी की जनता ने स्व जगरनाथ बाबू को सच्ची श्रद्धांजली दी है। इस दौरान मतगणना केन्द्र से बाहर निकलते हुए स्व जगरनाथ महतो के पुत्र राजु महतो ने ये जीत डुमरी की जनता का जीत है और डुमरी की जनता ने तहे दिल से स्व जगरनाथ बाबू को श्रद्धांजली दी है।

यहां बता दें कि राज्य में हुए इस उपचुनाव में डुमरी विधान सभा क्षेत्र में कुल मतदाता 298329 हैं,जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 64.84 प्रतिशत पोल होने की जानकारी जारी की गई,अर्थात कुल पोल 193436 हुए हैं।वहीं अब चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।