जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम के आपसी सामंजस्य से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव :- उपायुक्त


गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के मतदान से लेकर मतगणना तक सभी कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया है। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा कि आज 33 डुमरी उपचुनाव के निमित्त मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई है। मत गणना कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे शुरू हुआ जो कि 24 राउंड के बाद दोपहर 3:30 बजे खत्म हुआ। इसमें श्रीमती बेबी देवी 100231, श्रीमती यशोदा देवी 83075, श्री अब्दुल मोबिन रिजवी 3471, कमल प्रसाद साहू 712, नारायण गिरी 610, रोशन लाल तुरी 1898 एवं नोटा को 3649 मत प्राप्त हुए हैं। मतदान से लेकर मतगणना तक जो भी चुनावी प्रक्रिया हुई है सभी शांतिपूर्ण माहौल में एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ है। मतगणना के अंत में विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया है। 

वही पत्रकारों को धन्यवाद करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आप लोगों के माध्यम से जो भी जानकारियां लोगों तक पहुंचती है उसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत भी मीडिया का सहयोग काफी अच्छा रहा।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, आईएएस प्रशिक्षु, उप नगर आयुक्त एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।

डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी की जीत पर भाकपा माले ने दी डुमरी की जनता और इंडिया गठबंधन को बधाई

गिरिडीह:भाकपा माले ने डुमरी उप चुनाव में बेबी देवी की जीत के लिए डुमरी विस क्षेत्र की समस्त जनता, जेएमएम तथा गठबंधन इंडिया में शामिल सभी दलों को बधाई दी है।

इस बाबत पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव तथा गिरिडीह विस प्रभारी राजेश सिन्हा ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि, यह जीत स्व जगन्नाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि है। इससे उनकी झारखंड के लिए संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने में प्रेरणा मिलेगी। 

माले नेताओं ने कहा कि, डुमरी की जनता ने झारखंड विरोधी आजसू-भाजपा को शिकस्त देकर पूरे प्रदेश को संदेश दे दिया है कि, जो भी दल या गठबंधन झारखंड की भावनाओं से खिलवाड़ करेगा,जनता उसे सबक सिखाएगी।

डुमरी उपचुनाव में खिसका मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण,किंग मेकर बने एआईएमआईएम के मोबिन रिज़वी

गिरिडीह:डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इस बार एआईएमआईएम के अब्दुल मोबिन रिज़वी किंग मेकर की भूमिका में रहे।

एआईएमआईएम इस उपचुनाव में जहां मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने में असफल हुये वहीं इस बार उनके मतदाता संभवतः खिसक कर इंडिया खेमे में जाकर जुड़ गए।जिसके कारण एआईएमआईएम प्रत्याशी को पिछले डुमरी विधान सभा चुनाव में प्राप्त वोटों की अपेक्षा बहुत ही कम वोट मिले।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि मुस्लिम वोटों की बदौलत ही इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को अच्छी बढ़त हासिल हुई,और उन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की।बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का वह बयान सही सिद्ध होता प्रतीत हुआ कि डुमरी उपचुनाव में एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की इंट्री से झामुमो को ही फायदा होगा। और हुआ भी वही।यहां एनडीए का लैला माने जाने वाली बात गलत साबित हो गई।

बताया जाता है कि डुमरी विधान सभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी करीब 25 फीसदी है,और वे मानते हैं कि डुमरी विधान सभा क्षेत्र के किसी भी चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कुवत रखते हैं।जिसके लिए 

एआईएमआईएम नेता ओवैसी ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के झामुमो सरकार के कार्यों की तीखी आलोचना किया था।उन्होंने अपने पार्टी के ओहदेदारों समेत सभी समर्थकों को ललकारते हुए कहा था कि वोट देने वाला नहीं, हम सभी को वोट लेने वाला बनना है।हालांकि उनका रशुखदार कलाम खुद उनके ही लोगों को रास नहीं आया।और नतीजा आपके सामने है।

कुल दो लाख अनाठनवे हजार छह सौ उनतीस मतदाताओं में से 

एक लाख तिरानबे हजार आठ सौ छब्बीस वोट पड़े।जिसमें से एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिज़वी को इस उपचुनाव में नोटा में पड़े वोटों से भी कम वोट मिले।इस उप चुनाव में जहां मतदाताओं ने नोटा में 

3650 वोट देकर सभी प्रत्याशियों के प्रति अनिच्छा जाहिर की। वहीं श्री रिज़वी को मात्र 3472 वोट हासिल हुए।जिससे मतगणना पूर्ण होने से पहले ही वे मतगणना हॉल से चले गए।

इधर बेबी देवी ने यशोदा देवी को 17156 मतों से पराजित किया।डुमरी विधानसभा में कुल मतदान हुआ 193646 और मैदान में कुल 6 प्रत्याशियों ने अपना दाव लगाया। जिसमें एनडीए गठबंधन से झामुमो की प्रत्याशी यशोदा देवी और इंडिया गठबंधन से झामुम की प्रत्याशी बेबी देवी के बीच सीधी टक्कर थी। डुमरी विधानसभा की सीट दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद खाली थी। जिस पर यह उपचुनाव हुआ। मतों की गिनती के दौरान शुरुआत में कुछ मतों से दोनों प्रत्याशी एक दूसरे के आगे पीछे चल रहे थे। 

वही 12वें राउंड के बाद बेबी देवी अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत की ओर अग्रसर रही। 24वें राउंड से पहले एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। 24 वे राउंड में यशोदा देवी 83075 और बेबी देवी की 100231 मतों की गिनती के बाद 17156 मतों के अंतर से बेबी देवी ने यशोदा देवी को हराकर डुमरी विधान सभा पर अपनी जीत दर्ज कर ली।

गिरिडीह: 33 डुमरी उपचुनाव को लेकर मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न,डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बेबी देवी रहीं विजयी


गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के निमित्त 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना दिनांक 08.09.2023 को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचंबा, गिरिडीह स्थित मतगणना केंद्र में की गई। इस दौरान सुरक्षा से लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी।

 इसके साथ ही विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह समेत काफी संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद थे। मतगणना का कार्य कुल 24 चक्र में पूरा हुआ, जिसमें 33 डुमरी विधान सभा क्षेत्र के सभी 6 प्रतिभागियों को प्राप्त मतों की गणना की गई। प्राप्त मतों के आधार पर जेएमएम प्रत्यासी श्रीमति बेबी देवी विजयी रही।

मतगणना के कुल चक्रों से प्राप्त परिणाम, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी के नाम निम्नलिखित हैं:-

JMM : बेबी देवी : 100231 मत

AJSU : यशोदा देवी : 83075 मत

AIMIM: अब्दुल मोबिन रिज़वी : 3471 मत

INDEPENDENT : कमल प्रसाद साहू : 712 मत

INDEPENDENT : नारायण गिरी : 610 मत

INDEPENDENT : रोशन लाल तुरी : 1898 मत

गिरिडीह:डुमरी उपचुनाव में 22वें राउंड में इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी आगे,परिणाम की घोषणा नहीं


गिरिडीह:डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी करीब 17 हजार वोटो से विजयी होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब तक अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नही की गई है। 

वायरल हुई जानकारी में बताया जा रहा है कि 24वें राउंड में इंडिया (झामुमो) प्रत्याशी बेबी देवी ने एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को करीब 17 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है,24वें राउंड में इंडिया (झामुमो) प्रत्याशी बेबी देवी को 135480 वोट तथा एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 118380 वोट मिले हैं।जबकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।जबकि 22वें राउंड की आधिकारिक घोषणा अनुसार इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी 93306 और एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 78033 मिले हैं।

इधर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के जीत की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दोड़ गई। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने मतगणना केन्द्र बाजार समिति के बाहर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

जीत की जानकारी मिलने के बाद मतगणना केन्द्र पहुंची। मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी ने कहा कि डुमरी की जनता ने स्व जगरनाथ बाबू को सच्ची श्रद्धांजली दी है। इस दौरान मतगणना केन्द्र से बाहर निकलते हुए स्व जगरनाथ महतो के पुत्र राजु महतो ने ये जीत डुमरी की जनता का जीत है और डुमरी की जनता ने तहे दिल से स्व जगरनाथ बाबू को श्रद्धांजली दी है।

यहां बता दें कि राज्य में हुए इस उपचुनाव में डुमरी विधान सभा क्षेत्र में कुल मतदाता 298329 हैं,जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 64.84 प्रतिशत पोल होने की जानकारी जारी की गई,अर्थात कुल पोल 193436 हुए हैं।वहीं अब चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।

गिरिडीह: आज डुमरी उपचुनाव की हो रही है गिनती इंडिया गठबंधन की बेवी देव 19 वें राउंड में 8368 वोटों से चल रही है आगे

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव की आज गिनती हो हो रही है।इंडिया गठबंधन की वेबी देवी और यशोदा देवी के बीच कड़ी टक्कर है। 19 वें राउंड के गिनती के अनुसार बेवी देवी अभी 8368 वोटों से आगे चल रही है।

 इसके पहले 17 वें राउंड कुल मिलाकर प्राप्त वोट - इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी का 66708 वोट था। जबकि एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी - 62665 था। यानी बेवी देवी 4043 वोटों से आगे थी।

बेवी देवी इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो की प्रत्याशी है।इसके पूर्व इस सीट से जगरनाथ महतो लगातार जीतते आ रहे थे।वे राज्य के शिक्षा मंत्री थे। आकस्मिक उनके निधन से इस सीट पर उप चुनाव हो रही हैं जहां जगरनाथ महतो की पत्नी एवं राज्य की मंत्री बेवी देवी चुनाव लड़ रही है, वहीं एनडीए की ओर से आजसू की प्रत्याशी यशोदा देवी पीछे चल रही है।

●33 डुमरी उपचुनाव के प्रथम चरण का परिणाम,मतों की गणना लगातार जारी है


गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के निमित्त 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना शुरू हो चुकी है। मतगणना के प्रथम चरण का परिणाम निम्नवत हैं।

1st Round

बेबी देवी : 2859 मत

यशोदा देवी : 4124 मत

अब्दुल मोबिन रिज़वी: 55 मत

कमल प्रसाद साहू : 21 मत

नारायण गिरी : 27 मत

रोशन लाल तुरी : 95 मत

रिजेक्टेड वोट्स : 0

8

नोटा : 144

2nd Round

बेबी देवी : 4455 मत

यशोदा देवी : 1849 मत

अब्दुल मोबिन रिज़वी: 70 मत

कमल प्रसाद साहू : 19 मत

नारायण गिरी : 14 मत

रोशन लाल तुरी : 70 मत

रिजेक्टेड वोट्स : 0

नोटा : 159 मत

कुल मत : 6636

गिरिडीह:उसरी नदी में डूबने से 2 बच्चियों की हुई मौत

गिरिडीह:शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजों नदी घाट में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनो बच्ची पचंबा थाना क्षेत्र के ही पेसरागढ़ा निवासी मकबूल हुसैन और कयूम अंसारी की 11 वर्षीय पुत्री तस्लीमा और तब्बशुम थी। दोनो बच्चियों को सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लाया गया। जहा दोनो को जांच के क्रम में मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बच्चियों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय में गुरुवार को मुहर्रम का चालीसवा होने के कारण गांव के पांच बच्चे फातेहा पढ़ने से पूर्व उसरी नदी में नहाने गए थे। जिसमें 11 वर्षीय तस्लीमा और तब्बशुम शामिल थी। नहाने के क्रम में दोनों बच्ची पैर फिसलने के कारण उसरी नदी में गिर गई और डूबने लगी। इस बीच दोनो बच्चियों के डूबने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी नदी पहुंचे और किसी तरह दोनो को गहरे पानी से बाहर निकाला। लोग दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और आईसीयू वार्ड में भर्ती भी किया। लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी।

मतगणना में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,गिरिडीह द्वारा जारी किया गया संयुक्त आदेश


गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 हेतु दिनांक 05.09.2023 को सम्पन्न चुनाव के मतों की गणना दिनाक 08.09.2023 को कृषि उत्पादन बाजार समिति,पचम्बा,गिरिडीह स्थित मतगणना केन्द्र में की जाएगी। मतगणना के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। साथ ही मतगणना कार्य सुगमतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण कराने हेतु विभिन्न स्थलों पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं मतगणना के अवसर पर प्रतिनियुक्त सभी मतगणना कर्मी एवं प्रतिनियुक्त पुलिस बल को दिनांक 08.09.2023 के पूर्वा 06:00 बजे तक कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचम्बा, गिरिडीह में अवस्थित मतगणना केन्द्र पर पहुँचने का निर्देश दिया गया है।

दिनांक 08.09.2023 को 08:00 बजे पूर्वाह्न से मतगणना कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। सभी मतगणना कर्मियों / अभ्यर्थियों को निदेश दिया गया है कि 08:00 बजे पूर्वाहन में मतगणना प्रारम्भ करने हेतु 06:00 बजे पूर्वाह्न में मतगणना केन्द्र / परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। बजगृह सुबह 06:45 बजे खोला जाएगा। अतः मतगणना कार्य हेतु सभी प्रारम्भिक तैयारियाँ 08:00 बजे पूर्वाहन के पूर्व समाप्त करने को कहा गया है, ताकि मतगणना ठीक 08:00 पूर्वा से प्रारम्भ किया जा सके। मतगणना कार्य हेतु सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बाजार समिति प्रागंण:- बाजार समिति के प्रागंण में स्थापित मतगणना हॉल, बज्रगृह एवं मिडिया सेन्टर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बल (ई / 190 बटालियन) की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसके सम्पूर्ण प्रभार में श्री मनोज कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, खोरीमहुआ रहेंगे।

1st Drop Gate (गिरिडीह पचंबा मुख्य मार्ग से कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रवेश करने वाला मुख्य सड़क मार्ग) के प्रवेश द्वार पर श्री दशरथ कुमार शर्मा, कनीय अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

2nd Drop Gate (विशेष स्कूल के सामने अर्थात मुख्य सड़क पर ) के उक्त स्थल पर श्री रविकान्त मुण्डा, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 01: (मुख्य सड़क मार्ग मोड से आगे पचम्बा थाना प्रवेश मार्ग) उक्त स्थल पर श्री मुकेश कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

3rd Drop Gate ( पचम्बा हाई स्कूल बैरियर) श्री प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 02 बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्री रूपेश कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर- 03: बजगृह के अंदर मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करते ही दाहिने तरफ पानी टंकी के सामने श्री बिजेन्द्र कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 04 (प्रशासनिक भवन, बाजार समिति के समीप) के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्री ओम प्रकाश, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

मतगणना हॉल के पीछे तालाब के पास दंडाधिकारी के रूप में श्री नागेन्द्र किस्कु,कनीय अभियंता, एनआरईपी, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

मतगणना हॉल 33 डुमरी विधानसभा के प्रवेश द्वार के बीच दण्डाधिकारी के रूप में श्री मनीष कुमार, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

बाजार समिति भवन के बाहरी भाग के सुरक्षा लिए सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पंचम्बा थाना गेट से पहले मोड़ के पास दण्डाधिकारी के रूप में श्री जितेन्द्र नाथ महतो, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

पचंबा थाना के पीछे दण्डाधिकारी के रूप में श्री बबलू हांसदा, कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

मिशन मैदान जाने वाली सड़क मोड़ के पास डांडीडीह मैदान में पार्किंग व्यवस्था हेतु श्री शुभाशीष दास, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

विशप पब्लिक स्कूल के मैदान में पार्किंग स्थल पर सअनि मृत्युजय कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बाहरी सुरक्षा गश्ती और शहरी स्टेटिक बलों के सम्पूर्ण प्रभार में श्री अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सम्पूर्ण मतगणना भवन आदि का एण्टी-सबोटेज की जाँच पुलिस उपाधीक्षक,विशेष शाखा, गिरिडीह के द्वारा की जायेगी।

बाजार समिति पचम्बा ( मतगणना स्थल की ओर) में आने वाले तीन मुख्य मार्गों पर वाहनों को नियंत्रण करने हेतु बनाये गये बैरियर पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पंचम्बा हाई स्कूल बैरियर से लेकर ड्रोप गेट तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि इमानुएल केरकेट्टा, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पचम्बा रानी खावा रोड बैरियर से लेकर पचम्बा, गिरिडीह मुख्य मार्ग तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि अरविन्द कुमार, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।गिरिडीह पचम्बा रोड (बोड़ो के पास) बैरियर से बाजार समिति ड्रॉप गेट तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि कुशल टोप्पो, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतदान परिणाम घोषित किए जाने के उपरान्त प्रत्याशियों के सर्मथक के द्वारा विजय जुलूस / अन्य प्रदर्शन के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बड़ा चौक,पदम चौक, मुस्लिम बाजार,भंडारीडीह, नटराज चौक एवं साह मार्केट पर स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।इसके अलावा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

गिरिडीह:जेईई एडवांस की 19 वर्षीया छात्रा नुपुर हुई लापता,पुलिस से खोजबीन की गुहार

गिरिडीह:नगर थाना क्षेत्र के जेपी नगर की रहने वाली एक छात्रा घर से गायब हो गई है। बताया जाता है कि नूपुर रानी नामक 19 वर्षीय छात्रा जेईई एडवांस की परीक्षा में पास नहीं हो पाने को लेकर तनाव में थी।

बीते कल वह अचानक घर में किसी को कुछ बताए बगैर निकल गई, जिसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।वहीं परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि तनाव में नूपुर कोई गलत कदम नहीं उठा ले।

पिता पुनेश्वर प्रसाद और चाचा यशवंत प्रसाद ने गुरुवार को गिरिडीह नगर थाना में आवेदन देकर बेटी को सुरक्षित खोज निकालने की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन में नूपुर के चाचा यशवंत प्रसाद ने कहा कि उनकी भतीजी पढ़ाई में काफी तेज है। लेकिन इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा वह पास नहीं कर सकी, जिससे काफी परेशान थी।उसने इसका जिक्र परिजनों से भी किया था।बहरहाल परिजनों के साथ नगर थाना पुलिस गायब छात्रा की तलाश में जुट गई है।