Katihar

Sep 03 2023, 12:26

कटिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि, दीपक पासवान हत्याकांड का किया खुलासा

कटिहार : जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दीपक पासवान हत्याकांड का किया खुलासा कर दिया है। बता दें बीते 29 अगस्त को दीपक के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी और उसका शव बरामद हुआ था।  

 कटिहार एसपी ने इस मामले पर खुलासा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड के नाम जद अभियुक्त बंटी को घटना के बाद ही पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। उसी के कबुल नामा पर इस हत्याकांड के एक और आरोपी संजीत को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस हत्याकांड में संगलिप्त होने के आरोप में विधि विरुद्ध एक बालक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। 

एसपी ने पुरानी रंजिश के कारण दोस्तों के द्वारा ही सहायक थाना क्षेत्र के रानी घाट वहयार में इस हत्याकांड को अंजाम देने की बजह बताते हुए, इस हत्याकांड को अंजाम देने के दौरान इस्तेमाल किए गए चाकू और एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 03 2023, 11:31

स्मैक के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन को स्मैक के साथ दबोचा

कटिहार: बिहार में शराबबंदी के बाद तेजी से स्मैक का नशा फैलते जा रहा है। बड़ी बात यह है कि यह रैकेट अब छोटे-छोटे गिरोह के द्वारा संगठित रूप से संचालित हो रहा है और सफेद पुड़िया का मुख्य सौदागर का दूर कहीं बैठकर नशे की इस रैकेट का संचालन कर रहे है। 

बात अगर कटिहार की करें तो सीमांचल के स्मैक कैपिटल के रूप में कटिहार का इलाका तेजी से विकसित हो रहा है। 

ऐसा नहीं है की कटिहार पुलिस स्मैक पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई नहीं करता है। मगर शराब के विकल्प के रूप में युवा पीढ़ी तेजी से इसके जद में आने के कारण सफेद पुड़िया वाला ये नशा लोगों के खासकर युवा पीढ़ियां की जिंदगी को आसानी से नर्क की ओर धकेल रहे हैं। 

इस बीच एन.एच से जुड़े स्मैक के रैकेट को तोड़ने के लिए कोढ़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। 33 पुरिया जिसकी कीमत बाजार में हजारों में है के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों ने स्मैक लेने की बात को तो स्वीकार रहे है मगर 'डीलिंग रैकेट' में अपनी भूमिका नहीं होने की बात कर रहे हैं। 

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीन लोगों के सहारे एन एच के इलाके में पनप रहे नशे के इस रैकेट की तह तक पहुंच कर उसे समाप्त कर लेने की दावा कर रही है। 

हालांकि तेजी से फैल रहे नशा के इस रैकेट पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस पब्लिक से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 02 2023, 16:41

कटिहार: हज़ार से अधिक विदेशी बियर के कैन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

कटिहार: हज़ार से अधिक विदेशी बियर के कैन बरामद, दो लोग भी गिरफ्तार लगभग दस हज़ार लीटर से अधिक विदेशी शराब के कैन को दिल्ली के महिपाल नगर से अरुणाचल तक पहुंचने के दौरान कटिहार जिला के पोठिया थाना पुलिस ने शराब के इस बड़ी खेप को जप्त किया है।

चर्चा यह है अरुणाचल प्रदेश भेजने के नाम पर शराब के खेप को कटिहार के इस इलाके में खपाना था आगे इस मामले पर जांच जारी है।

Katihar

Sep 02 2023, 10:25

कटिहार पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आम लोगों की समस्या को सुना, ऑन द स्पॉट थानाध्यक्षों को इसका निवारण करने का दिया निर्देश

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे बिहार के पुलिस को पीपुल्स फ्रेंडली का स्वरूप देते हुए स्मार्ट पुलिस बनाये जाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। 

 आज इसी क्रम में कटिहार पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से थानावार आम लोगों की समस्या को सुना तथा ऑन द स्पॉट थानाध्यक्षों को इसका निवारण करने का निर्देश दिया है। 

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करीब एक सौ से अधिक लोगों की समस्या का निपटारा किया गया है। उन्होंने बताया कि वैसे कई पीड़ित है जिनका थाने स्तर पर सुनवाई नहीं हो पाती है और खास कर दूरदराज के लोग जो हमलोग के पास नहीं आ पाते हैं 

वैसे पीड़ित लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनके दर्द को जानने का प्रयास किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीसी के माध्यम से आम लोगों का ज्यादातर जमीन विवाद, 

पासपोर्ट वेरी फिकेशन, मारपीट, घरेलू विवाद तथा चरित्र सत्यापन के ज्यादातर मामले सामने आये हैं जिसे जल्द ही निपटारा करने का निर्देश दिया गया है।

Katihar

Sep 01 2023, 19:54

*कांग्रेस जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ का हुआ गठन, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सबी प्रखंडों के लिए कमिटि निर्माण को दिया गया अंतिम रुप

कटिहार : जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ का कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम कटिहार में गठन हुआ। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के मौजूदगी में पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार मंडल के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखण्डो के लिए कमिटी निर्माण को अंतिम रूप दिया गया।  

बैठक में जिला अध्यक्ष पंचायती प्रकोष्ठ ने सभी प्रखण्ड के नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह तक पंचायत कमिटी निर्माण कर उसकी सूची जिला अध्यक्ष को सौंप दे। 

जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने पंचायती राज के महत्व को समझते हुए कहा कि जिले के सभी पंचायतों तक पंचायती राज के अधिकार को चौपाल बैठा कर आम ग्रामीणों को जानकारी देना कांग्रेस का संकल्प है। 

इस मौके पर पंचायती राज के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को याद किया गया।

कटिहार से श्याम

Katihar

Aug 31 2023, 10:07

प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दीदियों ने पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व

कटिहार - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दीदियों ने पूर्व डिप्टी सीएम को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। 

कटिहार में पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के आवास पर पहुंचकर प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दीदियों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन को एक अलौकिक पर्व बताया। 

वहीं पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद में कहा कि प्रजापति एश्वरीय विश्वविद्यालय के तरफ से हर साल वहां से जुड़े बहाने उन्हें राखी बांधते है, उनके लिए यह काफी खास पल है। 

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन पूरे देश के भाई बहनों की पवित्र रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश है। 

कटिहार से श्याम

Katihar

Aug 30 2023, 18:17

हेलमेट का उपयोग करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपनाया यह अनोखा तरीका, महिला पुलिस और समाजिक संगठन की महिलाएं सड़क पर कर रही यह काम

कटिहार : बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखा और इमोशनल तरीका अपनाया है। 

बगैर हेलमेट पहने मोटरसाइकिल ड्राइविंग करने वाले लोगों को सड़क पर रोक कर ट्रैफिक पुलिस के महिला सिपाही और सामाजिक संगठन से जुड़े महिलाओं ने हाथ पर राखी बांधकर सड़क पर मोटरसाइकिल चलाने के दौरान हेलमेट पहनने का अपील किया। इस दौरान कटिहार यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हाल के दिनों में कटिहार में सड़क दुर्घटना में तेजी से वृद्धि हुआ है, इस को लेकर यातायात पुलिस मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहनने के लिए विशेष जागरूकता मुहिम चला रहे है ताकि राखी के बचन को याद रखते हुए मोटरसाइकिल चलाने के दौरान लोग हेलमेट जरूर पहनें।

कटिहार से श्याम

Katihar

Aug 30 2023, 09:41

सावन पूर्णिमा को लेकर मनिहारी गंगा घाट पर कांवरियों का लगा हुआ है तांता। बोल-बम के नारों से गुंजयमान है पूरा इलाका

कटिहार : सावन पूर्णिमा को लेकर मनिहारी गंगा घाट में कांवरियों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में कटिहार के साथ-साथ आसपास के जिला से बम गंगा स्नान के बाद गंगाजल लेकर अपने-अपने इलाके के शिवालयों में जल अभिषेक करते हैं।

इसलिए सावन के आखिरी सोमवारी से लेकर पूर्णिमा तक मनिहारी गंगा घाट में कांवरियों का रैला सा माहौल होता है।जिसमे मनिहारी गंगा तट का नज़ारा पूरा भगवा मय है। ऐसे में गंगा नदी में गंगा स्नान के लिए आए लोगों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है।

 इस बार जिला प्रशासन और मनिहारी नगर पंचायत के तरफ से लोगों के सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किया गया है। जिसके तहत एसडीआरएफ के टीम के साथ-साथ निजी गोताखोर भी गंगा नदी में तैनात किये गए हैं। जो लगातार तमाम सुरक्षा विषय पर नजर बनाये हुए हैं। 

साथ ही मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद लगातार सभी बिंदुओं पर खुद से मौजूद रहकर हालात की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मनिहारी गंगा घाट में आए लाखों संख्या में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था किया गया है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Aug 30 2023, 09:33

सावन पूर्णिमा को लेकर मनिहारी गंगा घाट पर कांवरियों का लगा हुआ है तांता। बोल-बम के नारों से गुंजयमान है पूरा इलाका

कटिहार : सावन पूर्णिमा को लेकर मनिहारी गंगा घाट में कांवरियों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में कटिहार के साथ-साथ आसपास के जिला से बम गंगा स्नान के बाद गंगाजल लेकर अपने-अपने इलाके के शिवालयों में जल अभिषेक करते हैं।

इसलिए सावन के आखिरी सोमवारी से लेकर पूर्णिमा तक मनिहारी गंगा घाट में कांवरियों का रैला सा माहौल होता है।जिसमे मनिहारी गंगा तट का नज़ारा पूरा भगवा मय है। ऐसे में गंगा नदी में गंगा स्नान के लिए आए लोगों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है।

 इस बार जिला प्रशासन और मनिहारी नगर पंचायत के तरफ से लोगों के सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किया गया है। जिसके तहत एसडीआरएफ के टीम के साथ-साथ निजी गोताखोर भी गंगा नदी में तैनात किये गए हैं। जो लगातार तमाम सुरक्षा विषय पर नजर बनाये हुए हैं। 

साथ ही मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद लगातार सभी बिंदुओं पर खुद से मौजूद रहकर हालात की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मनिहारी गंगा घाट में आए लाखों संख्या में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था किया गया है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Aug 29 2023, 19:28

कटिहार में जूट मिल में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया गया काबू

कटिहार : शहर के न्यू पावर हाउस रोड स्थित जूट मिल में आग लग गई। अग्निशमन विभाग काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिया गया था कि जूट मिल में आग लगी है। जिस पर अग्निशमन विभाग ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। 

बताते चले पिछले कुछ महीनों से जूट मिल बंद है और जुट मिल के पुराने स्क्रैप में आग लगी है। हालांकि आग लगने के कारण क्या है यह साफ नहीं हो पाया है। 

अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और आगे अन्य बिंदुओं पर जानकारी लिया जाएगा।

कटिहार से श्याम