17 सूत्री मांगों को लेकर मुखिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना: मुखिया अपने हक और अधिकार के लिए करते रहेगा आंदोलन
![]()
गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा एवं फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय गेट के पास 17 सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को मुखिया संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया। इस मौके पर उपस्थित मुखिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुखिया के अधिकार में कटौती क्यों कर रहा है।
सरकार धीरे-धीरे मुखिया को अधिकार से वंचित करते जा रही है। सरकार हमारी मांग को पुरा नहीं करेगी, तब तक संघ के मामध्य से मुखिया अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन करते रहेगा। धरना का नेतृत्व फतेहपुर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार राय एवं टनकुप्पा मुखिया संघ अध्यक्ष रंजु देवी ने किया। धरना समाप्ति के बाद मुखिया संघ की टीम बीडीओ से मिलकर 17 सूत्री मांग पत्र को सौपा।
इस मौके पर टनकुप्पा मुखिया संघ अध्यक्ष रंजु देवी, उपाध्यक्ष कंचन देवी, गायत्री देवी, लालु यादव, उमेश यादव, श्रीकांत चौधरी, सुनीता कुमारी, कन्हाय पासवान, अनिता देवी, धनंजय मिस्त्री, फतेहपुर मुखिया संघ उपाध्यक्ष अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, राजू जयपुर, संजय कुमार शर्मा दक्षिणी लोधवे, अभय कुमार उतरी लोधवे, कुमारी सुधा नौडीहा झुरांग, सारिका कुमारी कठौतिया केवाल सहित सभी मुखिया उपस्थित थे।
रिपोर्ट: राहुल कुमार।





Aug 22 2023, 18:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.8k